Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

भोपाल स्टेशन पर खुल रहा प्रदेश का पहला पॉड होटल, सस्ते में मिलेगा लग्जरी स्टे,अप्रैल में होगा भव्य उद्घाटन

Bhopal

Bhopal: भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आरामदायक ठहराव के लिए एक नई पहल की गई है। प्रदेश का पहला पॉड होटल पूरी तरह से तैयार हो चुका है और जल्द ही इसका उद्घाटन भी किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस पॉड होटल का उद्घाटन 3 या 4 अप्रैल को होने की संभावना जतायी जा रही है। इस अवसर पर रेलवे के जनरल मैनेजर शोभना बंदोपाध्याय डिविजनल मैनेजर देवांश त्रिपाठी और कई जन प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें, यह पॉड होटल भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 6 पर बनाया गया है। इसका स्थान यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक है, वो इसलिए क्योंकि यह सीधे प्लेटफॉर्म पर स्थित है। यहाँ से यात्री आसानी से ट्रेनों तक पहुँच सकते हैं और अपने प्रस्थान समय तक आराम से ठहर सकते हैं।

क्या होता है पॉड होटल? (Bhopal Pod Hotel)

फ़ोर्ड होटल जिसे कैपसूल होटल भी कहा जाता है, यह एक नई और मॉर्डन सुविधा है जो जापान से शुरू हुई। यह होटल छोटे छोटे कैप्सूल जैसे कमरों में यात्रियों को ठहरने की जगह देता है। ख़ासतौर पर यह उन लोगों के लिए बिलकुल सही माना जा रहा है जो कम पैसों में आराम दायक को सुरक्षित जगह चाहते हैं। इस होटल की सबसे बड़ी ख़ास बात यह होती है कि इसमें कम जगह में ही बढ़िया सुविधाएँ मिलती है। हर कैप्सूल में एक बिस्तर, लाइट, चार्जिंग प्वाइंट, ये भी और फ़्री वाई फ़ाई की सुविधा भी मिलती है। इन कैप्सूल को कुछ इस तरह से बनाया जाता है कि यात्री आराम से सो सके और उन्हें प्राइवसी भी मिल सके।

दो तरह के पॉड

सिंगल पॉड

यह कोड एकल यात्रियों के लिए बनाया गया है जिन्हें कुछ घंटो यार रात भर के लिए आराम की ज़रूरत होती है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं जो अकेले यात्रा कर रहे हैं और सुरक्षित और आरामदायक जगह चाहते हैं।

फ़ैमिली पॉड

यह कोल्ड परिवार या ग्रुप में यात्रा करने वाले लोगों के लिए हैं। इसमें एक साथ कई लोग ठहर सकते हैं। यह उन परिवारों या दोस्तों के लिए बहुत उपयोगी है, जो एक साथ यात्रा कर रहे हैं और एक ही जगह पर ठहरना चाहते हैं। फ़ैमिली पॉड में जगह थोड़ी ज़्यादा होती है, जिससे सभी लोग आराम से रह सकें।

किराया क्या होगा?

अभी तक पॉड होटल का किराया तय नहीं किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, अगले दो दिनों में किराये का निर्धारण किया जाएगा। हालाँकि, यह उम्मीद की जा रही है कि किराया यात्रियों के लिए किफ़ायती होगा, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग सुविधा का लाभ उठा सकें।

भोपाल में पॉड होटल की ज़रूरत क्यों?

दरअसल, भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और इसी को ध्यान में रखते हुए पॉड होटल बनाने की योजना बनायी गई। यहाँ हर दिन हज़ारों यात्री आते जाते हैं, और कई बार उन्हें कुछ घंटो या रात भर के लिए ठहरने की ज़रूरत पड़ती है। ऐसे में पॉड होटल जैसी सुविधा यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी।

 

2639030cookie-checkभोपाल स्टेशन पर खुल रहा प्रदेश का पहला पॉड होटल, सस्ते में मिलेगा लग्जरी स्टे,अप्रैल में होगा भव्य उद्घाटन
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

‘Leadership isn’t about power, it’s about empowerment’ | India News     |     Young Man Was Killed In Bihar Madhubani For Calling Him Brother – Amar Ujala Hindi News Live     |     Meerut: Roza Iftar In Police Post, Ssp Made Him Present In Line After Video Went Viral – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand News Electricity Bills Not Paid On Time Work Being Carried Out Using Borrowed Electricity – Amar Ujala Hindi News Live     |     UPSC CDS 2024: यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट घोषित, 349 उम्मीदवार हुए सफल, ऐसे करें चेक, देखें लिंक और स्टेप्स      |     The Rise of Mixed-Use Developments in the Chandigarh Tricity Area: A Game-Changer for Real Estate     |     The Yoddha Race Crowns India’s Fittest Man and Woman – Winners Take Home Rs. 25 Lakhs     |     Delhi High Court Has Allowed Mp Engineer Rashid To Attend Parliament Session While In Custody – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sheopur Joint Action By Forest Department And Police Team 70 Bighas Land Was Freed From Encroachment – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaipur : Police Constable Arrested And Jailed For Making Obscene Remarks Against Commissioner And 6 Officials – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088