सावन का महीना हिंदू धर्म में काफी पवित्र माना गया है। भोलेनाथ के भक्तों के लिए भी ये महीना काफी खास है। कहा जाता है कि इस महीने में अगर सच्चे मन से भोलेबाबा की पूजा की जाए तो सारे दूख दूर हो जाते हैं और मनचाहा आशीष भी मिलता है। यही वजह है कि सावन के महीने में भक्त शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं और फूल अर्पण कर प्रार्थना करते हैं। कुछ लोग सावन में आने वाले सोमवार पर व्रत भी रखते हैं। अब जब महीना इतना पवित्र है और भोलेबाबा के आगमन के लिए सभी तैयार हैं तो क्यों ना घर आंगन को रंगोली से सजा दिया जाए। किसी भी शुभ काम को करने से पहले या फिर किसी भी त्योहार के आने से पहले रंगोली बनाई जाती है। ऐसे में आप भी सावन स्पेशल रंगोली डिजाइन से अपने द्वार या आंगन को सजा सकते हैं। देखिए, सावन स्पेशल बेस्ट रंगोली डिजाइन-
इस तरह की रंगोली आप घर के मंदिर के पास बना सकते हैं। इसे बनाने में बहुत कम रंगों का इस्तेमाल किया गया है। ये दिखने में काफी अच्छी लगती हैं और सावन में बनाने के लिए भी बेहतरीन है।
अगर आप रंगोली बनाने में महारथी हैं तो ये डिजाइन बनाएं। यह डिजाइन देखकर मुश्किल लग रहा होगा लेकिन अगर आप पहले पेंसिल या चॉक से इसे बना लेंगे तो इसमें आसानी से रंग भर पाएंगे।
अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है और आपको रंगोली बनाना भी नहीं आता है तो इस तरह के डिजाइन को चुन सकते हैं। ये आसानी से तैयार हो जाएगा। इसे बनाने के लिए आप स्केल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
माना जाता है कि बेल पत्र शिवजी को प्रिय है। तभी शिवलिंग पर इसे चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसे में रंगोली डिजाइन में भी आप इसे बना सकते हैं।

Comments are closed.