Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, मुख्यमंत्री ने सीनियर IAS अधिकारी को किया सस्पेंड

umaria news

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को निलंबित (IAS Officer Suspended) कर दिया गया है। यह कदम लखनऊ में डिफेंस कॉरिडोर के जमीन अधिग्रहण में हुए घोटाले को लेकर सीएम ने उठाया है।

बता दें अभिषेक प्रकाश बैच 2006 के आईएएस अधिकारी हैं। औद्योगिक विभाग के सचिव और इन्वेस्ट यूपी के सीईओ पद पर कार्यरत थे। वह लखनऊ समेत कई जिलों के डीएम भी रह चुके हैं। इन्वेस्ट यूपी के सीईओ के तौर पर वह प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे थे। लेकिन राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में उनके खिलाफ एक्शन हुआ है।

आईएएस अफसर पर लगे ये आरोप

जांच के दौरान डिफेंस एक्सपो जमीन अधिग्रहण में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई। भ्रष्टाचार को लेकर अभिषेक प्रकार पर सवाल उठ रहे हैं। उन फर्जी दस्तावेजों से मुआवजा देने के आरोप लगे हैं। उनपर भ्रष्टाचार को लेकर अधिकारियों की मिली भगत को नजरअंदाज करने का आरोप भी है। उन्हें इस प्रक्रिया की निगरानी करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होनें कोई एक्शन नहीं लिया और अनियमितताओं को बढ़ावा दिया। मामले की जांच अभी भी जारी है। लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ के एक्शन के स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

क्या है मामला?

भारत सरकार डिफेंस कॉरिडोर परियोजना में रक्षा उत्पादन यूनिट की स्थापना करने देशभर के विभिन्न हिस्सों में भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। लखनऊ का सरोजिनीनगर तहसील में स्थित भटगांव क्षेत्र भी इसमें शामिल है। परियोजना के तहत दिए जाने वाले मुआवजा में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जांच के दौरान पता चला कि करीब 20 करोड़ रुपये मुआवजा राशि अधिकारियों ने अवैध तरीके से हासिल किया था। जिन किसानों और लोगों की जमीन अधिग्रहित हुई थी, उन्हें मुआवजा देने की बजाय अवैध लोगों को दिया गया है। जबकि सरकारी रिकॉर्ड कुछ और ही कह रहे थे।  इस मामले में अभिषेक प्रकाश के करीबी अधिकारी, कानूनगो और तहसीलदार भी शामिल थे।

 

2618340cookie-checkभ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, मुख्यमंत्री ने सीनियर IAS अधिकारी को किया सस्पेंड
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

CSK vs MI: आखिरी ओवर में चेन्नई को मिली रोमांचक जीत, मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया     |     Judge cash row: Probe against Yashwant Varma may not conclude early, Delhi fire chief may be asked to explain ‘U-turn’ | India News     |     Patna: Nitish Welcomed Many Ministers, Public Representatives Including Governor Arif Khan In Daawat-e-iftar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up: Bjp Will Celebrate The Achievements Of 8 Years Of Yogi Government, Celebrations Will Be Held From Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Live     |     Damoh News: Nauradehi Tigress N-6 Returned To Her Home After 12 Days From Damoh – Damoh News     |     Foreign Or Bangladeshi Hand In Nagpur Communal Violence? Cm Fadnavis Answered News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Barmer News: Big Disclosure Of Poppy Smuggling In Barmer, 730 Kg Poppy Husk And Weapon Recovered From Cash Van – Amar Ujala Hindi News Live     |     DC vs LSG: बल्लेबाज या गेंदबाज, विशाखापट्टनम की पिच पर कौन करेगा राज, पढ़ें पूरी रिपोर्ट     |     BJP picks Union minister Rajeev Chandrasekhar as state president for new Kerala push | India News     |     Patna News: Huge Demand For Revenue Map In Bihar Day Celebration, 250 People Took Map Of Their Village – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088