Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

मंकीपॉक्स पर कोविड जैसा अलर्ट! एडवाइजरी जारी, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की भी सलाह


Mpox या मंकी पॉक्स भारत में भी चिंता बढ़ाता नजर आ रहा है। संदिग्ध मामला मिलने के बाद अब केंद्र सरकार की तरफ से भी एडवाइजरी जारी हो गई है। खबर है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने संदिग्धों की स्क्रीनिंग और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की हिदायत दी है। खास बात है कि WHO यानि विश्व स्वास्थ्य संगठन मंकी पॉक्स को लेकर चिंता जाहिर कर चुका है। इस बीमारी से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें वायरल इन्फेक्शन की स्क्रीनिंग में तेजी और हालात पर नजर बनाए रखने की बात कही गई है। हालांकि, अधिकारियों ने चिंता नहीं करने की बात कही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा, ‘यात्रा संबंधी आइसोलेशन मामलों से निपटने के लिए देश पूरी तरह से तैयार है।’

दिल्ली में मिला संदिग्ध केस

रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंकीपॉक्स के संदिग्ध केस की जानकारी दी थी। शख्स विदेश से भारत लौटा था। सरकार ने बताया था कि मरीज को अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर है। स्वास्थ्य मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया था कि मरीज के नमूनों की जांच की जा रही है, ताकि Mpox की मौजूदगी की पुष्टि हो सके।

मंत्रालय ने कहा, ‘मामले को स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार प्रबंधित किया जा रहा है, और संभावित स्रोतों की पहचान करने तथा देश के भीतर के प्रभाव का आकलन करने के लिए संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाना जारी है।’ सरकार ने कहा कि यह राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) द्वारा किए गए पहले के जोखिम मूल्यांकन के अनुरूप है और किसी भी अनावश्यक चिंता का कोई कारण नहीं है।

पिछले महीने दूसरी बार मंकीपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय चिंता के सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) के रूप में घोषित किया था, क्योंकि यह अफ्रीका के कई हिस्सों में फैल चुका है। डब्ल्यूएचओ द्वारा 2022 में पीएचईआईसी घोषित किए जाने के बाद से भारत में इस बीमारी के 30 मामले सामने आए हैं। इससे संक्रमित आखिरी मामला इस साल मार्च में सामने आया था।

विश्व स्वस्थ्य संगठन के पहले के बयान के अनुसार, 2022 से अब तक 116 देशों में 99,176 मंकीपॉक्स के मामले सामने आये हैं जिनमें से 208 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले साल संक्रमितों की संख्या में काफी वृद्धि हुई थी। इस साल अब तक सामने आए मामलों की संख्या पिछले साल की कुल संख्या से अधिक हो गई है।



Source link

1480370cookie-checkमंकीपॉक्स पर कोविड जैसा अलर्ट! एडवाइजरी जारी, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की भी सलाह
Artical

Comments are closed.

ऋषभ पंत ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी, रन चुराने के चक्कर में फेंका विकेट, देखें वीडियो     |     बिग बॉस 18 फेम कशिश कपूर के घर पर हुई चोरी, नौकर ने की लूट, अंबोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज     |     Pakistani airline sends passenger to Jeddah instead of Karachi     |     11 Chinese aircraft, 7 naval vessels, 1 ship detected near Taiwan     |     Rs 1,543 crore transferred to bank accounts of 1.27 crore women under Ladli Behna Yojana scheme: CM Mohan Yadav     |     “Peace, stability across Taiwan Strait important for international community”: Japan’s Foreign Minister     |     BKI-linked Batala among 8 Indian-origin men arrested in FBI crackdown on gang violence; assault rifle, hundreds of bullets and magazines seized | India News     |     Health Fair 2025 More Than 10 Thousand People Took Advice From Doctors – Amar Ujala Hindi News Live     |     Varanasi News Today Cyber Fraud Of 1.5 Lakhs Husband Reached Women Police Station With Wife Dead Body – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: दिल्ली में रिकॉर्ड 374 कांवड़ शिविरों को मिली मंजूरी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088