12 जुलाई मंगल देव राशि परिवर्तन करने जा रहा है। मंगल इस दिन वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। मंगल के वृषभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। इन राशि वालों के लिए 12 जुलाई के बाद का समय बेहद ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं मंगल के राशि परिवर्तन से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन-
मेष राशि :
मेष राशिवालों के लिए उत्तम समय है।
हालांकि कोई भी निर्णय बहुत ही सोच समझकर ही लें।
मन को सकारात्मक चीजों की ओर लगाएं, कामयाबी मिलेगी।
करियर में सफलता के योग बनेंगे।
इस दौरान प्रेम प्रसंग में समय व्यर्थ न करें।
लव में निराशा मिल सकती है।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल साबित होगा।
कार्य में कुछ बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आपके सतत प्रयास से सफलता मिलेगी।
बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है।
पारिवारिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।
परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।
मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
इस राशि वाले हनुमानजी की पूजा कर बेहतर परिणाम पा सकते हैं।
सिंह राशि:
सिंह राशि वालों के लिए यह समय शुभ समाचार देने वाला होगा।
आपको सही समय की पहचान करनी होगी और फिर आगे बढ़ना होगा।
धन, नगदी की कमी नहीं रहेगी।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
कन्या राशि:
इस राशिवालों के लिए ये समय शुभ अवसर लेकर आने वाला है।
अटके काम बनेंगे।
किसी नए कार्य की शुरुआत भी हो सकती है।
चारों ओर सफलता का महौल रहेगा। इसके साथ ही सावधान रखने की भी जरूरत है।
जल्दबाजी ना करें।
किसी भी चीज पर हद से ज्यादा प्रयास न करें।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Comments are closed.