
कपूरथला नगर सुधार ट्रस्ट के नवनियुक्त चेयरमैन अर्जुन अवार्डी सज्जन सिंह चीमा ने पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की उपस्थिति में चेयरमैन के रूप में पदभार संभाल लिया। चीमा सुल्तानपुर लोधी के हलका इंचार्ज भी हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने सरदार चीमा को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से सूबे के संपूर्ण विकास के लिए बड़े प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीमा पार्टी के वफादार सिपाही हैं, जिन्हें पार्टी द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
