- Aaj ka Makar Rashifal Horoscope Future Predictions, Capricorn Horoscope: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मकर मानी जाती है।
today capricorn horoscope
Capricorn Horoscope Today, मकर राशिफल 19 जुलाई 2024 : आज आप लव लाइफ की दिक्कतों को सुलझाने में सफल होंगे। रिश्तों में प्यार और लगाव बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं मकर राशि का विस्तृत राशिफल…
लव राशिफल : आज रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। जिन लोगों के रिलेशनशिप में प्रॉब्लम आ रही थी, आज उन्हें सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। लव लाइफ की दिक्कतों को सुलझाने में सफल होंगे। हालांकि, आज पार्टनर के फीलिंग्स को लेकर थोड़ा सेंसिटिव रहें। सिंगल फीमेल्स की लव लाइफ में शाम तक किसी दिलचस्प व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकता है। मैरिड फीमेल्स को वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे का दखल ज्यादा नहीं बढ़ने देना चाहिए। इससे रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है।
करियर राशिफल : ऑफिस में नए कार्यों की जिम्मेदारी लेते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अपने जॉब पर फोकस करें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं। मैनेजमेंट में अपनी सकारात्मक छवि बरकरार रखें। आज आईटी, हेल्थकेयर, एकडेमिक, लीगल, मीडिया और डिजाइनिंग प्रोफेशनल्स का काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। एविएशन और ऑटोमोबाइल प्रोफेशनल को विदेश में जॉब करने का ऑफर मिल सकता है। आपका अप्रेजल भी हो सकता है। ट्रेडर्स को लाइसेंसिंग इश्यू का सामना करना पड़ सकता है।
आर्थिक राशिफल : आज आर्थिक मामलों में सबकुछ अच्छा रहेगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। दिन की शुरुआत में रियल एस्टेट में इनवेस्ट करने के लिए उत्तम समय रहेगा। मकर राशि के कुछ जातक घर मरम्मत करा सकते हैं। फीमेल्स स्टॉक मार्केट में निवेश कर सकती हैं। उद्यमियों को कई जगहों से आसानी से फंड उपलब्ध हो जाएगा। आपको बैंक लोन से मुक्ति भी मिलेगी।
हेल्थ राशिफल : ऑयली और स्पाइसी फूड के सेवन से परहेज करें। हाइपरटेंशन रोगियों को अपने सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए। कार्यों का ज्याद स्ट्रेस न लें। इससे सिर दर्द हो सकता है। आज आप तंबाकू और एल्कोहल का सेवन करना भी बंद कर सकते हैं। सीनियर्स को बस या ट्रेन से चढ़ते-उतरते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।

Comments are closed.