इंदौर: इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में बुधवार को गजानन का भव्य श्रृंगार हुआ। पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया। शुद्ध घी और सिंदूर का चोला चढ़ाया। नए वस्त्र लंबोदर को पहनाए, साफा बांधा। गुलाब के फूलों से बना बड़ा हार और श्वेत फूलों से बना सुंदर हार भगवान को पहनाया। दुर्वा की माला गणेश जी को अर्पित की। भगवान के मुकुट को फूलों की मालाओं से सजाया। गणपति जी के साथ विराजित रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ का सुंदर श्रृंगार किया। उन्हें नए वस्त्र, फूलों की मालाएं व हार पहनाए। मंदिर के पुजारियों ने भगवान के सिंहासन को गुलाब की पंखुड़ियों और फूलों से सजाया। सुबह से ही भक्तों का मंदिर में आने का सिलसिला शुरू हुआ। पुजारी पं. सतपाल महाराज ने भक्तों की मौजूदगी में भगवान की आरती की। भगवान को लड्डुओं को भोग अर्पित किया। दर्शन कर भक्तों ने भगवान के जयकारे भी लगाए।खजराना गणेश जी का आज का श्रृंगारइधर, रणजीत हनुमान मंदिर में हनुमान जी का मनमोहक श्रृंगार हुआ। पंचामृत से हनुमान जी का अभिषेक कर उन्हें तेल और सिंदूर का चोला चढ़ाया। रणजीत बाबा को नए वस्त्र पहनाए। गेंदे के फूलों से बना आकर्षक हार भगवान को पहनाया। लाल व सफेद रंग के फूलों से बने हार से भगवान का श्रृंगार किया। आकड़े के पत्तों पर चंदन से जय सीता-राम लिखकर पत्तों की माला भगवान को अर्पित की। भगवान के गर्भगृह में फूलों की मालाओं और पत्तों से बनी मालाओं से सुंदर सजावट की। विभिन्न किस्म के फूलों की पंखुड़ियों से भगवान का सिंहासन सजाया। मंदिर के पुजारी पं. दीपेश व्यास ने भगवान का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और उनकी आरती की। मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में भक्त रणजीत बाबा के दर्शन करने आते है।

Comments are closed.