Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Dausa News: International Yoga Day Celebrated At Getolav Dham, Rajyavardhan Rathore Participates In Yoga - Amar Ujala Hindi News Live Rewari: योगेश और प्रिया की तीन साल पहले फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, परिजनों ने किए कई खुलासे Hot Air Balloon Ride Starts In Bilaspur, View Of Gobindsagar Lake Will Be Seen From The Sky - Amar Ujala Hindi News Live क्रिकेट में अब नहीं चलेगी उम्र में गड़बड़ी, BCCI का यह नियम करेगा हर फर्जीवाड़े का खुलासा करुण नायर ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, रचा नया कीर्तिमान; ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते प्लेयर क्या नए किरदार की तैयारी कर रहे गोविंदा? मूंछों वाला लुक देखकर एक्साइटेड हो गए फैन्स, जानें सच्चाई नोएडा के इस सेक्टर में बस और ऑटो के लिए बनेगी अलग लेन, खत्म होगा जाम का झंझट 'Because matter became public?': Priyank Kharge gets nod for US visit; says Centre took 'U-turn' | India News Bihar News: Woman Shot Dead In Madhepura Bihar Police Investigation - Bihar News Dj And Fireworks Banned In Village Weddings - Agra News

मनोज कुमार के बाद फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका, मशहूर अभिनेता का 77 की उम्र में निधन


Bank Janardhan
Image Source : INSTAGRAM
कन्नड़ अभिनेता बैंक जनार्दन का निधन

हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता मनोज कुमार ने पिछले दिनों इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मनोज कुमार का जाना सिर्फ हिंदी सिनेमा के लिए ही नहीं, बल्कि साउथ सिनेमा और पूरे सिने प्रेमियों के लिए बड़ी क्षति है। दिग्गज अभिनेता के निधन के दुख से अभी इंडस्ट्री बाहर भी नहीं आ पाई थी कि अब मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ सिनेमा के जाने-माने एक्टर और कॉमेडियन बैंक जनार्दन का निधन हो गया है। अभिनेता ने रविवार को आखिरी सांस ली।

77 की उम्र में बैंक जनार्दन का निधन

दशकों से दर्शकों को अपने अभिनय और कॉमेडी से एंटरटेन करते आ रहे कन्नड़ अभिनेता बैंक जनार्दन का रविवार को 77 साल की उम्र में बेंगलुरु में निधन हो गया। बैंक जनार्दन उम्र संबंधी परेशानियों से परेशान चल रहे थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बैंक जनार्दन के निधन पर सिनेमा जगत के कई सितारों, पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत कई लोगों ने शोक जताया है।

2023 में पड़ा था दिल का दौरा

बैंक जनार्दन को 2023 में दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद से ही उन्हें हेल्थ प्रॉब्लम होने लगी थी। उस समय तो अभिनेता ठीक हो गए, लेकिन फिर धीरे-धीरे उनकी तबीयत लगातार खराब होती गई। पिछले कुछ दिनों में उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

500 से ज्यादा फिल्मों-टीवी सीरीज में किया काम

बैंक जनार्दन कन्नड़ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता थे और 500 से अधिक फिल्मों और टीवी सीरीज में काम किया। अपने चालीस से अधिक वर्षों के करियर के दौरान, उन्होंने कॉमेडी और सपोर्टिंग दोनों तरह के किरदार निभाए। उनके मिलनसार और सीधे-सादे अभिनय ने उन्हें मनोरंजन उद्योग में एक प्रिय व्यक्ति बना दिया। जनार्दन का करियर थिएटर से शुरू हुआ, हालांकि उन्होंने कुछ समय के लिए एक बैंक में काम किया, जहां से उन्हें बैंक जनार्दन का नाम मिला। शाह, तारले नान मागा, बेलिअप्पा बंगरप्पा और कई अन्य जैसी क्लासिक फिल्मों में भूमिकाओं के साथ, उन्होंने बड़े और छोटे दोनों ही पर्दों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी।

Latest Bollywood News





Source link

2576680cookie-checkमनोज कुमार के बाद फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका, मशहूर अभिनेता का 77 की उम्र में निधन
Artical

Comments are closed.

Dausa News: International Yoga Day Celebrated At Getolav Dham, Rajyavardhan Rathore Participates In Yoga – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rewari: योगेश और प्रिया की तीन साल पहले फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, परिजनों ने किए कई खुलासे     |     Hot Air Balloon Ride Starts In Bilaspur, View Of Gobindsagar Lake Will Be Seen From The Sky – Amar Ujala Hindi News Live     |     क्रिकेट में अब नहीं चलेगी उम्र में गड़बड़ी, BCCI का यह नियम करेगा हर फर्जीवाड़े का खुलासा     |     करुण नायर ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, रचा नया कीर्तिमान; ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते प्लेयर     |     क्या नए किरदार की तैयारी कर रहे गोविंदा? मूंछों वाला लुक देखकर एक्साइटेड हो गए फैन्स, जानें सच्चाई     |     नोएडा के इस सेक्टर में बस और ऑटो के लिए बनेगी अलग लेन, खत्म होगा जाम का झंझट     |     ‘Because matter became public?’: Priyank Kharge gets nod for US visit; says Centre took ‘U-turn’ | India News     |     Bihar News: Woman Shot Dead In Madhepura Bihar Police Investigation – Bihar News     |     Dj And Fireworks Banned In Village Weddings – Agra News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088