Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
हरियाणा में गर्मी का कहर: 9 लाख यूनिट बिजली की खपत बढ़ी, सिरसा के MLA सेतिया ने रात 12 बजे XEN को लगाया फोन Visually Impaired Unemployed People Became Furious Again, Blocked The Road Near The Secretariat - Amar Ujala Hindi News Live IPL प्लेऑफ से पहले मुंबई इंडियंस ने चली बड़ी चाल, एक साथ 3 खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान डॉक्टर नेने से पहले 10 साल बड़े पॉपुलर सिंगर से शादी करना चाहती थीं माधुरी दीक्षित, ‘बहुत पतली है' कह कर दिया था रिजेक्ट IRCTC के Rail Connect से कितना अलग है नया SwaRail ऐप? मिलते हैं कई एडवांस फीचर्स Bullet Train प्रोजेक्ट को लेकर रेलमंत्री ने दिया कंस्ट्रक्शन अपडेट, जानें लेटेस्ट कौन सा काम हुआ पूरा Vishakha Agrawal Proposes Groundbreaking Framework to Evaluate LLMs beyond Text Prediction पंजाब में जगराओं में पुलिस और तस्कर की मुठभेड़: जेल से नशा नेटवर्क चला रहा था रोशन सिंह, अमेरिका से जुड़े तार 'It was a huge threat': Army destroys live Pakistani shell in Jammu & Kashmir's Poonch | India News जब भारतीय टीम के 4 खिलाड़ियों का डेब्यू मैच ही बन गया आखिरी मुकाबला! जानिए क्या थी वजह

मस्जिदों में घुसकर मारेंगे; नितेश राणे के बयान पर मच गया बवाल, भड़के नेता और FIR भी दर्ज


महाराष्ट्र के भाजपा विधायक नितेश राणे ने एक रैली में बयान देते हुए मुस्लिम समाज को लेकर ऐसा बयान दिया है कि विवाद छिड़ गया है। उन्होंने महंत रामगिरी के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के विरोध प्रदर्शन को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि महंत रामगिरी महाराज के बारे में अगर कुछ बोला तो हम मस्जिदों में घुसकर चुन-चुन कर मारेंगे। नितेश राणे ने कहा कि यदि तुम्हें अपनी कौम की चिंता होगी तो हमारे रामगिरी महाराज के बारे में कुछ मत बोलना। वरना हम उस जुबान को सही नहीं रहने देंगे। उनके इस बयान को भड़काऊ बताते हुए कांग्रेस, आरजेडी समेत कई दलों की ओर से तीखी निंदा की गई है।

वहीं अहमदनगर पुलिस ने भी उनके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए हैं। राणे ने अपने भाषण के दौरान कहा, ‘अगर हमारे रामगिरि महाराज की तरफ…. (अपशब्द बोलते हुए) नहीं तो यह बोलेंगे कि मराठी में बोल गया, इसलिए तेरे को जो भाषा समझ आती है, उसी भाषा में धमकी देकर जा रहा हूं। अगर हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ तुमने कुछ भी किया तो तुम्हारी मस्जिदों के अंदर आकर चुन-चुनके मारेंगे। इतना ध्यान रखना।’ उनके इस बयान को भड़काऊ बताया जा रहा है और भाजपा से ऐक्शन की मांग की जा रही है।

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी राणे की निंदा की है। पार्टी ने वारिस पठान ने नितेश राणे का वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव से पहले सांप्रदायिक हिंसा कराना चाहती है। नीतेश राणे का भाषण भड़काऊ है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी नितेश राणा के बहाने भाजपा पर निशाना साधा है। दरअसल यह पूरा मामला धर्मगुरु रामगिरि महाराज के एक बयान के बाद शुरू हुआ है। रामगिरी महाराज ने पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी, जिससे भड़के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया है। महाराष्ट्र, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में मुस्लिम समाज ने आंदोलन किया है।

इन लोगों ने रामगिरी महाराज की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं एक वर्ग उनके समर्थन में उतर आया है। इसी कड़ी में रविवार को रामगिरि महाराज के समर्थन में कार्यक्रम रखा गया। इसी कार्यक्रम में नितेश राणे आए थे। पुलिस के मुताबिक नासिक जिले के शाह पंचाले गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान रामगिरी महाराज ने कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। बाद में कार्यक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ था। उनका बयान मराठी में था, लेकिन उसका हिंदी अनुवाद करके लोग शेयर कर रहे हैं।



Source link

1432540cookie-checkमस्जिदों में घुसकर मारेंगे; नितेश राणे के बयान पर मच गया बवाल, भड़के नेता और FIR भी दर्ज
Artical

Comments are closed.

हरियाणा में गर्मी का कहर: 9 लाख यूनिट बिजली की खपत बढ़ी, सिरसा के MLA सेतिया ने रात 12 बजे XEN को लगाया फोन     |     Visually Impaired Unemployed People Became Furious Again, Blocked The Road Near The Secretariat – Amar Ujala Hindi News Live     |     IPL प्लेऑफ से पहले मुंबई इंडियंस ने चली बड़ी चाल, एक साथ 3 खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान     |     डॉक्टर नेने से पहले 10 साल बड़े पॉपुलर सिंगर से शादी करना चाहती थीं माधुरी दीक्षित, ‘बहुत पतली है’ कह कर दिया था रिजेक्ट     |     IRCTC के Rail Connect से कितना अलग है नया SwaRail ऐप? मिलते हैं कई एडवांस फीचर्स     |     Bullet Train प्रोजेक्ट को लेकर रेलमंत्री ने दिया कंस्ट्रक्शन अपडेट, जानें लेटेस्ट कौन सा काम हुआ पूरा     |     Vishakha Agrawal Proposes Groundbreaking Framework to Evaluate LLMs beyond Text Prediction     |     पंजाब में जगराओं में पुलिस और तस्कर की मुठभेड़: जेल से नशा नेटवर्क चला रहा था रोशन सिंह, अमेरिका से जुड़े तार     |     ‘It was a huge threat’: Army destroys live Pakistani shell in Jammu & Kashmir’s Poonch | India News     |     जब भारतीय टीम के 4 खिलाड़ियों का डेब्यू मैच ही बन गया आखिरी मुकाबला! जानिए क्या थी वजह     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088