Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
पहले ही मैच में मनमानी पर उतारू हुए कप्तान शुभमन गिल, इस खिलाड़ी को नहीं दिया भाव, देखता ही रह गया Refused Trump invite as I had to visit land of Jagannath: PM Modi | India News Lalu-tejashwi On Pm Modi's Bihar Visit - Amar Ujala Hindi News Live Hathras News: दिल्ली में बेचे गए अगवा बच्चे कराए मुक्त, महिला गिरफ्तार, बच्चा चोर गिरोह की है सदस्य खुलेंगे रोजगार के द्वार: ताज समूह खोलेगा कौशल विकास केंद्र, महेंद्रा, टाटा व हीरो समूह कराएंगे ट्रेनिंग विशाखापत्तनम: 25 हजार से अधिक छात्रों ने 108 सूर्य नमस्कार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, गिनीज रिकॉर्ड की उम्मीद Minor Rape Victim Gave Birth To A Child In The Hospital - Jabalpur News Alwar News: बंदर से बचने के प्रयास में सागर जलाशय में गिरा 15 साल का बच्चा, डूबने से हुई मौत Himachal: CBI ने झाकड़ी आर्मी एरिया में सेना का इंजीनियर 40,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा IND vs ENG: लीड्स टेस्ट मैच में भारतीय टीम करेगी पहले बल्लेबाजी, गिल की कप्तानी में हुई इस खिलाड़ी की वापसी

महाकुंभ की मोनालिसा की आड़ में कंगना ने साधा गोरी हीरोइनों पर निशाना, बोलीं- कभी डस्की थीं अब सफेद हो गईं


कंगना रनौत और...

Image Source : INSTAGRAM
कंगना रनौत और मोनालिसा भोसले।

अभिनेत्री कंगना रनौत की नजर से वायरल गर्ल बच नहीं सकी है। एक्ट्रेस ने भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है महाकुंभ वाली मोनालिसा भोसले को देख ही लिया है। मोनालिसा की खूबसूरती ने कंगना को भी हैरत में डाल दिया है। एक्ट्रेस को मोनालिसा की खूबसूरती भा गई है और उन्होंने अब तारीफ के पुल अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बांधे हैं। इतना ही नहीं, कंगना ने मोनालिसा की आड़ में एक बार फिर बॉलीवुड और एक्ट्रेसेज पर निशाना साधा है। उन्होंने अपनी बातों से एक बार फिर तीखा वार किया है। अब कंगना रनौत का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

अब क्यों नहीं हैं ‘डार्क और डस्की’ हीरोइनें

अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि शोबिज में शायद ही कोई ‘डार्क और डस्की’ भारतीय महिला कलाकार अब रह गई हो। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर महाकुंभ गर्ल मोनालिसा के बारे में अपने विचार साझा किए, जो अपने लुक के लिए वायरल हो गई हैं। कंगना ने कहा कि जिस तरह से लड़की को तस्वीरों के लिए परेशान किया जा रहा है, उससे वह निराश हैं और यह सोचने से खुद को नहीं रोक पा रही हैं कि आज इंडस्ट्री में कोई भी युवा एक्ट्रेस सांवली स्किन टोन क्यों नहीं रखती। इस बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपने लंबे पोस्ट में काफी कुछ कहा है।

कंगना ने कही ये बात

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मोनालिसा की एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘यह युवा लड़की मोनालिसा अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए एक इंटरनेट सनसनी बन गई है। लोग इसकी तस्वीरों और साक्षात्कारों के लिए उसे परेशान करने लगे हैं और ये मुझे ठीक नहीं लग रहा। मैं मदद नहीं कर सकती लेकिन सोचती हूं कि क्या हमारे पास अब ग्लैमर की दुनिया में गहरे सांवले भारतीय रंग वाली महिला प्रतिनिधित्व है? क्या लोग युवा अभिनेत्रियों से प्यार कर रहे हैं जैसे उन्होंने अनु अग्रवाल, काजोल, बिपाशा, दीपिका या रानी मुखर्जी को प्यार किया था?’

monalisa bhosale kangana ranaut

Image Source : INSTAGRAM

महाकुंभ की मोनालिसा पर कंगना का रिएक्शन।

कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट की ओर कंगना ने किया इशारा

इसी कड़ी में उन्होंने आगे कहा, ‘सभी अभिनेत्रियां गोरी महिलाओं की तरह क्यों पेल दिखती हैं। इनमें वे भी शामिल हैं जो जवानी के दिनों में काली थीं? लोग नए लोगों को मोनालिसा की तरह क्यों नहीं पहचानते? बहुत ज्यादा लेजर और ग्लूटाथियोन इंजेक्शन का इस्तेमाल हो रहा है।’ महाकुंभ 2025 के दौरान अपने आकर्षक लुक के लिए काफी चर्चा में रहीं इंदौर की माला बेचने वाली मोनालिसा भोंसले को रातों-रात सनसनी बनने के बाद तरह-तरह के उत्पीड़न भी झेलने पड़े। फिलहाल अब वो अपने गांव लौट गई है। दावा किया जा रहा है कि मोनालिसा को एक फिल्म के लिए लीड रोल ऑफर हुआ है। बात करें कंगना रनौत की तो वो आखिरी बार ‘इमरजेंसी’ में नजर आईं। उन्होंने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस इस फिल्म की निर्देशक भी थीं।

Latest Bollywood News





Source link

2328060cookie-checkमहाकुंभ की मोनालिसा की आड़ में कंगना ने साधा गोरी हीरोइनों पर निशाना, बोलीं- कभी डस्की थीं अब सफेद हो गईं
Artical

Comments are closed.

पहले ही मैच में मनमानी पर उतारू हुए कप्तान शुभमन गिल, इस खिलाड़ी को नहीं दिया भाव, देखता ही रह गया     |     Refused Trump invite as I had to visit land of Jagannath: PM Modi | India News     |     Lalu-tejashwi On Pm Modi’s Bihar Visit – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hathras News: दिल्ली में बेचे गए अगवा बच्चे कराए मुक्त, महिला गिरफ्तार, बच्चा चोर गिरोह की है सदस्य     |     खुलेंगे रोजगार के द्वार: ताज समूह खोलेगा कौशल विकास केंद्र, महेंद्रा, टाटा व हीरो समूह कराएंगे ट्रेनिंग     |     विशाखापत्तनम: 25 हजार से अधिक छात्रों ने 108 सूर्य नमस्कार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, गिनीज रिकॉर्ड की उम्मीद     |     Minor Rape Victim Gave Birth To A Child In The Hospital – Jabalpur News     |     Alwar News: बंदर से बचने के प्रयास में सागर जलाशय में गिरा 15 साल का बच्चा, डूबने से हुई मौत     |     Himachal: CBI ने झाकड़ी आर्मी एरिया में सेना का इंजीनियर 40,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा     |     IND vs ENG: लीड्स टेस्ट मैच में भारतीय टीम करेगी पहले बल्लेबाजी, गिल की कप्तानी में हुई इस खिलाड़ी की वापसी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088