Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Vaishali: Fierce Fighting Between Baraatis And Bride's Side Over Non-conduct Of Varmala Ceremony; Many Injured - Bihar News Amroha Leopard Attack: Leopards Are Attacking People And Hunting Animals, Forest Department Is Helpless - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Weather Before Arrival Of Monsoon Heat Will Show Its Power Heat Will Trouble - Amar Ujala Hindi News Live 'sankalp Se Siddhi Tak' Campaign: Bjp Will Go Among The People With The Achievements Of Modi Government In 11 - Amar Ujala Hindi News Live Chittorgarh News: Newly Married Youth Dies In A Horrific Road Accident In Begu - Chittorgarh News Charkhi Dadri: "गुटबाजी के चलते हरियाणा में पार्टी ने गंवाया जीत का अवसर, अब संगठन को करना होगा मजबूत" Himachal News: नशे की ओवरडोज से 21 साल के युवक की मौत, उत्तर प्रदेश के खुशीनगर जिले का रहने वाला था अफजल खान आमिर खान ने गोविंदा जिस फिल्म को बताया था अश्लील उसी ने बजट से 10 गुना कमाई की, बनी थी साल की सबसे बड़ी हिट कोहली और रोहित का टेस्ट से रिटायरमेंट लेना शर्म की बात, इंग्लैंड के गेंदबाज ने दिया चौंकाने वाला बयान 'सबको अनपढ़ बनाते हैं...' कन्नड़ विवाद के बीच कमल हासन की एक और विवादित टिप्पणी, अब 'हिंदी' पर कह दी बड़ी बात

महापौर, पालिका और पंचायतों में चेयरमैन की सीटों का आरक्षण तय, यहां देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव 2022 के नगर निगम मेयर (Nagar Nigam Mayor Reservation L), नगर पालिका औऱ नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के आरक्षण (Nagar Palika Adhyaksh Reservation L) का सोमवार को ऐलान कर दिया गया है. नगर विकास विभाग के मंत्री एके शर्मा ने सभी नगर निगमों के महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष औऱ नगर पंचायत अध्यक्ष के रिजर्वेशन की लिस्ट जारी की.

17 नगर निगम में दो सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं. जबकि पिछड़ा वर्ग के लिए चार सीटें आरक्षित रहेंगी. महिला के लिए तीन औऱ बाकी के लिए आठ सीटें अनारक्षित की गई हैं. झांसी नगर निगम अनुसूचित जाति, मथुरा वृंदावन नगर निगम अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अलीगढ़ नगर निगम अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, मेरठ नगर निगम अन्य पिछड़ा वर्ग, प्रयागराज नगर निगम अन्य पिछड़ा वर्ग, अयोध्या नगर निगम महिला, सहारनपुर नगर निगम महिला, मुरादाबाद नगर निगम महिला, फिरोजाबाद नगर निगम अनारक्षित, गाजियाबाद नगर निगम अनारक्षित, लखनऊ नगर निगम अनारक्षित, कानपुर नगर निगम अनारक्षित, गोरखपुर नगर निगम अनारक्षित, वाराणसी नगर निगम, बरेली नगर निगम अनारक्षित और शाहजहांपुर नगर निगम अनारक्षित.

महापौर और चेयरमैनों के आरक्षित सीटों की जानकारी देते हुए नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश नगर निगम (स्थानों और पदों का आरक्षण और आवंटन) नियमावली 1994 में दी गई व्यवस्था के अनुसार चक्रानुक्रम के आधार पर सीटों का आरक्षण किया गया है. उन्होंने बताया कि इस बार महापौर की 17 सीटों पर चुनाव होना है. वर्ष 2017 में 16 सीटों के लिए चुनाव हुआ था. शाहजहांपुर सीट पर पहली बार चुनाव होने जा रहा है. महापौर की कुल 17 नगर निगमों में से 8 सीटें अनारक्षित रखी गई हैं, जबकि महिलाओं के लिए तीन सीटें, आरक्षित की गई हैं.

इसके अलावा पिछड़ा वर्ग के लिए 2 और अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 2 सीटें आरक्षित की गई हैं. इसी प्रकार अनुसूचित जाति महिला और अनुसूचित जाति के लिए 1-1 सीटें आरक्षित की गई हैं. इसी प्रकार नगर पालिका परिषदों की 200 सीटों में से अनुसूचित जाति महिला के 9 और अनुसूचित जाति के लिए 18 सीटें, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 18 और पिछड़ा वर्ग के लिए 36 सीटें आरक्षित की गई है. जबकि महिला के लिए 40 और 79 सीटें अनारक्षित श्रेणी में हैं.

इसी प्रकार नगर पंचायतों की 545 सीटों में 217 सीटें अनारक्षित और 107 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं. इसके अलावा पिछड़ा वर्ग के लिए 98 और पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 49 सीटें, अनुसूचित जाति के लिए 48 तो अनुसूचित जाति महिला के 25 सीटें आरक्षित की गई है. जबकि अनुसूचित जनजाति महिला के लिए एक सीट आरक्षित किया गया है.

उन्होंने बताया कि आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना पर सात दिनों में आपत्तियां मांगी गई हैं. इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण करते हुए अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी. सीटों और वार्डों के आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद इसकी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को दी जाएगी. उन्होंने बताया कि सरकार यह काम 12 दिसंबर तक पूरा कर लेगी. इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग को कार्यक्रम सौंप दिया जाएगा. इसके बाद तुरंत चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी.

नगर विकास मंत्री ने बताया कि प्रदेश में मौजूदा समय कुल 762 निकाय हैं. इनमें 17 नगर निगमए 200 पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतें हैं. महाराजगंज की नगर महापालिका परिषद सिसवा बाजार के विस्तार और बस्ती की नगर पंचायत भानपुर के गठन को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है. इसलिए इन दोनों निकायों के चेयरमैन और वार्डो का आरक्षण तो कर लिया गया है, लेकिन इसकी अधिसूचना जारी नहीं की गई है. उन्होंने बताया कि फिलहाल 760 नगर निकायों में चुनाव कराने के लिए ही महापौर, चेयरमैन की सीटों के अलावा वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना जारी की गई है.

2017 में हुए निकाय चुनाव की तुलना में इस बार निकाय की सीमा में करीब 70 लाख अधिक आबादी शामिल हो गई है. 2017 में निकाय क्षेत्रों की आबादी 4.16 करोड़ थी, जो इस बार 4.85 करोड़ हो गई है. इसकी वजह 10 नगर निगमों समेत कुल 130 नगर निकायों का सीमा विस्तार और 111 नई नगर पंचायतों का का गठन किया जाना है.

नगर निगम             आरक्षित वर्ग
लखनऊ             अनारक्षित
कानपुर             अनरक्षित
गोरखपुर             अनारक्षित
वाराणसी             अनारक्षित
बरेली                 अनारक्षित
शाहजहांपुर             अनारक्षित
गाजियाबाद             अनारक्षित
फिरोजाबाद             अनारक्षित
आगरा                 अनुसूचित जाति महिला
झांसी                 अनुसूचित जाति
मथुरा-वृंदावन             अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
अलीगढ़             अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
मेरठ                 अन्य पिछड़ा वर्ग
प्रयागराज             अन्य पिछड़ा वर्ग
अयोध्या             महिला
सहारनपुर             महिला
मुरादाबाद             महिला

943970cookie-checkमहापौर, पालिका और पंचायतों में चेयरमैन की सीटों का आरक्षण तय, यहां देखें पूरी लिस्ट
Artical

Comments are closed.

Vaishali: Fierce Fighting Between Baraatis And Bride’s Side Over Non-conduct Of Varmala Ceremony; Many Injured – Bihar News     |     Amroha Leopard Attack: Leopards Are Attacking People And Hunting Animals, Forest Department Is Helpless – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Weather Before Arrival Of Monsoon Heat Will Show Its Power Heat Will Trouble – Amar Ujala Hindi News Live     |     ‘sankalp Se Siddhi Tak’ Campaign: Bjp Will Go Among The People With The Achievements Of Modi Government In 11 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chittorgarh News: Newly Married Youth Dies In A Horrific Road Accident In Begu – Chittorgarh News     |     Charkhi Dadri: "गुटबाजी के चलते हरियाणा में पार्टी ने गंवाया जीत का अवसर, अब संगठन को करना होगा मजबूत"     |     Himachal News: नशे की ओवरडोज से 21 साल के युवक की मौत, उत्तर प्रदेश के खुशीनगर जिले का रहने वाला था अफजल खान     |     आमिर खान ने गोविंदा जिस फिल्म को बताया था अश्लील उसी ने बजट से 10 गुना कमाई की, बनी थी साल की सबसे बड़ी हिट     |     कोहली और रोहित का टेस्ट से रिटायरमेंट लेना शर्म की बात, इंग्लैंड के गेंदबाज ने दिया चौंकाने वाला बयान     |     ‘सबको अनपढ़ बनाते हैं…’ कन्नड़ विवाद के बीच कमल हासन की एक और विवादित टिप्पणी, अब ‘हिंदी’ पर कह दी बड़ी बात     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088