महापौर समर:: निधि जैन ने बिगाड़ दिए भाजपा के समीकरण मध्यप्रदेश By Rehnews LTD On Jul 6, 2022 सागर में आज मतदान है कॉन्ग्रेस पार्टी ने निधि सुनील जैन को तथा भाजपा ने संगीता सुशील तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है निधि जैन के आने से पहले नगर निगम सागर का चुनाव जीतना भाजपा के लिए बहुत आसान लग रहा था लेकिन जैसे ही निधि की पूरे राजनैतिक परिदृश्य में एंट्री होती है पूरा चुनाव का समीकरण ही बदल जाता है! निधि ने जिस प्रकार से कैंपेन किया लोगों के सामने अपने विजन को रखा सागर से जुड़े हुए जमीनी मुद्दों को उठाया तथा मीडिया को जिस प्रकार से हैंडल किया वह काबिले तारीफ है निधि वास्तव में नारी सशक्तिकरण का एक अनुपम उदाहरण है। दूसरी ओर भाजपा उम्मीदवार संगीता तिवारी के पति सुशील तिवारी राजनीति में सक्रिय हैं तथा कद्दावर मंत्री भूपेंद्र सिंह के खास सिपह सलाहकार है सागर में मध्यप्रदेश सरकार के तीन कद्दावर मंत्री आते हैं तीनों पावरफुल है तीनों के पास मलाईदार विभाग भी हैं तीनो की सागर की राजनीति में काफी पकड है। सागर शहर में बहुत सारी समस्याएं हैं नाली,पानी,सड़क,सीवर,जल निकासी आदि समस्याओं से वर्तमान सागर जूझ रहा है सागर एक औद्योगिक शहर तो है ही प्रमुख रूप से सेना का क्रेंद्र भी है सागर भाजपा का गढ़ है लगातार भाजपा के प्रत्याशी यहां से विधायक,सांसद,मेयर का चुनाव जीत रहे है। यह भी पढ़ें Khandwa: सोयाबीन के दाम को लेकर BJP समर्थक किसान संगठन ही… Oct 1, 2024 राजस्थान के 10 प्रसिद्ध शिव मंदिर Jul 30, 2024 लेकिन निधि जैन की एंट्री के बाद भाजपा को इस सीट को बचाए रखने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है अंत में उन्हें पांच मंत्रियों को उतारना पड़ा तथा अंतिम दिन दिल्ली के सांसद प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता व गायक मनोज तिवारी की बाइक रैली करानी पड़ी इससे यह पता चलता है कि भाजपा ने भी निधि व उनके पति सुनील जैन को अपना तगडा प्रतिद्वंदी माना है पहले यह माना जा रहा था कि कांग्रेस सागर में मरी,गुटो मे बटी,कार्यकर्ता निराश इसके बावजूद भी निधि ने जिस प्रकार से कांग्रेस में जान फूंकने का काम किया तथा कार्यकर्ताओ को रिचार्ज किया है उससे कांग्रेस मे एक नई जान आई है। निधि को भाजपा ने बड़ी गंभीरता से लिया। जो भाजपा सागर को अपना गढ़ तथा यह मानकर चल रही थी कि चुनाव तो हम आसानी से जीत जाएंगे लेकिन निधि जैन ने भाजपा के दांत खट्टे कर दिए और भाजपा को पूरे साम दाम दंड से चुनाव लड़ने के लिए मजबूर कर दिया। Like0 Dislike0 6515300cookie-checkमहापौर समर:: निधि जैन ने बिगाड़ दिए भाजपा के समीकरणyes
Comments are closed.