Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के गिरने के पीछे क्या वजह, एक्सपर्ट ने बताया


महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के गिरने के पीछे संभवत: जंग लगे नट और बोल्ट हो सकते हैं। एक संरचना इंजीनियर ने यह बात कही। एक कंसल्टेंसी कंपनी से जुड़े संरचना इंजीनियर अमरेश कुमार ने कहा कि प्रतिमा के ‘टखने’, जहां पूरे ढांचे का वजन रहता है, स्थिरता के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं और इसलिए डिजाइन चरण के दौरान इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। गत सोमवार दोपहर को, तटीय सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची मूर्ति गिर गई थी। भारतीय नौसेना द्वारा निर्मित इस मूर्ति का अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग नौ महीने पहले किया था। अधिकारियों ने दावा किया है कि 45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बहने वाली हवाओं के कारण यह प्रतिमा ढह गई, जबकि भारतीय मानक ब्यूरो के अनुसार, किसी संरचना को डिजाइन करते समय इनसे लगभग तीन गुना अधिक हवा की गति को भी ध्यान में रखा जाता है।

कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”इस प्रतिमा के मामले में, भार या जलवायु परिस्थितियों जैसे बाहरी कारकों ने परेशानी पैदा नहीं की। जैसा कि पीडब्ल्यूडी रिपोर्ट में बताया गया है, नट और बोल्ट में जंग लगने से प्रतिमा के अंदर फ्रेम वाली स्टील की सामग्री कमजोर होने से ऐसा हुआ हो सकता है।” महाराष्ट्र लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक सहायक अभियंता ने 20 अगस्त को नौसेना कमांडर अभिषेक करभारी, क्षेत्र तटीय सुरक्षा अधिकारी और क्षेत्र नागरिक-सैन्य संपर्क अधिकारी को पत्र लिखकर बताया था कि प्रतिमा को लगाने में इस्तेमाल किए गए नट और बोल्ट समुद्री हवाओं तथा बारिश के संपर्क में आने के कारण जंग खा रहे थे।

उन्होंने सिफारिश की कि प्रतिमा के फ्रेम के स्टील मेंबर्स के साथ-साथ नट और बोल्ट को भी पेंटिंग आदि करके संरक्षित किया जाना चाहिए। खासकर तटीय क्षेत्रों में ऐसा किया जाना चाहिए जहां हवा में नमी और लवण होता है, जिससे जंग की समस्या आती है। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रतिमा स्थल पर विशेष रूप से उन्हें स्थापित करने से पहले नियमित जांच आवश्यक है। शिवाजी की प्रतिमा गिरने की घटना पिछले साल जून में ओडिशा के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम और राउरकेला हवाई अड्डे के पास 40 फुट ऊंची एक मूर्ति के गिरने से काफी मिलती-जुलती है। दोनों ही प्रतिमाएं ‘टखने’ वाली जगह से गिरीं। शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में संरचना इंजीनियर चेतन पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने दावा किया है कि वह प्रतिमा बनाने के लिए ‘स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट’ नहीं थे।

उन्होंने कहा, ”मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। मेरे पास कोई कार्य आदेश नहीं था जिसके लिए मुझे नियुक्त किया गया था। यह काम ठाणे स्थित फर्म को दिया गया था। मुझे बस उस मंच पर काम करने के लिए कहा गया था जिस पर मूर्ति बनाई जा रही थी।” पाटिल का नाम कलाकार जयदीप आप्टे के साथ प्राथमिकी में दर्ज है। पाटिल ने मराठी चैनल ‘एबीपी माझा’ से फोन पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के माध्यम से भारतीय नौसेना को मंच का डिजाइन सौंपा था और प्रतिमा से उनका कोई लेना-देना नहीं है। पाटिल को चैनल से यह कहते सुना जा सकता है, ”यह ठाणे की एक कंपनी थी जिसने प्रतिमा से संबंधित काम किया था।”



Source link

1409850cookie-checkमहाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के गिरने के पीछे क्या वजह, एक्सपर्ट ने बताया
Artical

Comments are closed.

Bihar Election 2025: Minister Janak Ram Says Every Crime In Bihar Is Linked To Mahagathbandhan-tejashwi Yadav – Amar Ujala Hindi News Live     |     Lucknow: Three Bikes Lost Control And Overturned While Performing Stunts, Five Injured; Video Went Viral On So – Amar Ujala Hindi News Live     |     Four-horned Khadu Found In Koti Village Of Chamoli Can Lead Nanda Raj Jat Yatra – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: केंद्र ने पीएफआई की याचिका पर गौर करने पर किया सवाल     |     Mp Gets Second Place In National Odop Award: Cm Dr. Yadav Said- This Honor Is The Result Of Hard Work Of Our F – Amar Ujala Hindi News Live – Odop:एक जिला एक उत्पाद पुरस्कार 2024 में मप्र को दूसरा स्थान, Cm ने कहा     |     First Monday Of Sawan, Sahastradhara Organized In Ardha Chandreshwar Mahadev Temple – Ajmer News     |     Sports News Seven Daughters Of Himachal Got A Place In Team India Will Show Their Strength In China – Amar Ujala Hindi News Live     |     लॉर्ड्स टेस्ट मैच हारने के बाद तिलमिलाए शुभमन गिल, बल्लेबाजों पर फोड़ दिया हार का पूरा ठीकरा     |     Cricket fraternity reacts to India’s failed heist at Lord’s     |     Trump reiterates claim of ending India-Pak conflict     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088