Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

महाराष्ट्र हादसा: जलगांव में बड़ा ट्रेन हादसा, कई लोगों की मौत, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया शोक व्यक्त

Pushpak Jalgaon Train accident

Maharashtra Train Accident : महाराष्ट्र के जलगांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जब ट्रेन हादसा हो गया। जिससे आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। घटना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी नेता अनिल देशमुख ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, पचोरा के पारधाड़े स्टेशन के पास पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई। जिसके बाद यात्रियों ने चेन पुलिंग कर कूदना शुरू कर दिया। इस दौरान दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इससे बड़ा हादसा हो गया है।

घायलों का इलाज जारी

जलगांव के एसपी महेश्वर रेड्डी की जानकारी के मुताबिक, अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। साथ ही राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

सीपीआरओ ने दी जानकारी

सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस आ रही पुष्पक एक्सप्रेस में घटना हुई है। 8 एंबुलेंस भेजी गई है।

CM फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि

वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। फिलहाल, मौके पर मंत्री गिरीश महाजन और पुलिस अधीक्षक पहुंचे हुए हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा घायलों के इलाज की तत्काल व्यवस्था की जा रही है।

CM योगी ने किया शोक व्यक्त

इधर, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने भी दुख व्यक्त कर घायलों को चिकित्सा के आदेश दिए हैं। साथ ही यात्रियों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

2283610cookie-checkमहाराष्ट्र हादसा: जलगांव में बड़ा ट्रेन हादसा, कई लोगों की मौत, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया शोक व्यक्त
Artical

Comments are closed.

कानूनी विवादों में घिरी चियान विक्रम की फिल्म ‘वीरा धीरा सूरन’, आज होने वाला प्रीमियर रुका     |     Accurate Institute of Management Launches Career-oriented Certification Programs to Enhance Employability and Industry Exposure     |     PayU Bets Big on Generative AI Integration to Enhance Customer Experience, Merchant Support, and Workforce Productivity     |     L&T Finance Ltd. Announces Jasprit Bumrah as their Brand Ambassador     |     Axis Max Life’s Immersive 3D & Mixed Reality Out-of-Home Campaign Drives ‘Double Bharosa’ Message Across India     |     Bihar News Man Diagnosed With Uterus And Ovaries Ct Scan Report Sparks Uproar Full Details In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     सपा सांसद के घर हमला: पुलिस ने पकड़े जो युवा छुड़वा लिए…कोई और हो तो बता दें; करणी सेना ने किया 'एक्स'     |     Rudraprayag News: पीएमओ की टीम पहुंची कार्तिक स्वामी मंदिर, तलाशी यात्री सुविधाओं की संभावनाएं     |     Narsinghpur News: A Huge Fire Broke Out In The Wheat Crop In Narsinghpur – Amar Ujala Hindi News Live     |     1 Accused Arrested In Case Of Causing Loss Of Rs 1.18 Crore To Railways – Rajasthan News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088