Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
भारत ने पाकिस्तान से आयात पर बैन लगाया, यहां जानिए अब तक सरकार ने क्या क्या करवाई की 'Trident of naval power': Indian Navy's latest post amid tensions with Pakistan | India News Bihar News: Protest In Begusarai Against The Waqf Amendment Bill, Nh Blocked In Protest - Amar Ujala Hindi News Live Air Strip Of Ganga Expressway Will Prove To Be Very Important For Indian Air Force - Amar Ujala Hindi News Live Nainital Minor Girl Assault Inside Story: From A Mason To A Renowned Contractor Usman Crime Explained - Amar Ujala Hindi News Live Ujjain News: Sadhus And Saints Reacted To The Protest Of Muslims On The Pahalgam Incident - Madhya Pradesh News People Demonstrated After A Girl Committed Suicide - Jodhpur News Karnal: हिमांशी नरवाल के शांति के बयान की चर्चा, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास की बेटी ललिता ने लिखा पत्र Himachal Weather: लाहाैल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, प्रदेश में इतने दिन जारी रहेगा बारिश का दाैर फुटबॉलर सुभाशीष बोस और सौम्या गुगुलोथ चुने गए प्लेयर ऑफ द ईयर

महिलाओं की विशिष्ट बीमारियों को कवर करती है ये लाइफ इंश्योरंस पॉलिसी, जानें खूबियां और लाभ


सामान्य तौर पर ऐसी पॉलिसी में पेमेंट रीइम्बर्समेंट के तौर पर होता है, जबकि इस पॉलिसी के तहत एक निश्च- India TV Paisa

Photo:INDIA TV सामान्य तौर पर ऐसी पॉलिसी में पेमेंट रीइम्बर्समेंट के तौर पर होता है, जबकि इस पॉलिसी के तहत एक निश्चित एकमुश्त राशि प्रदान कर दिया जाता है।

लाइफ इंश्योरेंस में आपने तमाम तरह की जीवन बीमा पॉलिसी के बारे में सुना होगा। लेकिन अब मार्केट में एक ऐसी इंश्योरेंस पॉलिसी ने दस्तक दे दी है, जो महिलाओं की विशिष्ट बीमारियों को कवर करती है। ऐसा करने वाली यह इंडस्ट्री का पहला लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट है। जी हां, ‘आईसीआईसीआई प्रू विश नाम से यह स्पेशल पॉलिसी शुक्रवार को आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ और आरजीए ने मिलकर पेश की है। यह पॉलिसी महिलाओं की गंभीर बीमारियों और सर्जरी के लिए विशेष तौर पर तैयार की गई है।

इन बीमारियों  में 100% तक का तत्काल भुगतान

आईसीआईसीआई प्रू विश इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत गंभीर बीमारियों जैसे ब्रेस्ट, गर्भाशय ग्रीवा, गर्भाशय कैंसर और हृदय रोग आदि पता चलने पर हेल्थ कवर का 100 प्रतिशत तक का तत्काल भुगतान ऑफर किया जाता है। इतना ही नहीं, सामान्य तौर पर ऐसी पॉलिसी में पेमेंट रीइम्बर्समेंट के तौर पर होता है, जबकि इस पॉलिसी के तहत एक निश्चित एकमुश्त राशि प्रदान कर दिया जाता है।

30 साल के लिए प्रीमियम गारंटी

आईसीआईसीआई प्रू विश पॉलिसी 30 साल की अवधि के लिए अपनी प्रीमियम गारंटी के साथ, ग्राहकों को अपने प्रीमियम पेमेंट की बेहतर स्कीम बनाने में सक्षम बनाता है। इससे ग्राहक को मन की शांति मिलती है। यह पॉलिसी ग्राहकों को प्रीमियम पेमेंट अवधि के दौरान कभी भी 12 महीने के लिए प्रीमियम अवकाश भी प्रदान करती है। साथ ही यह पॉलिसी ग्राहकों को मातृत्व संबंधी जटिलताओं और नवजात शिशु की जन्मजात बीमारियों को कवर करने का भी विकल्प प्रदान करता है।

महिलाओं की अनूठी जरूरतों को पूरा करने वाला प्रोडक्ट

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ प्रोडक्ट और डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर अमित पल्टा ने कहा कि हमें आईसीआईसीआई प्रू विश पॉलिसी लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। क्योंकि यह लाइफ इंश्योरेंस इंडस्ट्री का पहला ऐसा प्रोडक्ट है जो महिलाओं की विशिष्ट स्वास्थ्य समस्याओं को कवर करता है। इसी मौके पर रीइंश्योरेंस ग्रुप ऑफ अमेरिका इंडिया के सीईओ सुनील शर्मा ने कहा कि हमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के साथ मिलकर यह प्रोडक्ट पेश करने में काफी खुशी है। यह प्रोडक्ट भारतीय महिलाओं की अनूठी जरूरतों को पूरा करने के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है।

Latest Business News





Source link

2060960cookie-checkमहिलाओं की विशिष्ट बीमारियों को कवर करती है ये लाइफ इंश्योरंस पॉलिसी, जानें खूबियां और लाभ
Artical

Comments are closed.

भारत ने पाकिस्तान से आयात पर बैन लगाया, यहां जानिए अब तक सरकार ने क्या क्या करवाई की     |     ‘Trident of naval power’: Indian Navy’s latest post amid tensions with Pakistan | India News     |     Bihar News: Protest In Begusarai Against The Waqf Amendment Bill, Nh Blocked In Protest – Amar Ujala Hindi News Live     |     Air Strip Of Ganga Expressway Will Prove To Be Very Important For Indian Air Force – Amar Ujala Hindi News Live     |     Nainital Minor Girl Assault Inside Story: From A Mason To A Renowned Contractor Usman Crime Explained – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ujjain News: Sadhus And Saints Reacted To The Protest Of Muslims On The Pahalgam Incident – Madhya Pradesh News     |     People Demonstrated After A Girl Committed Suicide – Jodhpur News     |     Karnal: हिमांशी नरवाल के शांति के बयान की चर्चा, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास की बेटी ललिता ने लिखा पत्र     |     Himachal Weather: लाहाैल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, प्रदेश में इतने दिन जारी रहेगा बारिश का दाैर     |     फुटबॉलर सुभाशीष बोस और सौम्या गुगुलोथ चुने गए प्लेयर ऑफ द ईयर     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088