Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
EaseMyTrip Reaffirms No Association with Betting Platforms and Stands for Transparent Business स्टार किड्स के बच्चों के नाम पर रखें अपने नन्हे मेहमान का नाम, जानें इनके खूबसूरत अर्थ Bihar News: Dancer Got Shot During Celebratory Firing At A Mehndi Function - Amar Ujala Hindi News Live बनियाठेर में हादसा: सड़क किनारे खड़े डंपर में घुसी ईको वैन, दो मासूमों की मौत... सात घायल, मच गया कोहराम यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य: मशीनें एयरलिफ्ट करने की तैयारी, 2024 में आई आपदा से हुआ था नुकसान Tikamgarh News: Four People Riding Two Bikes Died In A Collision With A High-speed Suv - Madhya Pradesh News Jaipur News: Jaideep Bihani's Allegation Regarding Ipl Organization- Sports Council Is Plotting To Weaken Rca - Amar Ujala Hindi News Live - Jaipur News:आईपीएल आयोजन को लेकर जयदीप बिहाणी का आरोप Kyato Korzok Road Will Connect Himachal To Ladakh, Army Will Have Easy Access To China Border - Amar Ujala Hindi News Live रोहित ने बनाया ये कीर्तिमान, इस मामले में डेविड वॉर्नर को छोड़ा पीछे, उनसे आगे सिर्फ दो ही खिलाड़ी 'कोर्ट में घसीट सकता हूं...' प्रीतिका राव के आरोप पर भड़के हर्षद अरोड़ा, सबक सिखाने की कर रहे तैयारी?

महिलाओं को इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मिलेगी ₹36,000 तक की सब्सिडी, आज आ सकती है दिल्ली की EV Policy 2.0


delhi, delhi ev policy, delhi ev policy 2.0, ev policy, electric vehicle, ev, electric two wheeler,

Photo:OLA ELECTRIC पहले से 2 कार हैं तो तीसरी कार इलेक्ट्रिक ही खरीद पाएंगे

Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृ्त्व में आज कैबिनेट की एक अहम मीटिंग होने जा रही है। इस बड़ी मीटिंग में दिल्ली सरकार अपनी नई ईवी पॉलिसी का ऐलान कर सकती है। दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी में कई तरह के बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। आज की इस मीटिंग में 15 अगस्त, 2025 से सीएनजी, पेट्रोल और डीजल से चलने वाले थ्री-व्हीलर के नए रजिस्ट्रेशन को बंद करने की घोषणा की जा सकती है। दिल्ली सरकार महिलाओं को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की खरीद पर 36,000 रुपये तक की सब्सिडी देने की भी योजना बना रही है। जबकि बाकी लोगों को भी 30,000 रुपये की सब्सिडी दी जा सकती है।

15 अगस्त, 2026 से पेट्रोल और सीएनजी बाइक पर लग सकती है रोक

नई ईवी पॉलिसी के तहत, दिल्ली सरकार पेट्रोल, डीजल और सीएनजी से चलने वाली बाइक पर 15 अगस्त, 2026 से रोक लगा सकती है। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार, राजधानी में बढ़ रहे प्रदूषण पर काबू पाने के लिए काफी गंभीर नजर आ रही है। ऐसे में सरकार की योजना है कि जल्द से जल्द पेट्रोल, डीजल और सीएनजी से चलने वाले टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स को बंद कर इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दिया जाए। अपनी नई पॉलिसी के साथ दिल्ली सरकार चाहती है कि साल 2027 तक राजधानी में चलने वाली कुल गाड़ियों में से 95 प्रतिशत गाड़ियां ईवी हों। इसके अलावा, दिल्ली सरकार इस नई पॉलिसी के माध्यम से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में 20,000 रोजगार पैदा करने के लक्ष्य पर नजरें टिकाई हुई है।

पहले से 2 कार हैं तो तीसरी कार इलेक्ट्रिक ही खरीद पाएंगे

नई ईवी पॉलिसी के तहत, दिल्ली में जिन लोगों के पास पहले से पेट्रोल या डीजल से चलने वाली दो कारें हैं तो वे पेट्रोल या डीजल की तीसरी कार नहीं रजिस्टर करा पाएंगे। यानी आपकी तीसरी कार इलेक्ट्रिक ही होनी चाहिए, वरना आप तीसरी कार नहीं खरीद पाएंगे। 15 अगस्त, 2025 तक जो सीएनजी ऑटो 10 साल पुराने हो चुके हैं, उन्हें इलेक्ट्रिक में बदलना होगा। यानी दिल्ली में 10 साल से ज्यादा पुराने सीएनजी ऑटो पर भी रोक लगाई जा सकती है। नई पॉलिसी के तहत दिल्ली सरकार हर 5 किमी की दूरी पर एक चार्जिंग पॉइंट बनाने की योजना पर भी काम कर रही है। दिल्ली में कुल 13,200 चार्जिंग पॉइंट बनाने की प्लानिंग पर काम चल रहा है।

Latest Business News





Source link

2577080cookie-checkमहिलाओं को इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मिलेगी ₹36,000 तक की सब्सिडी, आज आ सकती है दिल्ली की EV Policy 2.0
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

EaseMyTrip Reaffirms No Association with Betting Platforms and Stands for Transparent Business     |     स्टार किड्स के बच्चों के नाम पर रखें अपने नन्हे मेहमान का नाम, जानें इनके खूबसूरत अर्थ     |     Bihar News: Dancer Got Shot During Celebratory Firing At A Mehndi Function – Amar Ujala Hindi News Live     |     बनियाठेर में हादसा: सड़क किनारे खड़े डंपर में घुसी ईको वैन, दो मासूमों की मौत… सात घायल, मच गया कोहराम     |     यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य: मशीनें एयरलिफ्ट करने की तैयारी, 2024 में आई आपदा से हुआ था नुकसान     |     Tikamgarh News: Four People Riding Two Bikes Died In A Collision With A High-speed Suv – Madhya Pradesh News     |     Jaipur News: Jaideep Bihani’s Allegation Regarding Ipl Organization- Sports Council Is Plotting To Weaken Rca – Amar Ujala Hindi News Live – Jaipur News:आईपीएल आयोजन को लेकर जयदीप बिहाणी का आरोप     |     Kyato Korzok Road Will Connect Himachal To Ladakh, Army Will Have Easy Access To China Border – Amar Ujala Hindi News Live     |     रोहित ने बनाया ये कीर्तिमान, इस मामले में डेविड वॉर्नर को छोड़ा पीछे, उनसे आगे सिर्फ दो ही खिलाड़ी     |     ‘कोर्ट में घसीट सकता हूं…’ प्रीतिका राव के आरोप पर भड़के हर्षद अरोड़ा, सबक सिखाने की कर रहे तैयारी?     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088