महिला क्रिकेट में इंग्लैंड से सेमीफाइनल आज खेल By Rehnews LTD On Aug 6, 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अब तक भारत को 26 पदक मिल चुके हैं और नौवें दिन इन पदकों की संख्या 30 के पार जाना तय है। आज भारत के छह पहलवान मैट पर उतरेंगे और सभी से पदक की उम्मीद है। इसके अलावा महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी। यहां जीत हासिल करने पर टीम इंडिया कम से कम रजत पदक पक्का कर लेगी। भारत के छह मुक्केबाज पहले ही अपना पदक पक्का कर चुके हैं और आज सेमीफाइनल मैच जीतकर रजत या स्वर्ण दी दावेदारी करना चाहेंगे। स्क्वैश के मिश्रित युगल में दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की जोड़ी भी फाइनल में जगह बना सकती है। यह भी पढ़ें सिविल अस्पताल से ऑक्सीजन मशीन चोरी Feb 15, 2025 मच्छरों ने काट काटकर कर दिया है परेशान तो फटाफट आज़मा लें ये… Nov 11, 2024 Like0 Dislike0 7219600cookie-checkमहिला क्रिकेट में इंग्लैंड से सेमीफाइनल आजyes
Comments are closed.