शिवपुरी: शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में एक मां की लापरवाही की वजह से उसके डेढ़ साल के बेटे के दोनों पैर टूट गए। दरअसल, अपनी मां के साथ मायके रक्षाबंधन मनाने आया डेढ़ वर्ष का बालक छत से नीचे बीती रात सोते वक्त गिर गया। इस बात की भनक उसकी मां को तब लगी जब उसका डेढ़ माह का बच्चा गिरने से घायल होने के बाद रोया। परिजनों ने बच्चे को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां बच्चे के दोनों पैर फ्रैक्चर बताए गए हैं।जानकारी के अनुसार, पिस्ता केवट अपने मायके पुरैनी रक्षाबंधन मनाने आई थी। पिस्ता के साथ उसका डेढ़ वर्ष का बेटा भी अपने मामा के यहां आया हुआ था। रात में गर्मी की वजह से पिस्ता अपने बेटे के साथ छत पर सो रही थी। इसी दौरान उसका बेटा देव केवट नींद में एक मंजिल मकान से नीचे गिर पड़ा। बच्चे के गिरने की खबर उसकी मां को तब लगी जब बेटा नीचे गिरने के बाद पीड़ा से चीख उठा। परिजनों ने देव केवट को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसके दोनों पैर फैक्चर बताए गए हैं। देव का इलाज शिवपुरी जिला अस्पताल में जारी है। जिला अस्पताल में पिस्ता के परिजन ने बताया कि जिस छत से पिस्ता का डेढ़ वर्ष का बेटा गिरा। वह छत कच्चे मकान पर बनी पत्थर की पाटोर थी। जिसमें दोनों ओर ढलान होती है। इसी के चलते बच्चा लुढ़क कर नीचे गिर गया।

Comments are closed.