Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Muslim Community Demonstrated Against Pakistan, Banners And Posters Were Trampled Underfoot - Madhya Pradesh News Jaipur: Mahesh Joshi Granted 3 Day Interim Bail For Post-funeral Rituals Of Wife, Jal Jeevan Mission Scam - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Pradesh After Mandi Hamirpur Chamba Now Threat Of Bomb Blast Received In Kullu - Amar Ujala Hindi News Live NEET UG परीक्षा में सिर्फ एक दिन बाकी, आखिरी समय में अभ्यर्थी भूलकर भी न करें ये 7 गलती, इन बातों का रखें ख्याल  Lighting Up Playgrounds Across India Impacting 50K+ Athletes: Signify's Khel Jyoti CSR Initiative Bags the Top Honor at Global CSR & ESG Awards 2025 Himanta Sarma drops bombshell: 'Gaurav Gogoi’s children not Indian citizens, examining what he did in Pakistan for 15 days' | India News टेस्ट स्क्वाड का अचानक हुआ ऐलान, इन 13 प्लेयर्स को मिली एंट्री; ये खिलाड़ी बना कप्तान फिर छावा जैसी दहाड़ के साथ लौट रहे विक्की कौशल, भगवान विष्णु का निभाएंगे अवतार, डरावना है पहला लुक 43 इंच Smart TV की 67% तक गिरी कीमत, Flipkart से 12 हजार में खरीदने का है मौका ₹2000 के नोट अब भी पड़े हैं लोगों के पास, ₹6266 करोड़ है वैल्यू, आपके पास हैं तो यहां लौटाएं

मां ने शिंजो आबे से जुड़े एक धार्मिक समूह को दान कर दी थी संपत्ति, इससे बेहद नाराज था हमलावर

लंदन । शिंजो आबे की हत्या करने वाले व्यक्ति का मानना है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री एक धार्मिक समूह से जुड़े थे, जिसे आरोपी की मां ने अपनी पूरी संपत्ति दान कर दी थी। इस लिए अपनी आर्थिक बर्बादी के लिए वह शिंजो आबे को जिम्मेदार मानने लगा। इसी वजह से उसने घर पर बंदूक बनाई और फिर शिंजो आबे की हत्या कर दी।
शिंजो आबे की हत्या के आरोप में पुलिस ने 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी को गिरफ्तार किया है। जापानी टेलीविजन पर बार-बार दिखाए गए वीडियो में एक व्यक्ति पीछे से चुपचाप जापान के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री के पास आता है और उनके ऊपर फायरिंग करता है। वीडियो में झबरा बालों वाले संदिग्ध को चौराहे पर एक रिसर पर खड़ा देखा जा सकता है। वह आबे के ठीक पीछे सड़क पर आता है और काले टेप में लिपटे 40-सेमी लंबे (16-इंच) हथियार से 2 शॉट फायर करता है। पहला शॉट​ मिस होता है, लेकिन दूसरा आबे को लग जाता है। इसके बाद सुरक्षाकर्मी आरोपी को दबोच लेते हैं।
तेत्सुया यामागामी के पड़ोसियों ने बताया कि वह घर में अकेला रहता था और ज्यादातर चुप रहता था। आरोपी का मानना ​​​​है कि शिंजो आबे ने एक धार्मिक समूह को बढ़ावा दिया, जिसे उसकी मां दान देकर दिवालिया हो गईं। क्योडो और अन्य स्यानीय मीडिया के मुताबिक आबे की हत्या करने वाले आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मेरी मां एक धार्मिक समूह के साथ जुड़ गई थीं और मैंने इसका विरोध किया था।
नारा पुलिस ने यामागामी के मकसद या तैयारी के बारे में जापानी मीडिया द्वारा बताए गए विवरण पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। मीडिया ने उस धार्मिक समूह का नाम नहीं लिया है, जिससे नाराज आरोपी ने शिंजो आबे की हत्या की। जापानी मीडिया के मुताबिक तेत्सुया यामागामी ऑनलाइन खरीदे गए हिस्सों से बंदूक में कुछ हेरफेर की, हमले की साजिश रचने में महीनों बिताए, यहां तक ​​​​कि वह शिंजो आबे के अन्य कई चुनावी कार्यक्रमों में शामिल हुआ। हत्या से एक दिन पहले, नारा सिटी से लगभग 200 किमी दूर आयोजित आबे की चुनावी रैली में भी वह पहुंचा था।
बंदूक चुनने से पहले उसने बम हमले पर विचार किया था। एनएचके के मुताबिक संदिग्ध ने पुलिस को बताया कि उसने स्टील पाइप को टेप से लपेटकर बंदूकें बनाईं, जिनमें से कुछ में तीन, पांच या छह पाइप थे, जिन्हें उसने ऑनलाइन खरीदा था। पुलिस ने कहा घटना स्थल के पास एक इलेक्शन कैम्पेन वैन पर लगे पोस्टर पर गोलियों के छेद पाए गए हैं। पुलिस का मानना है कि ये बुलेट होल्स यामागामी के हथियार से हुए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आबे पहली गोली फायर होने पर हमलावर की ओर मुड़कर देखते हैं, फिर दूसरी गोली फायर होने के बाद जमीन पर गिर जाते हैं।
यामागामी छोटे फ्लैटों की एक इमारत की आठवीं मंजिल पर रहता था। उसके ग्राउंड फ्लोर पर ढेर सारे बार हैं। लिफ्ट केवल तीन मंजिलों पर ही रुकती है। यामागामी को अपने फ्लैट में जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ता होगा। आरोपी की पड़ोसियों में से एक, 69 वर्षीय महिला जो उसके नीचे वाली मंजिल पर रहती है, बताया कि शिंजो आबे की हत्या से 3 दिन पहले उसने यामागामी को देखा था।

669490cookie-checkमां ने शिंजो आबे से जुड़े एक धार्मिक समूह को दान कर दी थी संपत्ति, इससे बेहद नाराज था हमलावर
Artical

Comments are closed.

Muslim Community Demonstrated Against Pakistan, Banners And Posters Were Trampled Underfoot – Madhya Pradesh News     |     Jaipur: Mahesh Joshi Granted 3 Day Interim Bail For Post-funeral Rituals Of Wife, Jal Jeevan Mission Scam – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Pradesh After Mandi Hamirpur Chamba Now Threat Of Bomb Blast Received In Kullu – Amar Ujala Hindi News Live     |     NEET UG परीक्षा में सिर्फ एक दिन बाकी, आखिरी समय में अभ्यर्थी भूलकर भी न करें ये 7 गलती, इन बातों का रखें ख्याल      |     Lighting Up Playgrounds Across India Impacting 50K+ Athletes: Signify’s Khel Jyoti CSR Initiative Bags the Top Honor at Global CSR & ESG Awards 2025     |     Himanta Sarma drops bombshell: ‘Gaurav Gogoi’s children not Indian citizens, examining what he did in Pakistan for 15 days’ | India News     |     टेस्ट स्क्वाड का अचानक हुआ ऐलान, इन 13 प्लेयर्स को मिली एंट्री; ये खिलाड़ी बना कप्तान     |     फिर छावा जैसी दहाड़ के साथ लौट रहे विक्की कौशल, भगवान विष्णु का निभाएंगे अवतार, डरावना है पहला लुक     |     43 इंच Smart TV की 67% तक गिरी कीमत, Flipkart से 12 हजार में खरीदने का है मौका     |     ₹2000 के नोट अब भी पड़े हैं लोगों के पास, ₹6266 करोड़ है वैल्यू, आपके पास हैं तो यहां लौटाएं     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088