Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
RCB victory turns tragic top developments: 7 dead in Chinnaswamy stampede; child among victims, 25+ injured | India News Muzaffarpur Rape Victim Case Cpi Ml Demands Resignation Of Health Minister Mangal Pandey Protest In Sheikhpura - Amar Ujala Hindi News Live एलन मस्क की स्टारलिंक भारत में शुरू करेगी 840 रुपये से इंटरनेट प्लान, जल्द मिल सकती है सरकार से मंजूरी! Up: Now Vande Bharat Sleeper Train Will Start Between Lucknow And Mumbai, Survey Completed: Timetable Will Com - Amar Ujala Hindi News Live Dehradun Bjp Leader Murdered Neither Friendship With Girl Nor Enmity With Azhar Still Rohit Was Killed - Amar Ujala Hindi News Live Delhi Building Collapse : रोहिणी में भरभराकर गिरी दो मंजिला इमारत, लोगों के दबे होने की आशंका; बचाव कार्य जारी Indore Missing Couple News Emotional Poster At Raja Home Family Demand Cbi Probe - Amar Ujala Hindi News Live Relief From The Scorching Heat Of Nautapa In Balotra - Barmer News Bjp Sankalp Se Siddhi Campaign In Haryana - Amar Ujala Hindi News Live May 2025 GST Collection: हिमाचल में जीएसटी कलेक्शन में उछाल, मई में बीते साल के मुकाबले 26 फीसदी वृद्धि

मां लक्ष्मी आपके घर आने से पहले देती हैं ऐसे संकेत

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन-दौलत, सुख-सुविधा,वैभव और ऐशोआराम प्रदान करने वाले देवी माना जाता है। मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं तो उसके जीवन में कभी भी सुख-सुविधा और धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती। शास्त्रों में देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह की विधि बताई गई है जिसे लोग अपनाकर मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चना करते हुए और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। ताकि मां लक्ष्मी उनके ऊपर अपना आशीर्वाद प्रदान करें।

1- उल्लू का दिखाई देना : हिंदू धर्म की पौराणिक मान्यताओं के अनुसार उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन होता है। ऐसे में अगर जब कभी भी कहीं अचानक से उल्लू के दर्शन हो जाएं तो यह इस बात का संकेत है कि मां लक्ष्मी जल्द ही आपके घर पर वास करने वाली हैं।

2- झाड़ू का शुभ संकेत : मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बेहद ही प्रिय होती है। देवी लक्ष्मी उसी घर में अपना वास करती हैं जहां पर हमेशा साफ-सफाई रहती है। मां लक्ष्मी को सफाई करने के लिए इस्तेमाल होने वाली झाड़ू बहुत ही प्रिय होती है। ऐसे में अगर अक्सर किसी व्यक्ति को सुबह-सुबह घर से निकलते हुए कोई झाड़ू लगाता हुआ दिखाई पड़ जाए तो यह संकेत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है देवी लक्ष्मी जल्द ही कृपा बरसाने वाली हैं।

3- शंख की ध्वनि का सुनना : शंख बहुत ही पवित्र चीज मानी गई हैं। सभी देवी-देवताओं की पूजा-आराधना और धार्मिक अनुष्ठान में शंख की पूजा और शंखनाद जरूरी होता है। शंख भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय होता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को सुबह-सुबह उठने पर आस-पडोस में शंख की ध्वनि सुनाई दे तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। सुबह-सुबह शंख का सुनाई देना इस बात का संकेत हैं कि आपके घर जल्दी ही देवी लक्ष्मी का आगमन होने वाला है।

4- गन्ने का दिखाई देना : गन्ने के रस का भोग और इससे अभिषेक करने पर भगवान जल्द प्रसन्न होते हैं और हर तरह की मनोकामना की पूर्ति अवश्य करते हैं। ऐसे में अगर किस व्यक्ति को सुबह उठने पर सबसे पहले कहीं गन्ना दिखाई दे जाए तो समझिए उस व्यक्ति के ऊपर जल्द ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलने वाला है।

5- व्यवहार में  बदलाव : जब किसी व्यक्ति के व्यवहार में अचानक से परिवर्तन आने लगे, यानी व्यक्ति का मन प्रसन्न रहने लगे। परिवार में प्रेम बढ़ने लगे। रूके हुए कार्य सफल होने लगे और कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होने लगे तो समझना चाहिए की आपके घर देवी लक्ष्मी का वास जल्द ही होने वाला है।

6- शुभ सपनों का आना : जब कोई व्यक्ति अपने सपने में किसी सांप को बिल में बैठे हुए देखते हों तो अचानक धन प्राप्ति के संकेत हैं।जब सपने में कोई विवाहित स्त्री सोलह श्रृंगार करते हुए दिखाई दे तो इसका संकेत उस व्यक्ति पर जल्द ही देवी लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। सपने में अगर कोई व्यक्ति पेड़ पर चढ़ते हुए दिखाई दे तो यह धन लाभ के संकेत माना जाता है। सपने में अगर मधुमक्खी का छत्ता दिखाई दे यह भी धन लाभ के संकेत हैं।

806550cookie-checkमां लक्ष्मी आपके घर आने से पहले देती हैं ऐसे संकेत
Artical

Comments are closed.

RCB victory turns tragic top developments: 7 dead in Chinnaswamy stampede; child among victims, 25+ injured | India News     |     Muzaffarpur Rape Victim Case Cpi Ml Demands Resignation Of Health Minister Mangal Pandey Protest In Sheikhpura – Amar Ujala Hindi News Live     |     एलन मस्क की स्टारलिंक भारत में शुरू करेगी 840 रुपये से इंटरनेट प्लान, जल्द मिल सकती है सरकार से मंजूरी!     |     Up: Now Vande Bharat Sleeper Train Will Start Between Lucknow And Mumbai, Survey Completed: Timetable Will Com – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dehradun Bjp Leader Murdered Neither Friendship With Girl Nor Enmity With Azhar Still Rohit Was Killed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi Building Collapse : रोहिणी में भरभराकर गिरी दो मंजिला इमारत, लोगों के दबे होने की आशंका; बचाव कार्य जारी     |     Indore Missing Couple News Emotional Poster At Raja Home Family Demand Cbi Probe – Amar Ujala Hindi News Live     |     Relief From The Scorching Heat Of Nautapa In Balotra – Barmer News     |     Bjp Sankalp Se Siddhi Campaign In Haryana – Amar Ujala Hindi News Live     |     May 2025 GST Collection: हिमाचल में जीएसटी कलेक्शन में उछाल, मई में बीते साल के मुकाबले 26 फीसदी वृद्धि     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088