Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
भारत गौरव एक्सप्रेस : छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े स्थलों के दर्शन कराएगी यह विशेष गाड़ी 'A misgiving that I have eyes on Bihar CM chair': Chirag Paswan | India News Muzaffarpur Rape-murder Case Chirag Paswan Says Both Accused And Pmch Employee Should Get Exemplary Punishment - Bihar News - मुजफ्फरपुर दुष्कर्म-हत्याकांड:चिराग बोले UP: छह साल के बालक की दर्दनाक माैत...घर के बाहर खेलते समय हुआ गायब, फिर गटर टैंक में मिली लाश; मचा चीत्कार Rishieksh: पति से हुआ झगड़ा तो महिला ने की चौथी मंजिल से कूदने की कोशिश, लटकी रही देर तक, बमुश्किल बची जान Mp Weather Today: Rainfall In Barwani And Narmadapuram Of Madhya Pradesh, Temperature Of Khajuraho And Guna Cr - Amar Ujala Hindi News Live Jaisalmer: Gib Chicks Named Sindoor, Atom, Vyom, Sophia, Unique Blend Of Military Valor And Conservation - Amar Ujala Hindi News Live हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी कार को टक्कर: पांच लोग हुए घायल, एक घंटे तक गाड़ी में फंसा रहा ड्राइवर Himachal Weather: प्रदेश के छह जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री पार, कल से लू की चेतावनी जोस बटलर ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, T20I में रोहित शर्मा की इस मामले की बराबरी

मात्र 50 रुपये में किया था पहला रोल, आज टीवी की दुनिया का सरताज है एक्टर, 15 साल से कर रहा राज


Dilip Joshi
Image Source : INSTAGRAM
दिलीप जोशी

टीवी की दुनिया में 15 साल से भी ज्यादा समय से राज कर रहा पॉपुलर शो ‘तारत मेहता का उल्टा चश्मा’ के लीड एक्टर दिलीप जोशी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। दिलीप जोशी के जन्मदिन के खास मौके पर फैन्स ने उनके चहेते किरदार जेठालाल की तस्वीरों को शेयर कर बधाई दी है। दिलीप जोशी को तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ने पहचान दिलाई। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि दिलीप जोशी ने अपने करियर में 25 साल से ज्यादा समय तक थियेटर किया है और खूब तारीफें बटोरी हैं। साथ ही ये भी खास बात है कि पहले किरदार के लिए दिलीप जोशी को महज 50 रुपये फीस मिली थी। लेकिन अपनी कड़ी मेहनत से टीवी की दुनिया में नाम कमाया और सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक बने। 

जेठालाल के किरदार ने बनाया स्टार

दिलीप जोशी लोकप्रिय कॉमेडी शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में जेठालाल गड़ा के अपने किरदार के लिए मशहूर हैं। उन्होंने शो में अपने अभिनय के लिए कई प्रशंसाएं अर्जित कीं। जोशी का जन्म 26 मई 1968 को पोरबंदर के गोसा गांव के एक गुजराती ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनकी शादी जयमाला से हुई है जिनसे उनकी एक बेटी नियति और एक बेटा ऋत्विक है। जोशी कई गुजराती नाटकों में नजर आ चुके हैं, जिनमें से एक सुमीत राघवन और अमित मिस्त्री के साथ बापू तम कमाल करी है, जो तीनों अपने टेलीविजन शो शुभ मंगल सावधान के लिए जाने जाते हैं। TMKOC के अलावा, जोशी ने कभी ये कभी वो, हम सब एक हैं, शुभ मंगल सावधान, क्या बात है, दाल में काला और मेरी बीवी वंडरफुल, अगदम बगदम तिगदम आदि शो में अभिनय किया। वह मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, ढूंढते रह जाओगे और व्हाट्स योर राशि जैसी फिल्मों में भी नजर आए।

जेठालाल और बबीता भाभी के किरदारों ने बटोरी तारीफें

बता दें कि दिलीप जोशी को TMKOC में अपने किरदार जेठालाल के लिए खूब पहचाने गए। दिलीप के इस किरदार को लोगों ने खूब प्यार दिया और 15 साल से भी ज्यादा समय तक इसे प्यार मिलता रहा। टीवी की दुनिया में ये शो टीआरपी का किंग रहा है। जेठालाल और शो की ही एक किरदार बबीता जी जिसे मुनमुन दत्ता ने निभाया है, दोनों का ऑनस्क्रीन रोमांस खूब हिट रहता है। दोनों की मीठी फ्लर्टिंग और जेठालाल का एकतरफा प्यार दर्शकों के लिए मनोरंजन का केंद्र है। दिलीप जोशी की एक्टिंग की भी दीवानगी देखने को मिलती रहती है। आज जन्मदिन के मौके पर दिलीप जोशी को फैन्स ने बधाई दी है। 





Source link

2780930cookie-checkमात्र 50 रुपये में किया था पहला रोल, आज टीवी की दुनिया का सरताज है एक्टर, 15 साल से कर रहा राज
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

भारत गौरव एक्सप्रेस : छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े स्थलों के दर्शन कराएगी यह विशेष गाड़ी     |     ‘A misgiving that I have eyes on Bihar CM chair’: Chirag Paswan | India News     |     Muzaffarpur Rape-murder Case Chirag Paswan Says Both Accused And Pmch Employee Should Get Exemplary Punishment – Bihar News – मुजफ्फरपुर दुष्कर्म-हत्याकांड:चिराग बोले     |     UP: छह साल के बालक की दर्दनाक माैत…घर के बाहर खेलते समय हुआ गायब, फिर गटर टैंक में मिली लाश; मचा चीत्कार     |     Rishieksh: पति से हुआ झगड़ा तो महिला ने की चौथी मंजिल से कूदने की कोशिश, लटकी रही देर तक, बमुश्किल बची जान     |     Mp Weather Today: Rainfall In Barwani And Narmadapuram Of Madhya Pradesh, Temperature Of Khajuraho And Guna Cr – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaisalmer: Gib Chicks Named Sindoor, Atom, Vyom, Sophia, Unique Blend Of Military Valor And Conservation – Amar Ujala Hindi News Live     |     हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी कार को टक्कर: पांच लोग हुए घायल, एक घंटे तक गाड़ी में फंसा रहा ड्राइवर     |     Himachal Weather: प्रदेश के छह जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री पार, कल से लू की चेतावनी     |     जोस बटलर ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, T20I में रोहित शर्मा की इस मामले की बराबरी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088