मानसून में जन्में बच्चों को दें ये प्यारे से नाम, रिमझिम बारिश से जुड़ा है हर बेबी नेम का कनेक्शन, पेरेंट्स गाइड न्यूज़
Baby Names Inspired By Rain: बरसात का मौसम कुदरत की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा देता है। ऐसे में अगर आप भी मानसून का मौसम बेहद पसंद हैं और इसी वजह से अपने होने वाले बच्चे का नाम भी बारिश से ही कुछ जुड़ा हुआ रखना चाहते हैं तो ये बेबी बॉय और बेबी गर्ल नेम लिस्ट आपकी मदद कर सकती है। इस बेबी नेम लिस्ट में दिया गया हर नाम बेहद यूनिक और खूबसूरत है, जिसका मतलब सीधा बारिश से जुड़ा हुआ है।
अम्बरेश- अम्बरेश लड़कों को दिया जाने वाला नाम है। जिसका मतलब होता है बादलों का राजा।
अमाया- अमाया एक अरबी नाम है। जिसे आप अपनी बेटी को देने के लिए पसंद कर सकते हैं। अरब में रात को होने वाली बारिश को अमाया कहते हैं।
मेघाक्ष- लड़कों को दिया जाने वाला ये नाम बेहद यूनिक है। मेघाक्ष का मतलब बादलों वाला होता है।
मेहुल- मेहुल नाम भी सुनने में बेहद यूनिक और प्यारा लगता है। बेटे को दिए जाने वाले मेहुल नाम का मतलब वर्षा होता है।
वरुण- जल और बारिश के देवता को वरुण देवता कहा जाता है। आप अपने बेटे को ये नाम दे सकते हैं।
नील-नील एक आइरिश नाम है। नील का मतलब होता है बादल। अगर आप अपने बेटे के लिए कोई शॉर्ट नेम पसंद करना चाहते हैं तो उसे ये नाम दे सकते हैं।
तारांश- तारांश काफी यूनिक नाम है। तारांश का मतलब होता है बारिश की बूंदों से होने वाला प्रकाश।
वर्शल- वर्शल का मतलब होता है वर्षा या बारिश।
वर्षक- वर्षक नाम भी काफी यूनिक और नया है। वर्षक नाम का मतलब बरसात करने वाला होता है।
इंद्र- इंद्र एक संस्कृत नाम है, जिसका मतलब होता है बारिश की बूंदों को धारण करने वाला। हिंदू धर्म में, इंद्र वर्षा और आकाश के देवता को कहा जाता हैं।
रेवा-रेवा एक हिंदी नाम है, जिसका अर्थ होता है बारिश।
जलेन्द्र- जल का राजा
बादल- बादल

Comments are closed.