Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

मानसून से पहले दिल्ली में 96 प्रतिशत नालों की निकाली गाद

नई दिल्ली । दिल्ली में बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या होती है, लेकिन अब इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने मानसून से पहले ही तैयारियां कर ली हैं। दिल्ली नगर निगम एमसीडी के अनुसार 668 नालों से लगभग 87,000 मीट्रिक टन गाद निकाल ली गई है, एमसीडी ने दावा किया है कि उसने राजधानी के 96 प्रतिशत नालों में गाद निकालने का काम पूरा कर लिया है। इसके साथ ही इस महीने के अंत में बारिश आने से पहले मानसून की तैयारियों पर काम पूरा करने के लिए एजेंसियों ने 15 जून को अंतिम समय सीमा तय की है। दिल्ली में सबसे अधिक नालों का प्रबंधन करने वाले लोक निर्माण विभाग ने अपने 80 प्रतिशत से अधिक नालों से गाद निकालने का काम पूरा किया है। राजधानी में मानसून की शुरुआत से ठीक पहले एजेंसियां ​​बारिश के पानी को लेकर नालियों को साफ करने के लिए काम कर रही हैं ताकि बारिश का पानी आसानी से गुजर सके और ओवरफ्लो न हो। इसके बाद सड़कों पर जलभराव की समस्या से लोग परेशान न हों। मानसून से पहले की तैयारी को लेकर एमसीडी ने कहा कि अब तक 688 नालों से 87,000 मीट्रिक टन से अधिक गाद हटा दी है। नालों से निकाली गई गाद को लैंडफिल साइट पर भेजा जा रहा है और इसकी निगरानी आरएफआईडी टैग के जरिए की जा रही है। क्योंकि ये पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत है। राजधानी में 2,064 किलोमीटर के नाले पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आते हैं और इनमें से 80 फीसदी से ज्यादा नालों की गाद निकालने का काम पूरा हो चुका है और 15 जून तक बाकी काम भी पूरा कर लिया जाएगा।

588580cookie-checkमानसून से पहले दिल्ली में 96 प्रतिशत नालों की निकाली गाद
Artical

Comments are closed.

IIT-Roorkee professor axed for sex harassment     |     Bihar News Villagers Spend 12 Hours In Forest As Forest Dwellers Tradition Of Many Years Know Whole Story – Bihar News     |     Mock Drill: Siren Will Be Sounded At 13 Places In Kanpur, Black Out From 9.30 To 10 Pm – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kedarnath Heli Seva 2025 Irctc Website Will Open Today For June Month Tickets Booking – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: दिल्ली से अगवा किशोरी को एमपी से कराया मुक्त, दो माह की गर्भवती     |     Indore News: नमकीन के नीचे निकली नोटों की गड्डियां, गिनने में बीत गए घंटों, पुलिस भी हैरान     |     Jaisalmer News: First Large-scale Mock Drill Since 1971 Indo-pak War, Preparations In Final Stage – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana News: Vinay Narwal’s Sister Srishti Shared Many Memories Related To Her Brother’s Life – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Cabinet Decisions 175 Posts Will Be Filled In Various Departments Including Health 14 Iti Merged – Amar Ujala Hindi News Live     |     विराट कोहली से इस खिलाड़ी ने छीनी ऑरेंज कैप, GT vs MI मैच के बाद हुआ बड़ा उलटफेर     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088