Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

मार्च 2025 को आ रही ये हॉरर-थ्रिलर, पहली ही झलक में दिखा भ्रम जाल, फैंस बोले- कांतारा, तुम्बाड फेल है


Baida

Image Source : INSTAGRAM
रिलीज से पहले चर्चा में ये हॉरर-थ्रिलर

‘तुम्बाड’ और ‘ब्रह्मयुग्म’ जैसी पिछले दिनों कई सुपरनैचुरल फिल्में रिलीज हुईं, जिन्हें दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इन फिल्मों की कहानी, कहानी को कहने के तरीके और कलाकारों के काम को काफी पसंद किया गया। अब दर्शकों के बीच जल्दी ही एक और साई-फाई सुपरनैचुरल फिल्म दस्तक देने वाली है। पिछले दिनों फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो जारी किया गया, जिसे देखते ही लोगों को सोहम शाह की ‘तुम्बाड’ याद आ गई। इस फिल्म का नाम ‘बैदा’ है, जिसका फर्स्ट लुक वीडियो पिछले दिनों ही जारी किया गया है।

बैदा के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

अपकमिंग साई-फाई सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘बैदा’ का फर्स्ट लुक वीडियो को एक दिलचस्प दुनिया में ले जाता है, जो भ्रम से घिरी है। वीडियो में खाली पड़े घर, लालटेन, जंगल और भ्रम का जाल देखने को मिलता है, जो बेहद दिलचस्प और डरावना है। ये फिल्म सुधांशु राय की एक लोकप्रिय ऑडियो स्टोरी पर बनी है, जिसका बैकग्राउंड भारत के हिंदी हार्टलैंड से है।

55 सेकेंड के वीडियो में क्या-क्या देखने को मिलता है?

बैदा के 55 सेकेंड के वीडियो  में निर्जन कॉटेज, लालटेन, घना जंगल और भ्रम का जाल देखने को मिलता है। फिल्म के निर्माता सुधांशु राय और निर्देशक पुनीत शर्मा ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है, जिसके अनुसार बैदा 21 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सेंट्स आर्ट और कहानीकार सुधांशु राय के बैनर ने बैदा की पहली झलक के साथ दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बढ़ा दी है।

भ्रम जाल की कहानी है बैदा

मेकर्स के अनुसार, बैदा एक भ्रम जाल की कहानी है, जिसमें सुधांशु राय लीड रोल में दिखाई देंगे। उनका किरदार अलग-अलग फ्रेम और डायमेंसन्स से गुजरता है। बैदा की पहली झलक ही इतनी दमदार है कि इसे देखने के बाद दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। फिल्म में चायपत्ती फेम शोभित सुजय, डिटेक्टिव बूमराह फेम मनीषा राय, तरुण खन्ना, हितेन तेजवानी, सौरभ राज जैन और प्रदीप काबरा जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म के एडिटर कांतारा और 777 चार्ली पेम प्रतीक शेट्टी हैं।

Latest Bollywood News





Source link

2280950cookie-checkमार्च 2025 को आ रही ये हॉरर-थ्रिलर, पहली ही झलक में दिखा भ्रम जाल, फैंस बोले- कांतारा, तुम्बाड फेल है
Artical

Comments are closed.

Deadline looming, MCD met just 21% of desilting target by end of April | India News     |     Bihar News: Clash Between Two Groups Over Dj During Wedding Ceremony; – Amar Ujala Hindi News Live     |     Investigation Will Be Done On Secret Collection Done By Private Fitness Centers Of Transport Department In Up – Amar Ujala Hindi News Live     |     Aadi Utsav Organized Grandly In Ramnagar – Madhya Pradesh News     |     Jalore: Sachin Pilot Attacked Bjp, Said- There Should Be A Strict Response To Terrorism – Jalore News – Jalore News:सचिन पायलट ने भाजपा पर बोला हमला, कहा     |     इस तरह से जीता हुआ मैच एक रन से हारी राजस्थान की टीम, जानें आखिरी ओवर की हर गेंद का रोमांच     |     ‘दृश्यम’ से बेहतरीन कहानी, हर सीन में तगड़ा सस्पेंस, दिमाग हिलाकर रख देगी ये साउथ थ्रिलर फिल्म     |     Rape by one of a gang makes others responsible, equally punishable: Supreme Court | India News     |     Vaishali Bihar News: Bjp Mp Jagannath Singh Sigal Targeted Rjd Leader Tejashwi Yadav Political News – Bihar News     |     Gorakhpur Link Expressway Will Earn 60 Crores From Toll In First Year – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088