Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

मिचेल मार्श ने ये कैसा शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया? IPL में महज इतने रन बनाने में लगा दिए 15 साल


Mitchell Marsh
Image Source : AP
मिचेल मार्श

IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे है। मिचेल मार्श इस सीजन 8 मैचों में 43 के औसत और 160 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 344 रन बना चुके हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। दिल्ली के खिलाफ IPL 2025 के 40वें मैच में भी मार्श ने 36 गेंदों पर 45 रनों की अहम पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौके और एक छक्का जड़ा। मार्श दिल्ली के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार का शिकार बने।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मार्श भले ही अपने अर्धशतक से 5 रन दूर रह गए लेकिन वह IPL में अपने 1000 रन पूरे करने में सफल रहे। इस मैच से पहले मार्श को 1000 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 36 रनों की दरकार थी। मार्श ने IPL के 50वें मैच की 44वीं पारी में ये मुकाम हासिल किया। हालांकि, इसके साथ ही उनके नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया। 

15 साल में छुआ 1000 रन का आंकड़ा

दरअसल, मिचेल मार्श IPL में सबसे लंबे वक्त में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्हें 1000 IPL रन पूरे करने में 15 साल का लंबा वक्त लग गया। जी हां, ये सच है। मार्श को हजार रन बनाने में ही IPL के 15 सीजन लग गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि मिचेल मार्श ने साल 2010 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से IPL में डेब्यू किया था। उस सीजन उन्हें सिर्फ 3 मैच खेलने का मौका मिला। इसके बाद खराब प्रदर्शन और चोट के कारण वह IPL में अंदर-बाहर होते रहे और अब जाकर उन्होंने अपने 50वें IPL मैच में हजार रन का आंकड़ा छुआ है। मार्श ने इस तरह IPL में सबसे ज्यादा साल में एक हजार रन बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड मोइसेस हेनरिक्स के नाम था, जिनको एक हजार IPL रन बनाने में 13 साल का लंबा वक्त लग गया था। 

IPL में सबसे लंबे समय में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज

15 साल- मिचेल मार्श*

13 साल – मोइसेस हेनरिक्स
12 साल – राहुल तेवतिया

बता दें, लखनऊ सुपर जायंट्स से पहले मार्श डेक्कन चार्जर्स के अलावा पुणे वॉरियर्स इंडिया (2011 और 2013), राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स (2016-17), सनराइजर्स हैदराबाद (2020) और दिल्ली कैपिटल्स (2022-2024) के लिए भी खेल चुके हैं। 

Latest Cricket News





Source link

2620620cookie-checkमिचेल मार्श ने ये कैसा शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया? IPL में महज इतने रन बनाने में लगा दिए 15 साल
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Bihar: Chirag Paswan Party Distanced From Nda In Vaishali: Press Conference On Caste Census, Ljp Ramvilas – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bijnor: Rs 2 Crore Turned Into Rs 498 Crore On Fake App, In Reality Retired Navy Officers Kept Getting Looted – Amar Ujala Hindi News Live     |     Air Service For Badrinath And Kedarnath From Tomorrow Chardham Yatra 2025 – Rishikesh News – Rishikesh:बदरीनाथ     |     Indore News: Minister Vijayvargiya Said- Every Day Girls Are Becoming Victims Of Love Jihad In Bhopal – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaipur News: Bjp Mla Kanwarlal Meena’s Membership Ends, High Court Upholds 3-year Jail Sentence – Amar Ujala Hindi News Live     |     Youtube ने भारतीय क्रिएटर्स को बनाया मालामाल!, 3 साल में दिए 21 हजार करोड़, जानिए क्या है फ्यूचर प्लान्स     |     Shri Raj Kumar Dubey has Taken Over the Additional Charge Director (Marketing) of BPCL     |     Shri Sanjay Khanna Takes Over the Additional Charge of Chairman & Managing Director of BPCL Today     |     Himachal News: तीन आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश रद्द, अधिसूचना जारी     |     भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव, इस क्रिकेट टूर्नामेंट पर संकट के बादल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088