Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

मिस इंडिया बनकर की बॉलीवुड में एंट्री, खूबसूरती से दी रेखा को टक्कर, लंबा कद बना आफत, बी-ग्रेड फिल्में कर हुईं गुमनाम


Sonu Walia
Image Source : INSTAGRAM
सोनू वालिया

70 के दशक से लेकर 90 के दशक तक बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों ने एंट्री की। अलग पहचाना के साथ इन हसीनाओं ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। हालांकि कुछ ही अभिनेत्रियां अपनी जगह पक्की कर पाईं। कई अभिनेत्रियों ने नए आयाम सेट किए, वहीं कुछ गायब हो गईं। इस दौर में आई बहुत सी हसीनाएं थीं जो चंद फिल्मों से स्टार बनीं और फिर अचानक ही इंडस्ट्री छोड़कर गायब हो गईं। इन हसीनाओं ने खुद ही अपना करियर बर्बाद कर दिया। आज हम एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बात करेंगे, जिसने ब्यूटी कॉन्टेस्ट से अपना सफर शुरू किया और जल्द ही बॉलीवुड में छा गई। हालांकि कुछ वक्त इंडस्ट्री में गुजारने के बाद ये इंडस्ट्री से गायब हो गईं। लोग हैरान रह गए कि आखिर वह कहां चली गई। उन्होंने अपने ग्लैमरस अवतार और दमदार अभिनय से सुपरस्टार रेखा को कड़ी टक्कर दी।

ब्यूटी पेजेंट जीतकर बनीं हीरोइन

हम जिस अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे हैं, उनका नाम सोनू वालिया है। सोनू अपने समय की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक बनकर उभरीं। संजीत कौर वालिया के रूप में जन्मी सोनू उस दौर की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। हालांकि ज्यादातर फिल्मों में वे साइड रोल में ही नजर आईं। उन्होंने साल 1985 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। सोनू ने कई शानदार फिल्मों में काम किया। वो रेखा और कबीर बेदी के साथ ‘खून भरी मांग’ में नजर आईं। इस फिल्म में उनके इंटीमेट सीन ने उन्हें चर्चा में ला दिया था। इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान और दिव्या भारती की फिल्म ‘दिल आशना है’ में भी काम किया। 

kabir bedi sonu walia

Image Source : INSTAGRAM

कबीर बेदी के साथ सोनू वालिया।

इस वजह से नहीं मिला काम

अपने करियर में सोनू ने कई बड़े नामों के साथ काम किया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड कई सितारे उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे और इसकी वजह उनकी लंबी हाइट थी। उनकी लंबाई के चलते ही उनका करियर पिट गया। अपने एक इंटरव्यू में सोनू ने बताया था कि वे दूसरी अभिनेत्रियों और अभिनेताओं से भी ज्यादा लंबी हैं और यही वजह है कि उन्हें फिल्मों में कम मौके मिले। उस दौर में कई छोटे कद के एक्टर लीड रोल निभा रहे थे, जो उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे। ये एक बड़ी वजह रही कि उनका करियर धड़ाम हो गया। हालांकि उन्होंने इसे एकमात्र कारण के रूप में जिम्मेदार नहीं ठहराया, लेकिन उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में ये एक कारण बन गया है कि उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिल रही थी।

Sonu walia

Image Source : INSTAGRAM

दिव्या भारती, अमृता सिंह, डिंपल कपाड़िया और सोनू वालिया।

पति के हुई मौत, अब है ऐसा हाल

बीते कई सालों में सोनू वालिया ने कुछ अच्छी भूमिकाएं पाने के लिए कड़ी मेहनत की। हालांकि, उन्हें कोई भूमिका नहीं मिली और बाद में उन्होंने बी-ग्रेड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। बहुत संघर्ष के बाद सोनू वालिया ने शादी करने और घर बसाने का फैसला किया। उन्होंने अमेरिका में रहने वाले एक एनआरआई सूर्य प्रताप सिंह से शादी की। उनका 2009 में निधन हो गया। वर्तमान में सोनू एक प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने एक्टिंग से पूरी तरह से दूरी बना ली है।

Latest Bollywood News





Source link

2591500cookie-checkमिस इंडिया बनकर की बॉलीवुड में एंट्री, खूबसूरती से दी रेखा को टक्कर, लंबा कद बना आफत, बी-ग्रेड फिल्में कर हुईं गुमनाम
Artical

Comments are closed.

Bihar Neetu Navgeet Presentation Of Parshuram Mahotsav In Mokama Audience Danced To Devotional Songs – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hathras News: दुष्कर्म मामले में हुई छह वर्षीय बच्ची की गवाही , 6 मई को होगी अगली सुनवाई     |     Chardham Yatra 2025 Till Now 9895 Registered Offline While 23 Lakh Registered Online – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore: A Big Dumper Overturned On A Car On Indore Bypass, One Dead, Two Seriously Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaipur News: Kk Vishnoi Says I Have Built My House With White Money, Hanuman Beniwal Has No Right To Speak – Amar Ujala Hindi News Live – Jaipur:kk विश्नोई का बेनीवाल पर तीखा हमला, कहा     |     Himachal Students Will Be Able To Do Many Courses Including Mba In Agri-business Management – Amar Ujala Hindi News Live     |     साई सुदर्शन का बहुत बड़ा ​कीर्तिमान, सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड कर दिया ध्वस्त     |     Kaziranga cheers as 2 tiger cubs are sighted | India News     |     Bihar News Rajgir First Meeting Of Bihar Sports University Working Council Concluded Mou Was Signed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Life Imprisonment To The Accused Of Murdering A Shopkeeper – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088