Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Collector Ordered Investigation Of The Fire Incident In Kamalaraja Hospital - Gwalior News The Matter Of Bjp Mla's Objection To Azan From Loudspeaker In Jaipur Has Gained Momentum - Amar Ujala Hindi News Live - Rajasthan:लाउडस्पीकर से अजान पर Bjp विधायक की आपत्ति का मामला, डोटासरा बोले Haryana Budget: किसानों को नकली बीज व कीटनाशकों से बचाने के लिए बिल लाएगी सरकार Himachal Budget: धर्मशाला में सब्जी की दुकान करने वाली अमरजोत जिसका बजट भाषण में सीएम ने किया जिक्र; जानें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में पहली बार धाकड़ ऑलराउंडर की एंट्री, इन 2 अनुभवी खिलाड़ियों की हो गई छुट्टी किस पर भड़क उठीं टीवी की 'अनुपमा'? उंगली दिखाते हुए लगाई फटकार, फोटो लेने पर फूटा गुस्सा ग्राहकों के KYC डॉक्यूमेंट्स जमा करने को लेकर RBI गवर्नर ने बैंकों से कही ये बात, कहा- इससे सबका भला होगा ऑस्ट्रेलिया में कपूरथला के युवक की संदिग्ध हालात में मौत Telangana assembly passes 2 bills to up backward classes quota to 42%, total reservation to 70% | India News Bihar News : Bihar Cadre Ips Nayyar Hasnain Khan Transferred To Bihar Ias Ips Job Posting Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live

मुंबई इंडियंस ने तोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का महारिकॉर्ड, चैंपियन बनते ही किया ऐसा करिश्मा


मुंबई इंडियंस की टीम
Image Source : PTI
मुंबई इंडियंस की टीम

WPL के तीसरे सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत लिया। अभी तक WPL के कुल तीन ही सीजन हुए हैं, जिसमें दो बार मुंबई की टीम चैंपियन बनी है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने तीनों सीजन के फाइनल में जगह बनाई और हर बार उसे हार का मुंह देखना पड़ा। अब WPL 2025 के फाइनल में मुंबई के लिए हरमनप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन किया है और उनके अर्धशतक की वजह से ही टीम मुकाबला जीतने में सफल रही। अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला।  

मुंबई ने तोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड

WPL 2025 का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम सिर्फ 141 रनों पर सिमट गई और मुंबई ने 8 रनों से मैच जीत लिया। अब मुंबई की टीम WPL के इतिहास में एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में कुल 7 मुकाबले जीते हैं और इसी के साथ मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। दिल्ली की टीम ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में WPL में कुल 6 मुकाबले जीते थे। 

WPL में एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें:

  • 7 – मुंबई इंडियंस, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
  • 6 – दिल्ली कैपिटल्स, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
  • 5 – मुंबई इंडियंस, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु 

नेट सेवियर ब्रंट ने किया दमदार प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस की टीम के लिए वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 के पूरे टूर्नामेंट में नेट सेवियर ब्रंट और अमेलिया केर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ये प्लेयर्स अपने दम पर मुंबई को फाइनल में लेकर गईं। सेवियर ब्रंट ने WPL 2025 में सबसे ज्यादा 523 रन बनाए। इसके बाद शानदार गेंदबाजी से उन्होंने 10 विकेट से भी झटके। अहम मौकों पर उन्होंने अच्छा खेल दिखाया और मुंबई को जीत दिलाई। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला। 

अमेलिया केर और हेले मैथ्यूज दोनों प्लेयर्स ने WPL 2025 में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए। इन दोनों बॉलर्स ने 18-18 विकेट अपने नाम किए। पूरे टूर्नामेंट में इन गेंदबाजों के आगे विरोधी टीम की बल्लेबाज टिक नहीं पाईं। फाइनल में भी अमेलिया ने दो विकेट हासिल किए। वहीं मैथ्यूज ने खाते में एक विकेट गया।

Latest Cricket News





Source link

2592800cookie-checkमुंबई इंडियंस ने तोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का महारिकॉर्ड, चैंपियन बनते ही किया ऐसा करिश्मा
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Collector Ordered Investigation Of The Fire Incident In Kamalaraja Hospital – Gwalior News     |     The Matter Of Bjp Mla’s Objection To Azan From Loudspeaker In Jaipur Has Gained Momentum – Amar Ujala Hindi News Live – Rajasthan:लाउडस्पीकर से अजान पर Bjp विधायक की आपत्ति का मामला, डोटासरा बोले     |     Haryana Budget: किसानों को नकली बीज व कीटनाशकों से बचाने के लिए बिल लाएगी सरकार     |     Himachal Budget: धर्मशाला में सब्जी की दुकान करने वाली अमरजोत जिसका बजट भाषण में सीएम ने किया जिक्र; जानें     |     सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में पहली बार धाकड़ ऑलराउंडर की एंट्री, इन 2 अनुभवी खिलाड़ियों की हो गई छुट्टी     |     किस पर भड़क उठीं टीवी की ‘अनुपमा’? उंगली दिखाते हुए लगाई फटकार, फोटो लेने पर फूटा गुस्सा     |     ग्राहकों के KYC डॉक्यूमेंट्स जमा करने को लेकर RBI गवर्नर ने बैंकों से कही ये बात, कहा- इससे सबका भला होगा     |     ऑस्ट्रेलिया में कपूरथला के युवक की संदिग्ध हालात में मौत     |     Telangana assembly passes 2 bills to up backward classes quota to 42%, total reservation to 70% | India News     |     Bihar News : Bihar Cadre Ips Nayyar Hasnain Khan Transferred To Bihar Ias Ips Job Posting Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088