Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

मुंबई में दुखद हादसा, कैसे 20वीं मंजिल से नीचे आ गिरे 6 मजदूर; 4 की मौत


मुंबई के मलाड पूर्व इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे 6 मजदूर 20वीं मंजिल से गिर गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई। इसके अलावा 2 लोगों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। यह हादसा सुबह करीब 11:40 पर हुआ, जब मलाड पूर्व के गोविंद नगर इलाके में स्थित नवजीवन बिल्डिंग में काम चल रहा था। इस घटना के करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड और दिंडोशी पुलिस को जानकारी मिली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा उस इमारत में हुआ, जिसे झुग्गी बस्ती के पुनर्स्थापन के लिए बनाई जा रही है।

इस इमारत का निर्माण शिव शक्ति बिल्डर्स की ओर से हो रहा है। गुरुवार को 20वीं मंजिल पर करीब 28 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां बन रहा एक स्लैब गिर गया और उसमें खड़े 6 मजदूर नीचे आ गिरे। इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य का गंभीर हालत में पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक मजदूर का अस्पताल में इलाज के दौरान ही निधन हो गया। इस घटना में बिल्डर्स पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं थे।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जहां काम चल रहा था, वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद दूसरे मजदूरों के बयान ले रही है ताकि वहां की स्थिति का सही अंदाजा लगाया जा सके। इस मामले में ठेकेदार और सुपरवाइजर के खिलाफ केस दर्ज हो सकता है। पुलिस ने कहा कि यदि इन लोगों की गलती पाई गई तो फिर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।



Source link

1453230cookie-checkमुंबई में दुखद हादसा, कैसे 20वीं मंजिल से नीचे आ गिरे 6 मजदूर; 4 की मौत
Artical

Comments are closed.

Bihar Farmer Get Facility Market Committee Premises Instructions Bridge Construction Corporation Complete Work – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chancellor And Registrar Of Js University Will Appear In Court On April 21 In Fake Degree Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Cm Dhami Said We Have Brought Record Reduction In The Unemployment Rate Of State – Amar Ujala Hindi News Live     |     Betul Crime News – Dowry Harassment And Triple Talaq Case, Police Arrested Four Accused – Betul News     |     Now The Working Hours In Mnrega Will Be From 6 Am To 1 Pm – Jodhpur News     |     Himachal Pradesh Did Not Get The Supplies From Himcare Had To Mortgage Earrings For Operation – Amar Ujala Hindi News Live     |     बेंगलुरु की हार का सबसे बड़ा विलेन बना ये खिलाड़ी, टीम को संकट में डालकर चला गया     |     दुनिया के प्लास्टिक कचरे में भारत का हिस्सा सिर्फ 3.54%, यह देश है टॉप पर     |     Lightning strikes kill 25 people in Bihar, CM announces 4 lakh ex-gratia for victims | India News     |     Bihar News : बिहार में तेज आंधी और वज्रपात ने बरपाया कहर, महिला बच्चा समेत 36 लोगों की गई जान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088