Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar : Son Commits Suicide Case Mother Trying To Revive Viral Video Bhojpur Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live भाकियू की महापंचायत: सितंबर तक मिले शेष मुआवजा, न देने पर किसान अपनी जमीन पर करेंगे काम शुरू Bktc Chairman Hemant Dwivedi Reached Sonprayag, Inspected The Landslide Affected Area On Kedarnath Road - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: भूकंप से बचाव के लिए सुरक्षा चक्र में तैयार होगी रणनीति Gwalior News: Two People Died Due To House Collapse In Rain In Chambal Region - Gwalior News Ajmer News: Elderly Woman Robbed, Accused Arrested Within 24 Hours; Crime Committed To Fuel Drug Habit - Amar Ujala Hindi News Live Himachal News Old Tenders Of Pooh-kaza Transmission Line Worth Rs 362 Crore Cancelled To Be Re-done - Amar Ujala Hindi News Live रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड बुक में दर्ज होगा नाम, बनेंगे दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी गुल्लक का मिश्रा परिवार याद है? बाप-बेटे की जोड़ी सुलझा रही हत्याओं की गुत्थी, पंचायत के प्रधान जी से पक्की दोस्ती BJP MP Tapir Gao demands Bharat Ratna for 14th Dalai Lama in Lok Sabha

मुस्लिम से की शादी, 13 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, शशि कपूर संग की सबसे ज्यादा फिल्में


Sharmila Tagore
Image Source : INSTAGRAM
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शादी के लिए बदला था धर्म

‘अपुर संसार’ से लोकप्रियता हासिल करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने अपने फिल्मी करियर में ‘आराधना’, ‘अमर प्रेम’, ‘सफर’, ‘कश्मीर की कली’, ‘मौसम’ और ‘तलाश’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में दीं। अपने समय की टॉप हीरोइनों में से एक शर्मिला टैगोर अपनी फिल्मों से ज्याद पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। अपने करियर के पीक पर उन्होंने क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी। उनकी लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। हाल ही में उनकी बेटी सोहा अली खान ने कहा कि जब शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली से शादी करने का फैसला किया तो लोगों ने कहा कि यह सुसाइड करने से कम नहीं है। लोगों ने यह भी कहा कि वह अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती कर रही हैं। शर्मिला को शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाना पड़ा था।

शादी के लिए कबूल किया इस्लाम

नयनदीप रक्षित के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सोहा अली खान ने बताया कि उनकी मां शर्मिला टैगोर ने महज 13 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने आगे कहा, ‘उन्होंने 13 साल की उम्र से ही कमाना शुरू कर दिया था। वह फिल्मों में उस वक्त काम करती थीं जब लोग इस काम को गलत समझाते थे। उन्होंने अपने दिल की बात सुनकर दूसरे धर्म के व्यक्ति से शादी करने का फैसला किया। पूरी जिंदगी उनसे पूछा जाता रहा कि शादी के बाद उनके पति ने उन्हें काम करने की इजाजत कैसे दी और वह कहती थीं इजाजत का क्या मतलब है? मेरे पिता खुले विचारों वाले थे। वह हर चीज समझते हैं।’

राजेश खन्ना की मां बन कमाई शोहरत

सोहा अली खान ने बताया कि जब शर्मिला काम कर रही थीं तब फिल्मों में एक्ट्रेस का किरदार या तो हीरोइन का होता था या फिर मां का। उन्होंने कहा, ‘उनके समय में या तो आप हीरोइन होती थीं या मां। इस बीच आपको पता नहीं होता था कि क्या करना है। उन्हें हमेशा कुछ नया करना पसंद था।’ सोहा ने बताया कि जब शर्मिला ने राजेश खन्ना के साथ फिल्म ‘आराधना’ में काम किया, तब भी उन्होंने इसमें उनकी मां का रोल किया था। उनके बाल सफेद कर दिए थे जबकि उस समय उनकी उम्र करीब 26 साल थी।

शशि कपूर संग हिट हुई जोड़ी

शर्मिला टैगोर और शशि कपूर की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद थी। उन्होंने शशि कपूर के साथ 9 फिल्में की थीं। शशि कपूर के साथ की गई फिल्मों में ‘आ गले लग जा’, ‘मां बेटी’, ‘वक्त’, ‘स्वाती’, ‘आमने सामने’, ‘दूर देश’, ‘अनारी’, ‘पाप पुण्य’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

Latest Bollywood News





Source link

2558150cookie-checkमुस्लिम से की शादी, 13 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, शशि कपूर संग की सबसे ज्यादा फिल्में
Artical

Comments are closed.

Bihar : Son Commits Suicide Case Mother Trying To Revive Viral Video Bhojpur Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     भाकियू की महापंचायत: सितंबर तक मिले शेष मुआवजा, न देने पर किसान अपनी जमीन पर करेंगे काम शुरू     |     Bktc Chairman Hemant Dwivedi Reached Sonprayag, Inspected The Landslide Affected Area On Kedarnath Road – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: भूकंप से बचाव के लिए सुरक्षा चक्र में तैयार होगी रणनीति     |     Gwalior News: Two People Died Due To House Collapse In Rain In Chambal Region – Gwalior News     |     Ajmer News: Elderly Woman Robbed, Accused Arrested Within 24 Hours; Crime Committed To Fuel Drug Habit – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News Old Tenders Of Pooh-kaza Transmission Line Worth Rs 362 Crore Cancelled To Be Re-done – Amar Ujala Hindi News Live     |     रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड बुक में दर्ज होगा नाम, बनेंगे दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी     |     गुल्लक का मिश्रा परिवार याद है? बाप-बेटे की जोड़ी सुलझा रही हत्याओं की गुत्थी, पंचायत के प्रधान जी से पक्की दोस्ती     |     BJP MP Tapir Gao demands Bharat Ratna for 14th Dalai Lama in Lok Sabha     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088