Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Drunk Man Fired A Bullet From A Pistol, It Hit The Glass Of A Neighbor's House - Delhi News Baba Mahakal Is Decorated With Vaishnav Tilak On Nirjala Ekadashi - Madhya Pradesh News Sirohi News: Demand For Sit Investigation In Case Of Illegal Mining On Gauchar Land, Cm Bhajanlal Sharma - Rajasthan News Himachal News : एंबुलेंस फंसी तो फॉर्च्यूनर गाड़ी का कटा 44 हजार, टेंपो ट्रेवलर का 20 हजार 500 रुपये का चालान बोर्ड ने नहीं दी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की प्राइज मनी, देश छोड़ने को मजबूर हुए खिलाड़ी सुपरस्टार पिता की विरासत को मारी ठोकर, अपनी शर्तों पर तय किया 30 साल का सफर, इस तरह चढ़ीं स्टारडम की सीढ़ियां चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ₹3000 प्रति किलो बढ़कर नए शिखर पर; सोने के दाम भी जानें इंडियन आर्मी की ये दो खतरनाक मशीने, ऐसी अनसुनी ‘प्रचंड’ ताकत जो दुश्मनों की कर देती है नींदे हराम! Flipkart Unveils Annual Beauty Trends Report with NielsenIQ at Glam Up Fest 2025 Top 5 news of the day: PM Modi slams Pak for attacking 'Kashmiriyat'; RBI slashes repo rate by 50 bps & more | India News

मेडिकल गर्ल्ज हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत, आधी रात को कैसे पहुंचा; सुरक्षा पर सवाल


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार आधी रात रहस्यमय परिस्थितियों में आईजीएमसी के मेडिकल गर्ल्ज हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर 23 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की शिनाख्त कांगड़ा जिला के पालमपुर निवासी करण पटियाल के रूप में हुई है। 

मृतक युव सोलन जिला स्थित एक निजी विश्वविद्यालय का छात्र था। हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। शिमला की सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के आधी रात को चौथी मंजिल पर पहुंचने से गर्ल्स हॉस्टल के सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। एमबीबीएस कर रही छात्राएं इस हॉस्टल में रह रही हैं।

कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के बाद पूरे देश में उबाल है और डॉक्टर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में सुरक्षित माने जाने वाले आईजीएमसी के गर्ल्स हॉस्टल में रात को यह युवक कैसे दाखिल हो गया। इस पर सवाल उठ रहे हैं। गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहते हैं। इसके अलावा अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए होस्टल परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। फिर भी युवक हॉस्टल में घुस गया और हादसे का शिकार हो गया।

यह भी आशंका जताई जा रही है कि युवक हॉस्टल में रहने वाली किसी लड़की से मिलने आया था। पकड़े जाने के डर से वह चौथी मंजिल से कूद गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बहरहाल, शिमला पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। आधी रात को जब युवक के गिरने की आवाज आई तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से युवक को इलाज के लिए आईजीएमसी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवक की गिरने की वजह से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। युवक के गर्ल्स हॉस्टल में घुसने की भी जांच की जा रही है। युवक एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था।

रिपोर्ट : यूके शर्मा



Source link

1381050cookie-checkमेडिकल गर्ल्ज हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत, आधी रात को कैसे पहुंचा; सुरक्षा पर सवाल
Artical

Comments are closed.

Drunk Man Fired A Bullet From A Pistol, It Hit The Glass Of A Neighbor’s House – Delhi News     |     Baba Mahakal Is Decorated With Vaishnav Tilak On Nirjala Ekadashi – Madhya Pradesh News     |     Sirohi News: Demand For Sit Investigation In Case Of Illegal Mining On Gauchar Land, Cm Bhajanlal Sharma – Rajasthan News     |     Himachal News : एंबुलेंस फंसी तो फॉर्च्यूनर गाड़ी का कटा 44 हजार, टेंपो ट्रेवलर का 20 हजार 500 रुपये का चालान     |     बोर्ड ने नहीं दी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की प्राइज मनी, देश छोड़ने को मजबूर हुए खिलाड़ी     |     सुपरस्टार पिता की विरासत को मारी ठोकर, अपनी शर्तों पर तय किया 30 साल का सफर, इस तरह चढ़ीं स्टारडम की सीढ़ियां     |     चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ₹3000 प्रति किलो बढ़कर नए शिखर पर; सोने के दाम भी जानें     |     इंडियन आर्मी की ये दो खतरनाक मशीने, ऐसी अनसुनी ‘प्रचंड’ ताकत जो दुश्मनों की कर देती है नींदे हराम!     |     Flipkart Unveils Annual Beauty Trends Report with NielsenIQ at Glam Up Fest 2025     |     Top 5 news of the day: PM Modi slams Pak for attacking ‘Kashmiriyat’; RBI slashes repo rate by 50 bps & more | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088