मेडिकल स्टूडेंट ने किराए रहने आई युवती 5 महीने पहले लव मैरिज की, अब ससुराल वालों पर धमकाने के आरोप लगाए
कोटा: एक प्रेमी जोड़े ने गुरुवार को एसपी ऑफिस में परिवाद देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रेमी जोड़े का कहना है कि लव मैरिज का पता लगने के बाद लड़की के परिजन उन्हें धमकियां दे रहे है। हैरानी की बात यह है कि लड़के ने अपनी उम्र से 8 साल बड़ी युवती से लव मैरिज किया है। जो उनके यहां 3 साल तक किराए रही थी। दोनों में दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई। फिर 5 महीने पहले दोनों ने हिंदू रीतिरिवाज से मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिन पहले ही लड़की ने अपने परिवार वालों को बात बताई। जिसके बाद दोनों को धमकियां मिलने लगी।दरअसल अनंतपुरा निवासी आकाश (23) ने रानी कंवर (31) से फरवरी महीने में शादी की थी। आकाश नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है। जबकि रानी कंवर प्राईवेट नर्सिंग स्टाफ है। रानी कोटा में रहकर प्राईवेट जॉब कर रही है।दोनों ने 6 फरवरी को लव मैरिज की थी। ये बात लड़की के घरवालों को पता नहीं थीं। लडक़ी के परिवार वाले उसकी शादी करना चाहते थे। लड़की को जब ये बात पता चली तो उसने अपनी बड़ी बहिन को लव मैरिज के बारे में बताया। बड़ी बहिन ने सारी बात परिजनों को बता दी। लड़की रानी कंवर ने आरोप लगाया कि उसके परिवार वाले लव मैरिज से खुश नहीं है। परिवार वाले धमकियां दे रहे है। इसलिए 3 दिन से इधर उधर छिप रहे हैं इधर इस मामले में लड़की के परिजनों ने अनंतपुरा थाने में शिकायत दे रखी है।

Comments are closed.