रायपुर: अजय चंद्राकर ने किया सिंहदेव मामले पर ट्विट।छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव के इस्तीफे के बाद अब विपक्ष कांग्रेस पर तंज कस रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस मसले की खूब चर्चा हो रही है। पूर्व मंत्री और भाजपा के विधायक ने प्रदेश के सियासी हाल पर तंज कसते हुए एक ट्विट किया है। इस पर कई लोग फनी रिएक्शन दे रहे हैं।अजय चंद्राकर ने लिखा – मैं झुकेगा नहीं साला पुष्पा….. (फिल्म-पुष्पा….. संदर्भ-छत्तीसगढ़ कांग्रेस शोषित की वर्तमान राजनीति) पीएल पुनिया हाईकमान को अवगत करा दीजिएगा। दरअसल अजय चंद्राकर ने पुनिया से अपील की है कि वो यहां की परिस्थितियों के बारे में हाईकमान यानी कि सोनिया गांधी को बताएं।ट्विट पूर्व मंत्री का।इस वजह से झुकेगा नहीं सालासिंहदेव ने पंचायत विभाग से ही इस्तीफा दिया है। भाजपा के नेता उन्हें हर विभाग से इस्तीफा देने को भी कह रहे हैं। इस्तीफे में सिंहदेव ने पंचायत विभाग में काम की आजादी न होने, घोषणा पत्र के वादे पूरे न होने जैसी बातें लिख दीं। अगले दिन मुख्यमंत्री बघेल ने कह दिया इस्तीफा मिला ही नहीं। शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सिंहदेव नहीं गए। कांग्रेस के विधायकों ने अब उनकी शिकायत कांग्रेस हाईकमान से की है। पुनिया ने सिंहदेव से बात की, मगर हल नहीं निकला। सिंहदेव दिल्ली के रवाना हो चुके हैं। वो पार्टी प्रमुखों से मिलेंगे। इन सभी बातों में किसी के तेवर नर्म नहीं हैं। इसलिए भाजपा के नेता इसे झुकेगा नहीं साला मोमेंट बता रहे हैं।कांग्रेस से उठ गया लोगों का भरोसासोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोगों का भरोसा उठ गया है। मंत्री सिंहदेव का इस्तीफा इस बात को साबित करता है कि कांग्रेस ठीक से काम नहीं कर रही। अब भाजपा पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। जनता के बीच जाकर बताया जाएगा कि कैसे कांग्रेस हर मोर्चे पर विफल है।

Comments are closed.