Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News Attack On Fire Brigade Reached Late To Extinguish Fire In Supaul Bihar Police Engaged - Bihar News यूपी सिपाही भर्ती : महोबा के योगेंद्र और बुलंदशहर की वंदना रानी ने किया टॉप, ये है स्त्री और पुरुषों की टॉपर After Resignation Traders Of Doiwala Came Out In Support Of Prem Chand Agarwal Kept Market Close - Amar Ujala Hindi News Live Indore: Husband Was Forcing Her To Change Her Religion, Wife Filed Fir - Amar Ujala Hindi News Live Sri Ganganagar News Roadways Bus Tyre Burst Three People Riding Rickshaw Died Due To Collision - Amar Ujala Hindi News Live कितने बजे से शुरू होंगे आईपीएल के मुकाबले, नोट कीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मैच अनुराग कश्यप के दिल को छू गई इस नई मूवी की काहनी, साउथ एक्टर की तारीफ में पढ़े कसीदे Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत लॉन्च से पहले लीक, iPhone 16 Pro से भी होगा महंगा! IIT के छात्रों ने तैयार किया एशिया का सबसे लंबा हाइपरलूप टेस्टिंग ट्यूब, अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया वीडियो मोगा में मेडिकल स्टोर में मिली एक लाख नशीली गोलियां

मैच में हुई गर्मागर्मी के बाद संजू और DC के चेयरमैन के बीच क्या हुआ? सामने आया ये अनदेखा VIDEO


sanju samson parth jindal - India TV Hindi

Image Source : PTI
मैच में हुई गर्मागर्मी के बाद संजू और DC के चेयरमैन के बीच क्या हुआ?

Parth Jindal Sanju Samson: आईपीएल 2024 में एक ऐसा मुकाबला खेला गया, जिसकी चर्चा अभी तक हो रही है। खास तौर पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और कोओनर पार्थ जिंदल सुर्खियों में हैं। वैसे तो पार्थ जिंदल डीसी के मालिकों में से एक हैं, उनका संजू से सीधा कोई बास्ता नहीं है, लेकिन जिन लोगों ने मंगलवार को मैच देखा होगा, वे समझ गए होंगे कि मामला आखिर क्या है। इस बीच अब दिल्ली कैपिटल्स के आधिकारिक एक्स हेंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें पार्थ जिंदल और संजू सैमसन कुछ बात करते हुए नजर आ रहे हैं। 

आरआर बनाम डीसी मैच में क्या हुआ 

दरअसल दिल्ली के अरुण जेटली ​क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसे दिल्ली ने 20 से जीत लिया था। लेकिन इससे पहले एक वक्त ऐसा आया, जब संजू सैमसन के आउट को लेकर विवाद​​ छिड़ गया। राजस्थान की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी, तभी उस पारी के 16वें ओवर की चौथी बॉल पर मुकेश कुमार ने संजू सैमसन को शाई होप के हाथों कैच आउट करा दिया। शाई होप ने बाउंड्री के बिल्कुल करीब कैच प​कड़ा। तीसरे अंपायर ने रिप्ले देखकर उन्हें आउट दिया। हालांकि कुछ लोगों का मानना था कि होप का पैर बाउंड्री में छुआ है, इसे आउट नहीं बल्कि सिक्स दिया जाना चाहिए। 

संजू सैमसन ने की थी अंपायर से बात 

खुद संजू सैमसन ने भी रिप्ले देखकर वापस जाकर अंपायर से बात की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस बीच जब ये सब चल रहा था, तभी दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और कोओनर पार्थ जिंदल लगातार नारेबाजी कर रहे थे। वैसे आवाज तो नहीं आ रही थी, लेकिन लग रहा कि वे लगातार एक ही बात कह रहे हैं कि आउट है, आउट है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। 

अब दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर किया नया वीडियो 

सोशल मीडिया तो फिर है ही ऐसा। लोग तरह तरह की बातें करने लगे। पार्थ जिंदल के कुछ पुराने वीडियो भी निकाले जाने लगे और कुछ ही देर में पा​र्थ जिंदल एक्स पर टॉप ट्रेंड करने लगे। ये सिलसिला मंगलवार रात के बाद बुधवार को भी जारी रहा। लोग पार्थ जिंदल की जमकर क्लास लगा रहे थे और उनकी खबर ले रहे थे। इस बीच अब से कुछ ही देर पहले दिल्ली कैपिटल्स के एक्स हेंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है, जो मंगलवार के मैच के बाद का है। इसमें संजू सैमसन, पार्थ जिंदल और राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज ​बडाले बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें लिखा गया है कि हमारे चेयमैन और कोओनर पार्थ जिंदल क्रिकेट की एक असाधारण प्रतियोगिता के बाद, कल रात अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और मालिक मनोज बडाले से मिले। पार्थ ने आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए चुने जाने पर आरआर कप्तान को बधाई भी दी।

पार्थ जिंदल सोशल मीडिया पर निशाने पर आए 

खास बात ये है कि जैसे ही ये वीडियो दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शेयर किया गया, उसके बाद लोग इस पर भी कमेंट करने लगे, जिसमें पार्थ जिंदल ही निशाने पर थे। इसके बाद सारे कमेंट ​डिलीट कर दिए गए और कमेंट का आप्शन भी बंद करना पड़ गया। लोगों का कहना था कि अंपायर ने फैसला तो दे ही दिया है, संजू केवल अपनी बात रखने के लिए अंपायर के पास गए थे। एक आईपीएल टीम का मालिक होने के बाद भरे स्टेडियम में  पार्थ जिंदल ने जो कुछ भी किया, वो उन्हें शोभा नहीं देता। आपको बात दें कि संजू सैमसन ने अंपायर के फैसले को लेकर जो नाराजगी जाहिर की थी, उसके बाद उन पर मैच की 50 फीसदी फीस भी काट ली गई है। अब देखना होगा कि आगे क्या कुछ होता है। 

यह भी पढ़ें 

IPL Playoffs के समीकरण गड़बड़ाए, अब किसका होगा बेड़ा पार

संजू सैमसन पर नवजोत सिंह सिद्धू और इरफान पठान आमने सामने, OUT और NOT OUT पर बहस

Latest Cricket News





Source link

1041410cookie-checkमैच में हुई गर्मागर्मी के बाद संजू और DC के चेयरमैन के बीच क्या हुआ? सामने आया ये अनदेखा VIDEO
Artical

Comments are closed.

Bihar News Attack On Fire Brigade Reached Late To Extinguish Fire In Supaul Bihar Police Engaged – Bihar News     |     यूपी सिपाही भर्ती : महोबा के योगेंद्र और बुलंदशहर की वंदना रानी ने किया टॉप, ये है स्त्री और पुरुषों की टॉपर     |     After Resignation Traders Of Doiwala Came Out In Support Of Prem Chand Agarwal Kept Market Close – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore: Husband Was Forcing Her To Change Her Religion, Wife Filed Fir – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sri Ganganagar News Roadways Bus Tyre Burst Three People Riding Rickshaw Died Due To Collision – Amar Ujala Hindi News Live     |     कितने बजे से शुरू होंगे आईपीएल के मुकाबले, नोट कीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मैच     |     अनुराग कश्यप के दिल को छू गई इस नई मूवी की काहनी, साउथ एक्टर की तारीफ में पढ़े कसीदे     |     Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत लॉन्च से पहले लीक, iPhone 16 Pro से भी होगा महंगा!     |     IIT के छात्रों ने तैयार किया एशिया का सबसे लंबा हाइपरलूप टेस्टिंग ट्यूब, अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया वीडियो     |     मोगा में मेडिकल स्टोर में मिली एक लाख नशीली गोलियां     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088