Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

मौत की भविष्यवाणी करने वाला वो एक्टर, जिसने एक फिल्म में निभाए थे 9 रोल, लगा दी थी हिट फिल्मों की झड़ी


Sanjeev kumar- India TV Hindi

Image Source : X
एक्टर ने अपनी मौत की थी भविष्यवाणी

इस दिग्गज अभिनेता ने 1960 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करके सिनेमा प्रेमियों के दिलों में एक अविस्मरणीय छाप छोड़ी थी। तीन दशक तक उनकी एक्टिंग से लेकर किरदार सबकुछ लोगों के बीच खूब उल्लेखनीय रहे और आज भी लोग उन्हें उनके बेहतरीन काम के लिए याद करते हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन और शशि कपूर जैसे स्टार पावर को भी उस वक्त लोकप्रियता में पीछे छोड़ दिया था। आज, हम जिस सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं शायद ही कोई ऐसा हो जो उन्हें नहीं जानता होगा। यह वह दौर था, जब हिंदी सिनेमा राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, शशि कपूर, जि‍तेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बेहतरीन स्टार्स से भरा हुआ था। फ‍िर भी इस दिग्गज अभिनेता ने लीक से हटकर किरदार किए और खुद को साबित किया।

मौत की भविष्यवाणी करने वाला पहला एक्टर

यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि संजीव कुमार हैं जो आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन स्टार के रूप में याद किए जाते हैं। वे अपने शानदार और दमदार अभिनय कौशल के लिए मशहूर थे। सूरत में पैदा हुए संजीव कुमार महज 47 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। उन्‍होंने अपनी मौत की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी कि वह 50 साल से ज्यादा नहीं जी पाएंगे। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस तबस्सुम ने नवभारत को दिए इंटरव्यू में किया था कि संजीव ने खुद अपनी मौत की भविष्यवाणी की थी। हैरान करने वाली बात ये थी कि संजीव ने सिर्फ इसलिए शादी नहीं की थी क्योंकि उन्हें हार्ट की बीमारी थी और उनके परिवार में ज्यादातर लोगों की मौत लगभग 50 साल की उम्र में हुई। आज भी वह अपनी मौत की भविष्यवाणी करने की वजह से चर्चा में है।

Sanjeev kumar

Image Source : X

एक फिल्म में निभाए थे 9 रोल

जब एक फिल्म में निभाईं 9 किरदार

जहां ज्यादातर अभिनेता के डबल रोल करने में ही पसीने छूट जाते हैं। वहीं संजीव कुमार ने एक ही फिल्म में 9 अलग-अलग किरदार निभाकर बॉलीवुड में एक रिकॉर्ड बना दिया था। 1974 की फिल्म ‘नया दिन नई रात’ में उन्होंने नौ अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं। संजीव कुमार की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार रहता था और एक समय तो ऐसा भी था जब उनके अभिनय ने अमिताभ बच्चन और शशि कपूर के स्टारडम को भी पीछे छोड़ दिया था। ऐसा 1978 में ‘त्रिशूल’ की रिलीज के दौरान हुआ जब तीनों अभिनेता एक साथ स्क्रीन पर नजर आए। अमिताभ और शशि उनका फैन बेस देख चौंक गए थे।

Latest Bollywood News





Source link

1928050cookie-checkमौत की भविष्यवाणी करने वाला वो एक्टर, जिसने एक फिल्म में निभाए थे 9 रोल, लगा दी थी हिट फिल्मों की झड़ी
Artical

Comments are closed.

Bihar Neetu Navgeet Presentation Of Parshuram Mahotsav In Mokama Audience Danced To Devotional Songs – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hathras News: दुष्कर्म मामले में हुई छह वर्षीय बच्ची की गवाही , 6 मई को होगी अगली सुनवाई     |     Chardham Yatra 2025 Till Now 9895 Registered Offline While 23 Lakh Registered Online – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore: A Big Dumper Overturned On A Car On Indore Bypass, One Dead, Two Seriously Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaipur News: Kk Vishnoi Says I Have Built My House With White Money, Hanuman Beniwal Has No Right To Speak – Amar Ujala Hindi News Live – Jaipur:kk विश्नोई का बेनीवाल पर तीखा हमला, कहा     |     Himachal Students Will Be Able To Do Many Courses Including Mba In Agri-business Management – Amar Ujala Hindi News Live     |     साई सुदर्शन का बहुत बड़ा ​कीर्तिमान, सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड कर दिया ध्वस्त     |     Kaziranga cheers as 2 tiger cubs are sighted | India News     |     Bihar News Rajgir First Meeting Of Bihar Sports University Working Council Concluded Mou Was Signed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Life Imprisonment To The Accused Of Murdering A Shopkeeper – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088