Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
India's annual mean temperature rise up from 25.05°C in 2001 to 25.74°C in 2024, Electricity generation from renewable sources increased more than three times in 10 years | India News Bihar News : Rjd Party Anushka Yadav Tej Pratap Yadav Posted Video Social Media Bihar Election 2025 - Amar Ujala Hindi News Live UP: उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में हुई जिस तरह की चूक...वो किसी और VIP के साथ न हो, इसलिए बदली ये व्यवस्था Damoh: राजेश त्रिपाठी आत्महत्या मामला; ब्लैकमेलिंग के जाल में उलझे शिक्षक, आरटीआई एक्टिविस्ट और वकील गिरफ्तार Rajasthan News: Dummy Candidate Took Neet Exam For Jodhpur Aiims Student, One More Arrested In Fraud Case - Amar Ujala Hindi News Live हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव: 10 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि, अब 45 डिग्री तक पहुंच सकता दिन का पारा Himachal Pradesh: पैट के लिए 19, लीट के लिए 24 जून को पहली काउंसलिंग; तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल रोहित के इस फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद निराश हुए थे उनके पापा, हिटमैन ने किया बड़ा खुलासा रिलीज से पहले ही हाउसफुल-5 के बिके 94 हजार टिकट, कूट डाले इतने करोड़ रुपये, आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही फिल्म Samsung के लिए क्यों 'सिरदर्द' बना Galaxy S25 Edge? बेचने के लिए करनी पड़ रही मशक्कत, जानें वजह

यशस्वी जायसवाल का बड़ा कारनामा, सचिन तेंदुलकर को छोड़ दिया पीछे


Yashasvi Jaiswal
Image Source : AP
यशस्वी जायसवाल

इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2025 के 47वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बल्ले से कमाल कर दिया। गुजरात टाइटंस के 209 रनों का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल ने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर धमाकेदार अंदाज में पारी का आगाज किया। दोनों ने 5 ओवर में ही अपनी टीम का स्कोर 81 रन पहुंचा दिया। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी महज 17 गेंदों पर अपना पहला IPL अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे। वैभव सबसे कम उम्र में IPL में अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने रियान पराग का रिकॉर्ड तोड़ा। इस दौरान यशस्वी जायसवाल एक छोर संभाले रहे और 37 रन के निजी स्कोर पर पहुंचने के साथ ही बड़ा कारनामा कर दिया।

सचिन तेंदुलकर से आगे यशस्वी जायसवाल 

दरअसल, यशस्वी जायसवाल ने 37 रन बनाते ही IPL में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने 62वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। इस तरह वह IPL में सबसे तेज 2000 रन जड़ने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा। सचिन ने 63 पारियों में 2000 IPL रन जड़ने का बड़ा कारनामा किया था। अब जायसवाल महान बल्लेबाज सचिन से आगे निकल गए हैं। IPL में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने महज 48 पारियों में 2000 रन का आंकड़ा छुआ था। 

IPL में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज 

  • क्रिस गेल – 48
  • शॉन मार्श – 52
  • ऋतुराज गायकवाड़ – 57
  • केएल राहुल – 60
  • यशस्वी जायसवाल – 62
  • सचिन तेंदुलकर – 63

जायसवाल ने IPL 2025 में ठोका 5वां अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने गुजरात के खिलाफ 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनके IPL करियर का 14वां अर्धशतक है। इसके अलावा वह IPL में 2 शतक भी ठोक चुके हैं। इस सीजन की बात की जाए तो जायसवाल 10 मैचों में 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। IPL 2025 में वह राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में 5 अर्धशतक जड़े हैं। जायसवाल भले ही बल्ले से कमाल कर रहे हैं, लेकिन उनकी टीम राजस्थान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम को अब तक सिर्फ 2 जीत मिली हैं। 

Latest Cricket News





Source link

2655610cookie-checkयशस्वी जायसवाल का बड़ा कारनामा, सचिन तेंदुलकर को छोड़ दिया पीछे
Artical

Comments are closed.

India’s annual mean temperature rise up from 25.05°C in 2001 to 25.74°C in 2024, Electricity generation from renewable sources increased more than three times in 10 years | India News     |     Bihar News : Rjd Party Anushka Yadav Tej Pratap Yadav Posted Video Social Media Bihar Election 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में हुई जिस तरह की चूक…वो किसी और VIP के साथ न हो, इसलिए बदली ये व्यवस्था     |     Damoh: राजेश त्रिपाठी आत्महत्या मामला; ब्लैकमेलिंग के जाल में उलझे शिक्षक, आरटीआई एक्टिविस्ट और वकील गिरफ्तार     |     Rajasthan News: Dummy Candidate Took Neet Exam For Jodhpur Aiims Student, One More Arrested In Fraud Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव: 10 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि, अब 45 डिग्री तक पहुंच सकता दिन का पारा     |     Himachal Pradesh: पैट के लिए 19, लीट के लिए 24 जून को पहली काउंसलिंग; तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल     |     रोहित के इस फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद निराश हुए थे उनके पापा, हिटमैन ने किया बड़ा खुलासा     |     रिलीज से पहले ही हाउसफुल-5 के बिके 94 हजार टिकट, कूट डाले इतने करोड़ रुपये, आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही फिल्म     |     Samsung के लिए क्यों ‘सिरदर्द’ बना Galaxy S25 Edge? बेचने के लिए करनी पड़ रही मशक्कत, जानें वजह     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088