Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar polls: Tejashwi Yadav promises Rs 2,500 for women, 200 units of free electricity if RJD wins | India News Bihar News : Girl Friend Boy Friend Started Liquor Smuggling To Become Millionaires Purnea Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी खबर, आयकर विभाग ने जारी किया नया ITR-U फॉर्म, नियमों में हुआ बदलाव, अब मिलेगा 4 साल का समय यूपी: आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश बुन रहा था जासूस शहजाद, रामपुर के कई युवकों को भेजा पाकिस्तान Second Kedarnath Madmaheshwar Temple Palanquin Reached Gondar Village Doors Will Open Tomorrow - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: मनीष सिसोदिया ने किया 10वीं-12वीं टॉपर्स से मुलाकात Indore: एमपी के विजन डाक्यूमेंट 2047 पर मंथन, सकल घरेलू उत्पाद ढाई सौ लाख करोड़ करने का लक्ष्य Gwalior News: The Accused In The Famous Gwalior Murder Case Committed Suicide In Jail - Gwalior News Statement Of Home Secretary In Jyoti Malhotra Case In Haryana Police Sought 4 Days Additional Remand For Noman - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Weather Heavy Rain And Hailstorm In Palampur Thunderstorm In Shimla - Amar Ujala Hindi News Live

यशस्वी जायसवाल के पास कोहली का कीर्तिमान तोड़ने का सुनहरा मौका, T20 सीरीज में कर सकते हैं कमाल


यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली

Image Source : GETTY
यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली

Yashasvi Jaiswal T20I Runs: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। टी20 सीरीज में भारतीय टीम की स्क्वाड में युवा यशस्वी जायसवाल का चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। वह पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जायसवाल बड़ा कमाल कर सकते हैं। 

T20I में भारत के लिए लगा चुके हैं शतक

यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम के लिए साल 2023 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही उन्होंने 23 T20I मैचों की 22 पारियों में अभी तक 723 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। अब अगर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज की शुरुआती चार पारियों में 277 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह भारत के लिए T20I में सबसे तेज हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। वह ऐसा 26 पारियों में ही कर लेंगे। इसके लिए उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करना होगा। 

कोहली T20I में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज

अभी ये कीर्तिमान धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 27 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था। दूसरे नंबर पर केएल राहुल मौजूद हैं। उन्होंने 29 पारियों में 1000 T20I पूरे किए थे। T20I के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 31 पारियों में हजार T20I रन पूरे किए थे। जायसवाल के पास इन बल्लेबाजों को पीछे करने का सुनहरा मौका है। 

भारत के लिए T20I में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज: 

  • विराट कोहली- 27 पारियां 
  • केएल राहुल- 29 पारियां 
  • सूर्यकुमार यादव- 31 पारियां
  • रोहित शर्मा- 40 पारियां

भारत के लिए खेल चुके हैं 19 टेस्ट मैच

जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और टीम के लिए 391 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे। जायसवाल के पास वह काबिलियत है कि वह बड़ी पारी खेल सकें और वह चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदले में माहिर हैं। उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए 19 टेस्ट मैचों में 1798 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: 

Champions Trophy 2025 से पहले टीम इंडिया का गेंदबाज बरपा रहा कहर, VHT में अब तक ले चुका 20 विकेट

चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई खेमे में टेंशन, इन 3 खिलाड़ियों का साथ मिलना मुश्किल

Latest Cricket News





Source link

2222320cookie-checkयशस्वी जायसवाल के पास कोहली का कीर्तिमान तोड़ने का सुनहरा मौका, T20 सीरीज में कर सकते हैं कमाल
Artical

Comments are closed.

Bihar polls: Tejashwi Yadav promises Rs 2,500 for women, 200 units of free electricity if RJD wins | India News     |     Bihar News : Girl Friend Boy Friend Started Liquor Smuggling To Become Millionaires Purnea Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी खबर, आयकर विभाग ने जारी किया नया ITR-U फॉर्म, नियमों में हुआ बदलाव, अब मिलेगा 4 साल का समय     |     यूपी: आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश बुन रहा था जासूस शहजाद, रामपुर के कई युवकों को भेजा पाकिस्तान     |     Second Kedarnath Madmaheshwar Temple Palanquin Reached Gondar Village Doors Will Open Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: मनीष सिसोदिया ने किया 10वीं-12वीं टॉपर्स से मुलाकात     |     Indore: एमपी के विजन डाक्यूमेंट 2047 पर मंथन, सकल घरेलू उत्पाद ढाई सौ लाख करोड़ करने का लक्ष्य     |     Gwalior News: The Accused In The Famous Gwalior Murder Case Committed Suicide In Jail – Gwalior News     |     Statement Of Home Secretary In Jyoti Malhotra Case In Haryana Police Sought 4 Days Additional Remand For Noman – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Weather Heavy Rain And Hailstorm In Palampur Thunderstorm In Shimla – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088