Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: मुंगेर विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में भारी गड़बड़ी, छात्रों में आक्रोश Dharmantaran Mahinder Pal Converted Abdul Rehman Books And Call Details Biggest Revelation Conversion Case - Amar Ujala Hindi News Live Uttarkashi Cloud Burst News Live Relief And Rescue Work Continues In Dharali Harshil Many People Missing Dead - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: किशोरी को देहव्यापार में धकेला, एक आरोपी गिरफ्तार Indore: Chief Minister Yadav Said- Indore Metropolitan Act Will Speed Up The Development Of Malwa - Amar Ujala Hindi News Live - Indore:मुख्यमंत्री यादव बोले Rajasthan: State Finance Commission Head Arun Chaturvedi Given Cabinet Status, To Receive These Privileges - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Temples Gold Will Be Deposited In Banks Income Interest How Much Gold And Silver Each Temple Has - Amar Ujala Hindi News Live ट्रैविस हेड के पास युवराज सिंह को पीछे छोड़ने का बड़ा मौका, बनाने होंगे सिर्फ इतने रन अक्षय कुमार की इस फिल्म की कॉपी है संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल'? डायरेक्टर बोले- 'मेरी फिल्मों की नकल...' Zelenskyy says he had productive conversation with Trump on ending war

यशस्वी जायसवाल ने आईसीसी रैंकिंग में रचा इतिहास, इतनी लंबी छलांग लगाकर पहली बार छुआ ये मुकाम


yashasvi jaiswal- India TV Hindi

Image Source : GETTY
यशस्वी जायसवाल ने आईसीसी रैंकिंग में रचा इतिहास

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस बार आईसीसी रैंकिंग में कमाल कर दिया है। अपने छोटे से क्रिकेट करियर में जायसवाल जहां तक नहीं पहुंच पाए थे, अब वो मुकाम भी उन्होंने हासिल कर लिया है। हालांकि वे अभी तक पहले नंबर पर तो नहीं पहुंचे हैं, लेकिन उसकी ओर निशाना जरूर साध लिया है। इस बीच बाकी बल्लेबाजों को कुछ नुकसान हुआ है। इस बार की टेस्ट रैंकिंग में कई सारे बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं।

आईसीसी की ओर से जारी गई टेस्ट रैंकिंग में अभी भी इंग्लैंड के जो रूट नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 903 की है। वहीं बात अगर यशस्वी जायसवाल की करें तो उन्होंने दूसरे नंबर पर कब्जा अब कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में भले ही उनका बल्ला नहीं चला, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 161 रनों की तगड़ी पारी खेली। इसका फायदा अब उन्हें मिलता हुआ नजर भी आ रहा है। जायसवाल की अब 825 रेटिंग हो गई है। जो उनकी ऑलटाइम हाई रैंकिंग हैं। इससे पहले वे यहां तक नहीं पहुंचे थे। 

केन विलियमसन और हैरी ब्रूक को नुकसान 

यशस्वी जायसवाल के आगे जाने से न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। वे अब 804 की रेटिंंग के साथ दूसरे से सीधे तीसरे स्थान पर चले गए हैं। वहीं इंग्लैंड के हैरी ब्रूक की बात करें तो वे तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। उनकी रेटिंग 778 की है। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को दो स्थान का फायदा हुआ है और वे 743 की रेटिंग के साथ सीधे नंबर पर पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। 

ऋषभ पंत छठे नंबर पर ​बरकरार

भारत के ऋषभ पंत पहले भी नंबर 6 पर थे और अभी भी वहीं पर हैं। उनकी रेटिंग 736 की है। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में खराब खेल का खामियाजा स्टीव स्मिथ को उठाना पड़ा है। वे दो स्थान नीचे आ गए हैं। उनकी रेटिंग 726 की है। पाकिस्तान के साउद शकील 724 की रेटिंग के साथ नंबर 8 पर पहुंच गए हैं। उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है। श्रीलंका के कामेंदु मेंडिस भी दो स्थान के फायदे के साथ नंबर 9 पर काबिज हो गए हैं। उनकी रेटिंग 716 की है। 

ट्रेविस हेड की टॉप 10 में एंट्री 

ट्रेविस हेड का भी बल्ला उस तरह तो नहीं चल रहा है, जिस तरह की उम्मीद थी, लेकिन भारत के खिलाफ पर्थ टेस्ट में उन्होंने ठीकठाक खेल दिखाया और इसका फायदा उन्हें मिला है। वे अब 713 की रेटिंग के साथ नंबर 10 पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वे टॉप 10 से बाहर थे, लेकिन अब इसमें एंट्री कर गए हैं। अब इस टॉप 10 में शामिल सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट में कैसा रहता है, ये देखना दिलचस्प होगा। 

यह भी पढ़ें 

IND vs AUS: भारत को जीतना होगा ऑस्ट्रेलिया का मजबूत किला, एक ही बार टीम ने खाया है गच्चा

आईपीएल में जिसे नहीं मिला कोई भाव, उसने तोड़ दिया ऋषभ पंत का रिकॉर्ड, जड़ दी सबसे तेज सेंचुरी

Latest Cricket News





Source link

1961730cookie-checkयशस्वी जायसवाल ने आईसीसी रैंकिंग में रचा इतिहास, इतनी लंबी छलांग लगाकर पहली बार छुआ ये मुकाम
Artical

Comments are closed.

Bihar News: मुंगेर विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में भारी गड़बड़ी, छात्रों में आक्रोश     |     Dharmantaran Mahinder Pal Converted Abdul Rehman Books And Call Details Biggest Revelation Conversion Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarkashi Cloud Burst News Live Relief And Rescue Work Continues In Dharali Harshil Many People Missing Dead – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: किशोरी को देहव्यापार में धकेला, एक आरोपी गिरफ्तार     |     Indore: Chief Minister Yadav Said- Indore Metropolitan Act Will Speed Up The Development Of Malwa – Amar Ujala Hindi News Live – Indore:मुख्यमंत्री यादव बोले     |     Rajasthan: State Finance Commission Head Arun Chaturvedi Given Cabinet Status, To Receive These Privileges – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Temples Gold Will Be Deposited In Banks Income Interest How Much Gold And Silver Each Temple Has – Amar Ujala Hindi News Live     |     ट्रैविस हेड के पास युवराज सिंह को पीछे छोड़ने का बड़ा मौका, बनाने होंगे सिर्फ इतने रन     |     अक्षय कुमार की इस फिल्म की कॉपी है संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’? डायरेक्टर बोले- ‘मेरी फिल्मों की नकल…’     |     Zelenskyy says he had productive conversation with Trump on ending war     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088