Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Siddharth Krishna Succeeded In Upsc Result Muzaffarpur Bihar - Amar Ujala Hindi News Live Us Vice President Jd Vance Visit Taj Mahal With His Family Today Cm Yogi Will Welcome - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand: बिजली की मांग पांच करोड़ यूनिट के करीब पहुंची, हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में होने लगी कटौती Shahdol Road Accident: Groom Dies Four Hours After Marriage Bride Unconscious - Amar Ujala Hindi News Live Banswara Husband Accused Of Brutally Murdering His Wife Arrested Hidden Blood Stained Iron Rod In Fodder - Banswara News केएल राहुल के धमाके से जीती दिल्ली कैपिटल्स, LSG को इस सीजन दूसरी बार चटाई धूल 5 साल बाद फिर यूट्यूब पर छाया पवन सिंह का गाना, काजल राघवानी ने अपनी अदाओं से बनाया दीवाना रियल एस्टेट को 2022-24 के दौरान 26.7 अरब अमेरिकी डॉलर का इक्विटी इन्वेस्टमेंट मिला, ये शहर सबसे आगे पठानकोट में पिटबुल ने 13 साल के बच्चे को नोचा Bihar: A Case Of Fraud In The Name Of Getting An Online Loan From The Bank - Amar Ujala Hindi News Live

यूक्रेन के पास नहीं है रूस के इस खतरनाक बम का तोड़, आप भी जान लें नाम


Russian Glide Bomb- India TV Hindi

Image Source : FILE AP
Russian Glide Bomb

कीव: यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में पांच मंजिला एक इमारत पर रूसी ग्लाइड बम से हमला हुआ, जिसमें तीन साल की बच्ची समेत कम से कम 12 लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। खारकीव के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि बुधवार रात बम इमारत की चौथी मंजिल पर गिरा, जिससे आग लग गई। अग्निशमन कर्मियों ने धुएं और मलबे के बीच जीवित लोगों की तलाश शुरू की। रूसी सीमा से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित खारकीव शहर, रूस के खिलाफ युद्ध के दौरान लगातार हवाई हमलों का लक्ष्य रहा है। यह युद्ध अब अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुका है। 

यूक्रेन के पास नहीं है तोड़

युद्ध में ग्लाइड बम एक आम हथियार बन गए हैं। ग्लाइड बमों ने नागरिकों को आतंकित किया है और यूक्रेनी सेना की अग्रिम पंक्ति की सुरक्षा को तहस-नहस कर दिया है। बुधवार को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर वुहलदार पर रूस के कब्जे में ये हथियार प्रमुख थे, क्योंकि रूसी सेना पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र में तबाही मचा रही थी और थके हुए यूक्रेनी सैनिकों को नष्ट हो चुके शहरों और गांवों से हटने के लिए मजबूर कर रही थी। यूक्रेन के पास ग्लाइड बमों के लिए कोई प्रभावी प्रतिरक्षा उपाय नहीं है, जो रूस के अंदर से रूसी विमानों द्वारा दागे जाते हैं।

Russia Ukraine War

Image Source : FILE AP

Russia Ukraine War

दोनों तरफ से जारी हैं हमले

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि खारकीव में हुए नवीनतम हमले ने यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों से समर्थन बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता को उजागर किया है। जेलेंस्की ने हाल ही में पश्चिमी सैन्य समर्थन को और अधिक सुनिश्चित करने के प्रयास में अमेरिका के अधिकारियों के साथ बातचीत की है। यूक्रेन अग्रिम मोर्चे पर सैनिकों की समस्या से जूझ रहा है और रूस के लगातार हमलों को रोकने के लिए संघर्ष कर रहा है। दोनों पक्षों ने नियमित रूप से सीमा पार हवाई हमले जारी रखे हैं, आमतौर पर रात में। यूक्रेन की वायु सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस द्वारा रात में दागे गए 105 शाहद ड्रोन में से 78 को नष्ट कर दिया गया। देश के 15 क्षेत्र हमले की चपेट में आए। इस बीच, मॉस्को स्थित रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, रूसी सेना ने रात भर में 113 यूक्रेनी ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया। (एपी)

यह भी पढ़ें:

Explainer: ईरान और इजरायल में कौन ज्यादा ताकतवर? जानिए किसकी सेना में है कितना दम

इजरायल की सेना को मिली बड़ी कामयाबी, मारा गया हमास का प्रमुख लीडर रावी मुश्ताहा

Latest World News





Source link

1631680cookie-checkयूक्रेन के पास नहीं है रूस के इस खतरनाक बम का तोड़, आप भी जान लें नाम
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Siddharth Krishna Succeeded In Upsc Result Muzaffarpur Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Us Vice President Jd Vance Visit Taj Mahal With His Family Today Cm Yogi Will Welcome – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand: बिजली की मांग पांच करोड़ यूनिट के करीब पहुंची, हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में होने लगी कटौती     |     Shahdol Road Accident: Groom Dies Four Hours After Marriage Bride Unconscious – Amar Ujala Hindi News Live     |     Banswara Husband Accused Of Brutally Murdering His Wife Arrested Hidden Blood Stained Iron Rod In Fodder – Banswara News     |     केएल राहुल के धमाके से जीती दिल्ली कैपिटल्स, LSG को इस सीजन दूसरी बार चटाई धूल     |     5 साल बाद फिर यूट्यूब पर छाया पवन सिंह का गाना, काजल राघवानी ने अपनी अदाओं से बनाया दीवाना     |     रियल एस्टेट को 2022-24 के दौरान 26.7 अरब अमेरिकी डॉलर का इक्विटी इन्वेस्टमेंट मिला, ये शहर सबसे आगे     |     पठानकोट में पिटबुल ने 13 साल के बच्चे को नोचा     |     Bihar: A Case Of Fraud In The Name Of Getting An Online Loan From The Bank – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088