यूक्रेन के विदेश मंत्री का चीन दौरा है अहम, थम सकती है रूस के साथ जंग?


Ukraine Foreign Minister Dmytro Kuleba- India TV Hindi

Image Source : FILE AP
Ukraine Foreign Minister Dmytro Kuleba

बीजिंग: यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने बुधवार को कहा कि वह रूस के साथ जंग समाप्त करने के लिए अपने चीनी समकक्ष के साथ इस सप्ताह की बातचीत में ‘साझा आधार’ तलाश रहे हैं। कुलेबा ने दक्षिणी चीन के प्रमुख वाणिज्यिक एवं विनिर्माण केंद्र ग्वांगझोउ में चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद यूरोपीय देश के विदेश मंत्री की यह पहली चीन यात्रा है। यूक्रेन और चीन के रिश्ते तनावपूर्ण हैं। 

‘चीन की भूमिका अहम’

कुलेबा ने शुरुआती टिप्पणी की, ‘‘मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि यूक्रेन में शांति चीन के सामरिक हित में है और शांति के लिए वैश्विक ताकत के रूप में चीन की भूमिका अहम है।’’ चीन के रूस के साथ मजबूत संबंध हैं और उसने दोनों पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए युद्ध को समाप्त करने पर जोर दिया है। चीन के इस रुख से ना केवल यूक्रेन बल्कि पश्चिमी यूरोपीय देश और अमेरिका भी असहमत है, जो किसी भी समझौते के आधार के रूप में रूस की यूक्रेन से वापसी की मांग कर रहे हैं। 

‘शांति वार्ता में शामिल नहीं हुआ था चीन’

चीन पिछले सप्ताह स्विट्जरलैंड में आयोजित शांति वार्ता में शामिल नहीं हुआ था क्योंकि रूस को इसमें शामिल नहीं किया गया था। उम्मीद की जा रही है कि कुलेबा चीनी अधिकारियों को अगली शांति वार्ता में शामिल होने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। यह शांति वार्ता नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले होने की संभावना है। कुलेबा के दौरे से संकेत मिलता है कि यूक्रेन के पक्ष में कोई भी शांति समझौता चीन को भरोसे में लिए बिना संभव नहीं हो सकता। 

चीन ने क्या कहा?

चीन के अधिकारियों का कहना है कि दोनों देशों के बीच दोस्ताना और सहयोगात्मक संबंध है। दोनों देशों के बीच व्यापार में वृद्धि को रेखांकित करते हुए वांग ने कहा कि ‘‘जटिल और लगातार बदल रही अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय परिस्थितियों’’ के बावजूद दोनों देशों के संबंध सामान्य तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। कुलेबा मंगलवार को चीन पहुंचे थे और उनके शुक्रवार को यहां से रवाना होने की संभावना है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

चीन के साइंटिस्टों को मिली बड़ी कामयाबी, चंद्रमा से लाए सैंपल में खोजा पानी

Pakistan: इमरान खान ने पोलीग्राफ टेस्ट से कर दिया इनकार, जानिए अब क्या होगा

Latest World News





Source link

1262670cookie-checkयूक्रेन के विदेश मंत्री का चीन दौरा है अहम, थम सकती है रूस के साथ जंग?

Comments are closed.

Bihar Election 2025: The Story Of Bathani Tola Massacre Will Shock You – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: सेंट्रल स्टेशन होकर जाएंगी आठ ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें, ये रही जानकारी     |     Poisonous Buckwheat Two People Discharged From Doon Hospital A Day Before Admitted Again 14 New Patients Found – Amar Ujala Hindi News Live     |     India’s First Hindu Village Will Be Built In Bageshwar Dham, Dhirendra Shastri Laid The Foundation Stone – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sirohi Anti-terrorism Front President Ms Bitta Navkar Mahamantra Is Basic Mantra Of Peace And Brotherhood – Rajasthan News – Sirohi:आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा बोले     |     विद्यार्थियों को राहत: पिछली साल के दामों पर ही मिलेंगी हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की किताबें, यहां जानिए रेट     |     Lok Sabha passes Waqf Bill 288-232 after marathon 12-hour debate | India News     |     KKR vs SRH: ईडन गार्डन्स की पिच पर बल्लेबाज दिखाएंगे दमखम या गेंदबाज करेंगे वापसी, जानें पूरी Pitch रिपोर्ट     |     तिब्बती लड़की को पढ़ाई के लिए बदलना पड़ा नाम और धर्म, अनाथ आश्रम में गुजरा बचपन, बॉलीवुड ने अपनाया और…     |     सिद्धिविनायक मंदिर की आय जानकर दिमाग चकरा जाएगा आपका, FY24 में इतने सौ करोड़ रुपये दान में मिले     |    

9213247209
हेडलाइंस
Bihar Election 2025: The Story Of Bathani Tola Massacre Will Shock You - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: सेंट्रल स्टेशन होकर जाएंगी आठ ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें, ये रही जानकारी Poisonous Buckwheat Two People Discharged From Doon Hospital A Day Before Admitted Again 14 New Patients Found - Amar Ujala Hindi News Live India's First Hindu Village Will Be Built In Bageshwar Dham, Dhirendra Shastri Laid The Foundation Stone - Amar Ujala Hindi News Live Sirohi Anti-terrorism Front President Ms Bitta Navkar Mahamantra Is Basic Mantra Of Peace And Brotherhood - Rajasthan News - Sirohi:आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा बोले विद्यार्थियों को राहत: पिछली साल के दामों पर ही मिलेंगी हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की किताबें, यहां जानिए रेट Lok Sabha passes Waqf Bill 288-232 after marathon 12-hour debate | India News KKR vs SRH: ईडन गार्डन्स की पिच पर बल्लेबाज दिखाएंगे दमखम या गेंदबाज करेंगे वापसी, जानें पूरी Pitch रिपोर्ट तिब्बती लड़की को पढ़ाई के लिए बदलना पड़ा नाम और धर्म, अनाथ आश्रम में गुजरा बचपन, बॉलीवुड ने अपनाया और... सिद्धिविनायक मंदिर की आय जानकर दिमाग चकरा जाएगा आपका, FY24 में इतने सौ करोड़ रुपये दान में मिले
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088