Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Muzaffarpur Bihar News :acid Attack On Sleeping Women Over Face Police Investigate More Detail - Bihar News Maulana Shahabuddin Razvi Appeals To Imams Give Speech Against Terrorism On Eid Ul Adha - Amar Ujala Hindi News Live - Up News:मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की इमामों से अपील, कहा Tikamgarh Sister Demands Justice For Brothers Murder Sits On Dharna - Madhya Pradesh News Rajasthan: A Wave Of Faith Swelled In Khatu Dham On Nirjala Ekadashi, Temple Administration Banned Vip Darshan - Amar Ujala Hindi News Live दिव्यांग दरिंदा: बच्चियों को बनाता था शिकार... यौन शोषण की तस्वीरें और वीडियो बना करता था सोशल मीडिया पर अपलोड Himachal: High Court Appoints Rsm As Mediator In Wild Flower Hall Case - Amar Ujala Hindi News Live India A vs England Lions Live streaming: कैसे लाइव देख पाएंगे मुकाबला, ये रहा आसान तरीका हाउसफुल-5 के हीरो डिनो मोरिया के घर पर ईडी की रेड, बांद्रा इलाके में जांच कर रही टीम, जानें क्या है पूरा मामला RBI का फैसला आते ही बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 783 और निफ्टी में 268 अंकों की जोरदार उछाल IPL का फाइनल जीतने के बाद कमरे में पहुंचकर इस खिलाड़ी ने किया था गर्लफ्रेंड को प्रपोज, जानिए फिर क्या हुआ!

यूक्रेन में जंग के बीच क्यों हो रही है फूलों की चर्चा, पूरी बात जानकर खिल उठेगा आपका चेहरा


Ukraine Flowers decoration- India TV Hindi

Image Source : FILE AP
Ukraine Flowers decoration

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है और फिलहाल इसके थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। जंग से इतर भी बहुत कुछ ऐसा चल रहा है जिसके बारे में जानना जरूरी है। दरअसल, रूस के साथ जंग के कारण दो साल से अपनी पत्नी और बेटी से मिलने के लिए तरस रहे ओलेक्जेंडर ट्रायफोनोव जब उनसे मिलने कीव रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे तो उन्होंने उनके लिए दो लाल गुलाब खरीदे। उनकी पत्नी और बेटी दो साल बाद पोलैंड से यूक्रेन लौट रही थीं। 45 वर्षीय चालक ट्रायफोनोव ने कहा, ‘‘मैंने दो साल से उन्हें नहीं देखा है। फूल महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।’’ 

यूक्रेन की संस्कृति से जुड़े हैं फूल

फूलों को हमेशा यूक्रेन की संस्कृति से जोड़ा जाता है और रूस के 2022 में आक्रमण करने के बाद से उनका महत्व और ज्यादा बढ़ गया है। फूलों को प्रतिरोध और उम्मीद दोनों का प्रतीक माना जाता है। युद्ध के कारण आ रही कठिनाइयों के बावजूद यूक्रेनी नागरिक राजधानी कीव तथा अन्य शहरों में अपने घर की बालकनी तथा अन्य स्थानों को फूलों से सजाने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। यहां तक कि यूक्रेन की जेलों में भी फूल दिखाई देते हैं। 

फूलों का एक गुलदस्ता लेकर गए राष्ट्रपति जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की रूस के हमले में घायल हुई एक किशोरी से 2022 में जब अस्पताल में मिलने गए थे तो उसके लिए फूलों का एक गुलदस्ता लेकर गए थे। राजधानी कीव के बाहरी इलाकों में निवासी अब भी अपने क्षतिग्रस्त या पूरी तरह से ध्वस्त कर दिए गए मकानों के बगीचों की देखभाल करते हैं। 

फूलों से है अटूट संबंध

यूक्रेन के फूल विक्रेता संघ की प्रमुख इरिना बिलोबरोवा ने कहा कि फूल यूक्रेन की संस्कृति, परंपराओं और जीवन के प्रतिष्ठित चरणों के साथ अटूट रूप से जुड़े हुए हैं। इनका जमीन के साथ भी एक भावनात्मक जुड़ाव है। फूल हर तरह से लोगों के जीवन में बेहद अहम हैं, ये ऊर्जा का भी प्रतीक हैं। 

mportance of flowers in Ukraine

Image Source : AP

mportance of flowers in Ukraine

जानें दिलचस्प बात

रूस के हमले के बाद बिलोबरोवा नीदरलैंड चली गई थीं जो दुनिया में फूलों का सबसे बड़ा उत्पादक है। यूक्रेन में वर्ष 1700 से ही सूरजमुखी उगाया जा रहा है जो देश का राष्ट्रीय पुष्प बन गया है। यह युद्ध में यूक्रेन के प्रतिरोध और दृढ़ता का प्रतीक है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

मगरमच्छ ने नदी में तैरने गई नाबालिग लड़की को बनाया शिकार, जानें 2 दिन बाद क्या हुआ

Explainer: ब्रिटेन में कैसे होते हैं आम चुनाव, क्या है पूरी प्रक्रिया; जानिए सबसे दिलचस्प पहलू

Latest World News





Source link

1133650cookie-checkयूक्रेन में जंग के बीच क्यों हो रही है फूलों की चर्चा, पूरी बात जानकर खिल उठेगा आपका चेहरा
Artical

Comments are closed.

Muzaffarpur Bihar News :acid Attack On Sleeping Women Over Face Police Investigate More Detail – Bihar News     |     Maulana Shahabuddin Razvi Appeals To Imams Give Speech Against Terrorism On Eid Ul Adha – Amar Ujala Hindi News Live – Up News:मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की इमामों से अपील, कहा     |     Tikamgarh Sister Demands Justice For Brothers Murder Sits On Dharna – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan: A Wave Of Faith Swelled In Khatu Dham On Nirjala Ekadashi, Temple Administration Banned Vip Darshan – Amar Ujala Hindi News Live     |     दिव्यांग दरिंदा: बच्चियों को बनाता था शिकार… यौन शोषण की तस्वीरें और वीडियो बना करता था सोशल मीडिया पर अपलोड     |     Himachal: High Court Appoints Rsm As Mediator In Wild Flower Hall Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     India A vs England Lions Live streaming: कैसे लाइव देख पाएंगे मुकाबला, ये रहा आसान तरीका     |     हाउसफुल-5 के हीरो डिनो मोरिया के घर पर ईडी की रेड, बांद्रा इलाके में जांच कर रही टीम, जानें क्या है पूरा मामला     |     RBI का फैसला आते ही बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 783 और निफ्टी में 268 अंकों की जोरदार उछाल     |     IPL का फाइनल जीतने के बाद कमरे में पहुंचकर इस खिलाड़ी ने किया था गर्लफ्रेंड को प्रपोज, जानिए फिर क्या हुआ!     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088