ये हैं दुनिया के 9 सबसे अजीबो-गरीब कोर्स, बहुत कम लोगों को होती है जानकारी, सिर्फ इन कॉलेजों में उपलब्ध, देखें लिस्ट
विश्वविद्यालय अनेक कोर्स ऑफर करती हैं। जिसका चुनाव छात्र अपनी रुचि के हिसाब से करते हैं। इसमें मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, आर्ट्स इत्यादि पाठ्यक्रम शामिल हैं। लेकिन कुछ कुछ यूनिवर्सिटी दुनियाभर में अपने अजीबो-गरीब कोर्स के लिए प्रसिद्ध हैं। इस लिस्ट में कुछ ऐसे पाठ्यक्रम भी शामिल हैं, जिसकी जानकारी बहुत लोगों को होती है।
हम आपको ऐसे ही कुछ असामान्य कोर्सेज के बारे में बताने जा रहे हैं। खास बात यह कि ये कोर्स हर कॉलेज में उपलब्ध नहीं होते हैं। इच्छुक स्टूडेंट्स चुनिंदा संस्थानों में इनकी पढ़ाई कर सकते हैं। इस लिस्ट में साइंस ऑफ हैरी पॉटर, मांगा स्टडीज इत्यादि पाठ्यक्रम (Unusual Courses) शामिल हैं।
हैरी पॉटर से संबंधित कोर्स
दुनिया की कई यूनिवर्सिटी हैरी पॉटर से संबंधित कोर्सेज ऑफर करती है। फैंस के लिए ये आकर्षित कर सकते हैं। फ्रॉस्टबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी (यूएसए) द साइंस ऑफ़ हैरी पॉटर नामक कोर्स ऑफर करती है। ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी फेंटेसी लिटरेचर: हैरी पॉटर नाम का पाठ्यक्रम ऑफर करती है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी भी इस लिस्ट में शामिल है।
मांगा स्टडीज
जापान में स्थित क्योटो सेका यूनिवर्सिटी मांगा स्टडीज का कोर्स ऑफर करता है। इसमें कार्टून आर्ट, कॉमिक, न्यू जनरेशन मांगा, कैरक्टर डिजाइन और एनीमेशन सब्जेक्ट शामिल है। जो भी छात्र इस फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।
चाय से जुड़ा अनोखा कोर्स
असम एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी वर्तमान में टी हसबेंडरी एंड टेक्नोलॉजी नाम का कोर्स ऑफर कर रहा है। यह दुनिया की दुनिया का पहला विश्वविद्यालय है जो ऐसा सामान्य डिग्री कोर्स ऑफर करता है। इसमें छात्रों को टी प्रोडक्शन, रिसर्च मैनेजमेंट और अन्य चीजों के बारे में पढ़ाया जाता है।
अन्य कोर्स और विश्वविद्यालय
- यूनिवर्सिटी ऑफ़ कनेक्टीकट (यूएसए) पपेट आर्ट्स का कोर्स ऑफर करता है। इसमें कठपुतली तकनीक, डिजाइन और प्रोडक्शन से संबंधित चीजों के बारे में पढ़ाया जाता है।
- यूनिवर्सिटी ऑफ़ विंचेस्टर (यूके) डेथ स्टडीज नाम का कोर्स ऑफर करता है। इसमें छात्रों को यह पढ़ाया जाता है कि किसी व्यक्ति के मरने के बाद क्या होता है और पूरे दुनिया भर में विभिन्न सभ्यताएं मृत्यु की घटना को किस प्रकार देखी है?
- यूके में स्थित ब्रिटिश कॉलेज ऑफ़ कैनिंग स्टडीज प्रोफेशनल डॉग वर्किंग पर समर्पित कोर्स ऑफर करता है, जो डॉग लवर्स के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
- एमआईटी (यूएसए) छात्रों को स्ट्रीट फाइटिंग मैथमेटिक्स जैसा कोर्स भी ऑफर कर रहा है, जिसमें छात्रों को छात्रों को त्वरित समस्या समाधान और अनुमान लगाने की रणनीतियों पर जोर दिया जाता है।
- फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (यूएसए) एस्ट्रोबायोलॉजी नाम का कोर्स ऑफर करता है, जो छात्रों को बायोलॉजी, फिजिक्स और प्लेनेटरी साइंस को मिलाकर धरती के बाहर एलियन जीवन की संभावनाओं को एक्सप्लोर करने का अवसर दिया जाता है।
- प्लाई माउथ स्टेट यूनिवर्सिटी (यूएसए) एडवेंचर एजुकेशन नाम की डिग्री भी ऑफर करता, इसमें छात्रों को रॉक क्लाइंबिंग, जंगलों के लिए सर्वाइवलस्किल प्रकृति और अन्य आउटडोर एक्टिविटीज के बारे में पढ़ाया जाता है।
