उमरिया: उमरिया जिले के पाली थाना के घुनघुटी चौकी में दो भतीजों ने मिलकर चाचा की हत्या कर दी और लाश को तालाब में फेंक दिया। जानकारी लगते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि पाली थाना के घुनघुटी चौकी ग्राम बलवई के अमोल पिता बालगोविंद सिंह (32) का शव संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार की देर रात तालाब में मिला। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई।लाश की शिनाख्त के बाद परिजनों ने बताया कि अमोल रक्षाबंधन के दिन घर से निकला था, फिर वापस नहीं आया।पुलिस ने जांच शुरू की और भतीजे पुरषोत्तम सिंह और प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा ने बताया कि संदेह के आधार पर प्रमोद सिंह और पुरूषोत्तम सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों संदेहियों को राउंड आप कर लिया गया है और पूछताछ चल रही है।कारण जानने जुटी पुलिसहत्या के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। दोनों आरोपी प्रमोद सिंह और पुरुषोत्तम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि बालगोविंद अपने दो भतीजों के साथ घर से निकला था। जिसके बाद वापस नहीं आया।

Comments are closed.