Rakhi 2024 Raksha Bandhan : राखी का त्योहार भाई-बहन का त्योहार है। इस साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन रक्षा बंधन का त्योहार सभी भाई-बहन मनाएंगे। सालों बाद रक्षा बंधन पर सावन के सोमवार के साथ कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस वजह से इस दिन का महत्व काफी बढ़ गया है। अगर आपका भाई नहीं है तो आप किसी भी देवता को राखी बांध सकते हैं। वहीं, रक्षा बंधन के शुभ दिन पर कुछ काम करना अशुभ माना जाता है। आज दोपहर 1:30 बजे के बाद से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रहेगा। ऐसे में बहन और भाई दोनों को राखी बांधते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।
1- राखी बांधते वक्त भाइ का मुख उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। वहीं, बहन का मुंह दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ होना शुभ माना जाता है। ध्यान रखें, भाई का मुख दक्षिण दिशा की ओर न हो, ये यम की दिशा मानी जाती है।
2- रक्षा बंधन के दिन प्लास्टिक की राखी, अशुभ चिह्नों वाली या खंडित राखी नहीं बांधनी चाहिए।
3- रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर भूलकर भी भद्रा काल के वक्त राखी नहीं बांधनी चाहिए। कहा जाता कि रावण की बहन सूर्पणखा ने भद्राकाल में अपने भाई की कलाई पर राखी बांध दी थी और इसके बाद ही उसके संपूर्ण साम्राज्य का नाश हो गया था। इस वजह से भद्राकाल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है।
4 – इस दिन टूटे-फूटे या खंडित दीपक से भाई की आरती नहीं उतारनी चाहिए।
5- राखी बांधते वक्त भाई के सिर पर रुमाल जरूर रखें। वहीं, टूटे चावल से तिलक न लगाएं और तिलक लगाने के लिए सिंदूर का उपयोग न करें।
उपाय
रक्षा बंधन के दिन भाई की लंबी आयु के लिए हल्दी या चंदन का तिलक लगा सकती हैं। इस दिन भाई को दही चीनी जरूर खिलानी चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.