रक्षा बंधन पर कई राशियों के लिए अच्छी खबर आ सकती है। दरअसल इस समय रक्षा बंधन पर शनि 30 साल बाद अपनी राशि कुंभ में और सूर्य भी अपनी राशि सिंह में आ गए हैं। सूर्य का मघा नक्षत्र एवं सिंह राशि में प्रवेश 17 अगस्त 2024 दिन शनिवार को दिन में 10:01 पर हो गया है। रक्षाबंधन पर ऐसे शुभ संयोग का निर्माण हो रहा हैं जो अब से 30 वर्ष के बाद ही बनेगा। इस दिन इस दिन ग्रहो के स्थिति के आधार पर देखा जाए तो बुधादित्य, गज केसरी, शश पंच महापुरुष, लक्ष्मी नारायण योग का बेहतरीन संयोग बना रहा है जो निश्चित तौर पर धन प्रदायक, यश कीर्ति प्रदायक तथा सुखप्रदायक होगा। रक्षाबंधन के दिन ब्लू सुपरमून यानी इस दिन का चांद न केवल सुपरमून होगा बल्कि नीले रंग का भी दिखाई देगा। इस दिन जयद योग, सौभाग्य एवं शोभन योग के साथ-साथ सिद्धि नामक औदायिक योगा भी व्याप्त रहेगा जो निश्चित ही शुभदायक शुभता में वृद्धि करेगा। यह संयोग मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु तथा कुंभ लग्न वालों के लिए सकारात्मक प्रभाव स्थापित करने वाला होगा वही बाकी राशियों के लिए सामान्य फल प्रदायक साबित होगा।
मेष :- पंचमेश होकर पंचम भाव में सूर्य का स्वगृही गोचर होगा । फलतः बौद्धिक क्षमता का विस्तार होगा । अध्ययन अध्यापन में रुचि बढ़ेगी । लेखन शक्ति का विस्तार होगा । संतान पक्ष से लाभ की स्थिति बनेगी। संतान की प्रगति होगी । अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है। बौद्धिकता के आधार पर धनार्जन कर पाने में सफल होंगे।
वृष :- सुखेश होकर सुख भाव में सूर्य का स्वगृही गोचर होगा । ऐसे में सुख संबंधित वस्तुओं की प्राप्ति सहजता के साथ हो सकेगी। माता के सुख सानिध्य में वृद्धि होगा। जमीन जायदाद से संबंधित कार्यों में प्रगति होगी। सरकारी तंत्र से जुड़े कार्यों में मन लगेगा तथा लाभ की स्थिति बन सकती है। परिश्रम एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव। सीने की तकलीफ के कारण तनाव भी संभव।
मिथुन :- पराक्रमेश होकर पराक्रम भाव में सूर्य का स्वगृही गोचर होगा। ऐसे में पुरुषार्थ एवं पराक्रम में वृद्धि होगा । सामाजिक पद प्रतिष्ठा में प्रगति एवं परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। भाई बहनों तथा मित्रों का सहयोग सानिध्य प्राप्त हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
कर्क :- धनेश होकर धन भाव में सूर्य का स्वगृही गोचर होगा। ऐसे में धन संबंधित कार्यों में प्रगति की स्थिति बनेगी । वाणी व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल प्रद रहेगा। परिवार में नया कार्य संभव है तथा पारिवारिक कार्यों में अचानक खर्च वृद्धि भी हो सकता है। वाणी की तीव्रता में वृद्धि के साथ-साथ आंखों की समस्या भी हो सकती है।
सिंह :- लग्न एवं राशि के कारक होकर लग्न भाव पर स्वगृही गोचर होगा। ऐसे में मानसिक बल में वृद्धि। महत्व आकांक्षा में वृद्धि के साथ-साथ व्यक्तित्व में निखार आएगा। कलात्मकता में वृद्धि की संभावना बनेगी। सरकारी तंत्र से लाभ की स्थिति बन सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव अथवा अवरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। साझेदारी के कार्यों में प्रगति की स्थिति बन सकती है।
कन्या :- व्यय भाव का कारक होकर सूर्य का स्वगृही गोचर व्यय भाव मे होगा। परिणाम स्वरूप दूरस्थ यात्रा का योग बनेगा। आंखों की समस्या पर खर्च हो सकता है। प्रतियोगिता में विजय की स्थिति बन सकती है। मुकदमा आदि में निर्णय पक्ष में आ सकता है। भोग विलासिता पर खर्च बढ़ सकता है। पुराने रोगों से मुक्ति प्राप्त हो सकता है। धार्मिक आयोजनों अथवा धार्मिक यात्रा पर खर्च बढ़ सकता है।
तुला :- लाभ भाव का कारक होकर सूर्य का गोचर लाभ भाव में ही स्वगृही होगा। ऐसे में आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में वृद्धि होगी। शेयर बाजार अथवा सट्टा बाजार से अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है। परिश्रम का पूर्ण फल प्राप्त हो सकता है। अध्ययन अध्यापन में सामान्य अवरोध के साथ प्रगति की स्थिति बन सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक :- दशम भाव का कारक होकर सूर्य का गोचर दशम भाव में स्वगृही होगा। ऐसे में सामाजिक पद, प्रतिष्ठा एवं सम्मान में वृद्धि एवं परिवर्तन हो सकता है। नौकरी तथा व्यवसाय में प्रगति की स्थिति बन सकती है। सरकारी तंत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। हृदय रोग एवं छाती रोग की समस्या यदि पहले से है तो निश्चित ही सतर्क रहें। गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
धनु :- धनु राशि वालों के लिए सूर्य का परिवर्तन भाग्य भाव पर होगा। ऐसे में कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा । पिता के सुख सानिध्य में वृद्धि होगी । पुरुषार्थ एवं पराक्रम में वृद्धि होगा। वाहन से संबंधित सतर्कता वरतनी आवश्यक होगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है। सरकारी उपक्रमों का लाभ मिल सकता है।
मकर :- पारिवारिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकता है। वाणी की तीव्रता में वृद्धि हो सकती है। धन संबंधित कार्यों में परिवर्तन भी हो सकता है । पैर में चोट अथवा दर्द की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पेशाब संबंधित समस्या तनाव दे सकता है । आंखों की समस्या के कारण खर्च बढ़ सकता है। घर में नवीन कार्य हो सकते हैं तथा खर्च में वृद्धि हो सकता है।
कुंभ :- दैनिक रोजगार में वृद्धि की संभावना। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा बना रहेगा। व्यक्तित्व में तीव्रता बढ़ेगी। झल्लाहट में वृद्धि हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव अथवा अवरोध की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। सरकारी तंत्र से लाभ की संभावना बन सकती है। साझेदारी के कार्यों से लाभ की स्थिति बन सकती है। कलात्मकता में वृद्धि संभव।
मीन :- प्रतियोगिता में विजय की स्थिति बन सकती है। मुकदमा आदि का निर्णय पक्ष में आ सकता है । आंखों की समस्या के कारण खर्च बढ़ सकता है । दूरस्थ यात्रा का योग बन सकता है। पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है। कर्ज से भी छुटकारा पाने का एक अच्छा समय रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर तनाव संभव।

Comments are closed.