Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
HONDA ने मार्केट में उतारी ₹5.12 लाख की ये धांसू बाइक, बुकिंग शुरू, देखें लुक जानें खूबियां 130mm rainfall in 12 hours brings Bengaluru to its knees | India News Bihar: A Boy From Samastipur Found A Flaw By Hacking The Website Of American Space Agency Nasa - Amar Ujala Hindi News Live Up: Electricity Rates May Increase By 30% In The State, Power Corporation Reports A Loss Of Rs 19600 Crore - Amar Ujala Hindi News Live Chardham Yatra 2025 More Than 21 Thousand People Visited Badrinath On Sunday - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: जामिया से विदेशी छात्र भी कर सकेंगे बीडीएस की पढ़ाई Major Accident During Canal Digging In Balaghat: Two Labourers Hit By High-tension Line, One Dead - Balaghat News Maharashtra Updates: महाराष्ट्र के लातूर में अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटे समेत छह की मौत; तीन घायल Rajasthan Pcc President Govind Singh Dotasara Resigned From Estimates Committee 'b' - Amar Ujala Hindi News Live Himachal News : बद्दी में तेल और अदरक-लहसुन पेस्ट के सैंपल फेल, विभाग ने भेजा नोटिस, 30 दिन में मांगा जवाब

रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में खेलेंगे यशस्वी जायसवाल! मुंबई ने टीम में किया शामिल

रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में खेलेंगे यशस्वी जायसवाल! मुंबई ने टीम में किया शामिल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम दुबई पहुंच चुकी है, लेकिन इस टीम में यशस्वी जायसवाल शामिल नहीं हैं। दरअसल, 11 फरवरी को किए गए आखिरी बदलाव में यशस्वी जायसवाल को चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वाड से बाहर कर दिया गया और उन्हें बतौर ट्रैवलिंग रिजर्व रखा गया। हालांकि, यशस्वी जायसवाल के बाहर होने के बाद उनके फैंस ने कई तरह के सवाल उठाए। वहीं, अब यशस्वी जायसवाल रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी टीम मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन का सेमीफाइनल मुकाबला 17 फरवरी से खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई और विदर्भ की टीम के बीच होगा और मुंबई की टीम ने यशस्वी जायसवाल को अपनी टीम में शामिल किया है। यशस्वी ने इस रणजी ट्रॉफी सीजन में एक मुकाबला खेला है, हालांकि वह मुकाबला यशस्वी के लिए खास नहीं रहा था।

यशस्वी जायसवाल को चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वाड में शामिल किया गया था

यशस्वी जायसवाल जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई की टीम में शामिल हुए थे, हालांकि इस दौरान मुंबई की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। पहले, यशस्वी जायसवाल को चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन 11 फरवरी को किए गए बदलाव में उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया गया। वहीं, यशस्वी के साथ शिवम दुबे और मोहम्मद सिराज को भी ट्रैवलिंग रिजर्व में रखा गया है। यशस्वी इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे, हालांकि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में सिर्फ 15 रन बनाए, जिसके चलते उनके फॉर्म को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए मुंबई टीम इस प्रकार है

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अमोघ भटकल, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शार्दूल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, अथर्व अंकोलेकर, हर्ष तन्ना।

2432530cookie-checkरणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में खेलेंगे यशस्वी जायसवाल! मुंबई ने टीम में किया शामिल
Artical

Comments are closed.

HONDA ने मार्केट में उतारी ₹5.12 लाख की ये धांसू बाइक, बुकिंग शुरू, देखें लुक जानें खूबियां     |     130mm rainfall in 12 hours brings Bengaluru to its knees | India News     |     Bihar: A Boy From Samastipur Found A Flaw By Hacking The Website Of American Space Agency Nasa – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up: Electricity Rates May Increase By 30% In The State, Power Corporation Reports A Loss Of Rs 19600 Crore – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chardham Yatra 2025 More Than 21 Thousand People Visited Badrinath On Sunday – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: जामिया से विदेशी छात्र भी कर सकेंगे बीडीएस की पढ़ाई     |     Major Accident During Canal Digging In Balaghat: Two Labourers Hit By High-tension Line, One Dead – Balaghat News     |     Maharashtra Updates: महाराष्ट्र के लातूर में अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटे समेत छह की मौत; तीन घायल     |     Rajasthan Pcc President Govind Singh Dotasara Resigned From Estimates Committee ‘b’ – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News : बद्दी में तेल और अदरक-लहसुन पेस्ट के सैंपल फेल, विभाग ने भेजा नोटिस, 30 दिन में मांगा जवाब     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088