Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
राजस्थान रॉयल्स इस खिलाड़ी पर खेल सकती है बड़ा दांव, विस्फोटक बल्लेबाजी में है माहिर No compromise on territorial integrity, says Ukraine foreign minister | India News Bihar: Patna-purnia Expressway To Be Built At Cost Of 18 Thousand Crores Land Acquisition Notification Issued - Amar Ujala Hindi News Live वीवीआईपी ट्रेन में हुड़दंग: पैंट्रीकार मैनेजर का नाम भी रिपोर्ट में बढ़ेगा, पढ़ें मामला Haridwar Youth Murdered In Bloody Conflict Six Arrested Including The Main Accused His Father And Brother - Amar Ujala Hindi News Live Khargone Illegal Liquor Was Being Made By Hiding In Bushes On Banks Of Narmada Police Raided And Destroyed It - Khargone News Politics Heats Up In Rajasthan Over Boycott Of Police Mess - Amar Ujala Hindi News Live - Rajasthan:पुलिस मेस बहिष्कार पर सियासत गरमाई, नेता प्रतिपक्ष बोले Himachal: दुनिया की सबसे ऊंची स्नो मैराथन लाहौल के सिस्सू में 23 को, आर्मी, नेवी सहित ITBP के जवान लेंगे भाग महिला वनडे वर्ल्ड कप से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इन चीजों के प्रचार पर लग सकता है बैन Patna: Bihar Becomes Country's Leader In Smart Prepaid Metering, Gold Award In Et Govt Digitech Award 2025 - Amar Ujala Hindi News Live

रणबीर की गोद में लिपटी राहा कपूर, आलिया ने थामा पति का हाथ, नीतू कपूर ने दिखाई न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलक


Ranbir Kapoor Alia Bhatt

Image Source : INSTAGRAM
आलिया और रणबीर ने फैमिली के साथ किया सेलिब्रेशन।

नए साल का आगाज हो गया है। कपूर फैमिली और भट्ट फैमिली ने एक साथ मिलकर नए साल का स्वागत किया है। साल 2025 की शुरुआत के साथ ही इनके नए साल की झलकियां भी सामने आ गई हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने फैमिली के साथ वेकेशन पर न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है। इस सेलिब्रेशन में दोनों सितारों के साथ परिवार के बाकी सदस्य भी एंजॉय करते नजर आए। राहा कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, रिद्धिमा के पति और सोनी राजदान भी शामिल हुईं। इस सेलिब्रेशन में समारा साहनी और शाहीन भट्ट भी मस्ती करती नजर आईं। इस सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें नीतू कपूर ने शेयर की हैं। 

ऐसा रहा नए साल का सेलिब्रेशन

सामने आई तस्वीरों में रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा को गले लगाए हुए हैं। ब्लैक पैंट-शर्ट में दिख रहे रणबीर को आलिया ने थाम रखा है। उन्होंने ने भी ब्लैक ड्रेस कैरी की है। वहीं कई और तस्वीरों में नीतू कपूर भी बेटे और बेटी के साथ पोज देती नजर आईं। नीतू कपूर ने हाई स्लिट ब्लैक ड्रेस इस ओकेजन के लिए कैरी की। वहीं रिद्धिमा कपूर ने क्रीम टॉप और ब्लैक ट्राउजर कैरी किया। वहीं सोनी राजदान रेड ब्लिंगी ड्रेस में दिखीं। इस दौरान सभी काफी खुश और मस्ती भरे मूड में नजर आए। एक गार्डन एरिया में फ्लोर सीटिंग के साथ नए साल का सेलिब्रेशन रखा गया था। राहा भी व्हाइट और रेड फ्लोरल फ्रॉक में दिखीं। रिद्धिमा, रणबीर, नीतू और समारा ने एक साथ एक प्यारी सेल्फी भी क्लिक की।

यहां देखें पोस्ट

फैंस हुए उत्साहित

पोस्ट शेयर करते हुए नीतू ने हार्ट इमोजी के साथ ‘हैप्पी 2025’ लिखा। उनके कई प्रशंसक नन्ही राहा को लाल और सफेद रंग की फ्रॉक में देखकर खुश हुए और उन्होंने लिखा, ‘नया साल मुबारक हो, मेरे पसंदीदा रणबीर कपूर और प्यारा परिवार, खास तौर पर राहा।’ हाल ही में कपूर परिवार द्वारा आयोजित क्रिसमस पार्टी के दौरान राहा को अपने माता-पिता के साथ आते हुए देखा गया और उसने पैपराजी के साथ फ्लाइंग किस और शुभकामनाएं साझा की थीं। शुरुआत में आलिया ने पैपराजी से शोर मचाना बंद करने का अनुरोध किया क्योंकि नन्ही बच्ची थोड़ा घबरा रही थी, लेकिन बाद में राहा सामने आईं और उन्होंने सभी से हाथ हिलाकर बात की और फ्लाइंग किस भी दी।

Latest Bollywood News





Source link

2159360cookie-checkरणबीर की गोद में लिपटी राहा कपूर, आलिया ने थामा पति का हाथ, नीतू कपूर ने दिखाई न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलक
Artical

Comments are closed.

राजस्थान रॉयल्स इस खिलाड़ी पर खेल सकती है बड़ा दांव, विस्फोटक बल्लेबाजी में है माहिर     |     No compromise on territorial integrity, says Ukraine foreign minister | India News     |     Bihar: Patna-purnia Expressway To Be Built At Cost Of 18 Thousand Crores Land Acquisition Notification Issued – Amar Ujala Hindi News Live     |     वीवीआईपी ट्रेन में हुड़दंग: पैंट्रीकार मैनेजर का नाम भी रिपोर्ट में बढ़ेगा, पढ़ें मामला     |     Haridwar Youth Murdered In Bloody Conflict Six Arrested Including The Main Accused His Father And Brother – Amar Ujala Hindi News Live     |     Khargone Illegal Liquor Was Being Made By Hiding In Bushes On Banks Of Narmada Police Raided And Destroyed It – Khargone News     |     Politics Heats Up In Rajasthan Over Boycott Of Police Mess – Amar Ujala Hindi News Live – Rajasthan:पुलिस मेस बहिष्कार पर सियासत गरमाई, नेता प्रतिपक्ष बोले     |     Himachal: दुनिया की सबसे ऊंची स्नो मैराथन लाहौल के सिस्सू में 23 को, आर्मी, नेवी सहित ITBP के जवान लेंगे भाग     |     महिला वनडे वर्ल्ड कप से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इन चीजों के प्रचार पर लग सकता है बैन     |     Patna: Bihar Becomes Country’s Leader In Smart Prepaid Metering, Gold Award In Et Govt Digitech Award 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088