Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
PAK vs NZ: घातक खिलाड़ी दूसरे ODI से बाहर, सीरीज के बीच में ही पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका Eid 2025: जॉन अब्राहम से प्रियंका चोपड़ा तक, इन बॉलीवुड स्टार्स ने दी फैंस को ईद की मुबारकबाद Facebook, Instagram यूज करने के लिए देने होंगे पैसे? Meta की नई पॉलिसी से टेंशन में यूजर्स भारत में इस सेक्टर के कर्मचारियों की 2025 में सबसे अधिक बढ़ेगी सैलरी, औसत वेतन वृद्धि 9.4% रहने का अनुमान Video : One Died In Accident In Firozpur - Amar Ujala Hindi News Live Byju Raveendran का बड़ा वादा “टूटा नहीं, बस झुका है”! , Byju’s Rebuild करेगा धमाका 'It's not a threat': Kunal Kamra will be welcomed in 'Shiv Sena style', says party's youth unit leader Rahool Kanal | India News Muzaffarpur News: Mother Kidnapped Her Son, Hatched Conspiracy To Trap Lover By Filing False Fir For Revenge - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur Complex Fire Incident: Traders Suffering From The Heat Of The Fire For Two Years - Amar Ujala Hindi News Live - Complex Fire Incident:अग्निकांड की आंच में दो साल से तप रहे व्यापारी, बोले Uttarakhand: भूदेव एप करेगा भूकंप को लेकर सतर्क, आईआईटी रुड़की के सहयोग से किया गया विकसित

रणबीर ने किया आलिया को किस, टुकुर-टुकुर तिरझी निगाह से देखती रहीं लाडली राहा, बड़ी मजेदार हैं फोटोज


Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, raha kapoor

Image Source : INSTAGRAM
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और राहा कपूर, परिवार और दोस्तों के साथ।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी पर लोग खूब प्यार लुटाते हैं और इनसे भी ज्यादा इनकी लाडली बेटी राहा की चर्चा होती है। राहा बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टारकिड्स की लिस्ट में टॉप पर आती हैं। अपनी क्यूटनेस से आए दिन वो लोगों का दिल जीत लेती हैं। इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा के साथ वेकेशन मनाने के लिए थाइलैंड में हैं। तीनों ने नए साल का आगाज भी इसी वेकेशन पर किया है। इस फैमिली वेकेशन पर उनके साथ परिवार के कई और लोग भी हैं। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन और वेकेशन की खूबसूरत झलकियां आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को दिखाई हैं। ये तस्वीरें लोगों का दिल जीतने में कामयाब हैं। 

राहा भी कर रहीं मस्ती

इनमें से एक तस्वीर लोगों का खासा ध्यान खींच रही है। इस तस्वीर में पावर कपल साथ नजर आ रहा है। साथ में राहा की क्यूटनेस का भी जादू चल रहा है। ये तस्वीर काफी क्यूट है और पोस्ट की पहली झलक भी यही है। इसमें आलिया भट्ट को रणबीर कपूर किस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने गोद में राहा को कैरी किया है। रणबीर कपूर आलिया को किस करते हुए एक फैमिली फोटो ले रहे हैं। इस दौरान राहा अपने मम्मी-पापा को रोमांटिक मिजाज में देख रही हैं, जिस तरह से वो अपनी आंखे तिरझी करके देख रही हैं वो काफी मजेदार है। इसके अलावा भी आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर और राहा के साथ कई और तस्वीरें भी साझा की हैं। कुछ तस्वीरों में राहा के साथ आलिया खेल रही हैं तो वहीं कई तस्वीरों में राहा को रणबीर अपनी गोद में लिए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, ‘2025: जहां प्रेम ले जाता है, बाकी सब अपने आप चलते हैं…!!’

यहां देखें पोस्ट

नए साल पर की फैमिली ने मस्ती

इन तस्वीरों में राहा कपूर, याच पर मस्ती करती नजर आईं। वो खुले नीले आसमान को भी निहारती दिखीं। बता दें, इस फैमिली वेकेशन पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ दोनों की मां नीतू कपूर और सोनी राजदान नजर आईं। आलिया की बहन शाहीन भट्ट भी वेकेशन एंजॉय करती दिखीं। इनके अलावा रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर, उनके पति और बेटी समारा भी साथ नजर आए। इतना ही नहीं रणबीर कपूर के करीबी दोस्त अयान मुखर्जी भी इस वेकेशन पर कपूर फैमिली के साथ चिल करते दिखे। इस थाइलैंड वेकेशन से कई ग्रुप फोटोज भी काफी वायरल हुईं, जिसमें पूरी फैमिली एक साथ नए साल पहली शाम को ढलते हुए देख रही थी। 

Latest Bollywood News





Source link

2171110cookie-checkरणबीर ने किया आलिया को किस, टुकुर-टुकुर तिरझी निगाह से देखती रहीं लाडली राहा, बड़ी मजेदार हैं फोटोज
Artical

Comments are closed.

PAK vs NZ: घातक खिलाड़ी दूसरे ODI से बाहर, सीरीज के बीच में ही पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका     |     Eid 2025: जॉन अब्राहम से प्रियंका चोपड़ा तक, इन बॉलीवुड स्टार्स ने दी फैंस को ईद की मुबारकबाद     |     Facebook, Instagram यूज करने के लिए देने होंगे पैसे? Meta की नई पॉलिसी से टेंशन में यूजर्स     |     भारत में इस सेक्टर के कर्मचारियों की 2025 में सबसे अधिक बढ़ेगी सैलरी, औसत वेतन वृद्धि 9.4% रहने का अनुमान     |     Video : One Died In Accident In Firozpur – Amar Ujala Hindi News Live     |     Byju Raveendran का बड़ा वादा “टूटा नहीं, बस झुका है”! , Byju’s Rebuild करेगा धमाका     |     ‘It’s not a threat’: Kunal Kamra will be welcomed in ‘Shiv Sena style’, says party’s youth unit leader Rahool Kanal | India News     |     Muzaffarpur News: Mother Kidnapped Her Son, Hatched Conspiracy To Trap Lover By Filing False Fir For Revenge – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur Complex Fire Incident: Traders Suffering From The Heat Of The Fire For Two Years – Amar Ujala Hindi News Live – Complex Fire Incident:अग्निकांड की आंच में दो साल से तप रहे व्यापारी, बोले     |     Uttarakhand: भूदेव एप करेगा भूकंप को लेकर सतर्क, आईआईटी रुड़की के सहयोग से किया गया विकसित     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088