Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

रमा देवी बंशीलाल गुर्जर और नम्रता प्रितेश चावला के नाम पर चल रहा मंथन

मंदसौर: मंदसौर नगर पालिका को कल बुधवार को नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल जाएगा। नगर पालिका के 40 वार्डों में भाजपा 29, कांग्रेस 8 और निर्दलीय 3 है। पूर्ण बहुमत के बाद अब भाजपा में कलह छिड़ी है और यह कलह अध्यक्ष बनने तक ही सीमित नहीं रहने वाली इसका असर 2023 के चुनाव में भी देखने को मिलेगा। नगर पालिका अध्यक्ष के लिए कई दावेदार कोशिश में लगे है।इनमें सबसे आगे रमा देवी बंशीलाल गुर्जर और नम्रता प्रितेश चावला के नाम है। हालांकि भारती धीरज पाटीदार, दीपमाला रामेश्वर मकवाना जैसे कई नाम नपा अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल है लेकिन जिले की जनपद से लेकर जिला पंचायत और नगर परिषदों तक में जो पार्टी और संगठन की खिचड़ी पकी है। वह सबके सामने है, जो पद की दौड़ से बाहर हो गए उन कार्यकर्ताओं का दर्द सोशल मीडिया पर आज भी छलक रहा है।वंशवाद के पेंच में फंसी भाजपाजिले में भाजपा के ही कार्यकर्ता अब दबी जुबान में कह रहे है कि भाजपा भी अब वंशवाद की राजनीति में फंस गई है। नगर पालिका के लिए रमा देवी बंशीलाल गुर्जर और नम्रता प्रितेश चावला का नाम आगे है। नम्रता चावला पूर्व गृहमंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश चावला की बहु है। कैलाश चावला, सुंदरलाल पटवा, उमा भारती और बाबुलाल गौर की सरकार में तगड़े विभागों में मंत्री रहे है। वहीं, पति प्रितेश चावला वर्तमान में रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष है।नम्रता प्रितेश चावलाउधर, रमादेवी बंशीलाल गुर्जर मंदसौर कृषि उपज मंडी में अध्यक्ष रह चुकी है। इसके साथ ही जनपद में भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष रह चुकी है। पति बंशीलाल गुर्जर भी कृषि मंडी में चार बार के अध्यक्ष रह चुके है। वर्तमान में वे भाजपा किसान मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। दोनों दावेदार लंबे समय से राजनीति से जुड़े है।

738570cookie-checkरमा देवी बंशीलाल गुर्जर और नम्रता प्रितेश चावला के नाम पर चल रहा मंथन
Artical

Comments are closed.

Delhi News: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की कार्यकारिणी के चुनाव आज     |     Husband, Wife And Nephew Died After Coming In Contact With High Tension Line – Balaghat News     |     Tonk Protest Against Ambedkar Stachu Break – Rajasthan News     |     Shimla: हिमाचल हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान     |     इंग्लिश ओपनर्स ने ध्वस्त किया 82 साल पुराना कीर्तिमान, भारत के खिलाफ दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड     |     बिग बॉस फेम सना खान पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ इंतकाल, एंबुलेंस में बेसुध दिखीं पूर्व एक्ट्रेस     |     When is the Best Time to Renew Your Bike Insurance?     |     Top 5 Benefits of Marble Tiles for Kitchen Renovation     |     ज्वाइंट होम लोन में Co-Applicant की मृत्यु हो जाए तो बची EMI कौन भरेगा, प्रॉपर्टी किसकी होगी?     |     ROLBOL creates a powerful 5-year impact, celebrating purpose and progress.     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088