Ravivar Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस तरह सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवताओं को समर्पित होता है ठीक उसी तरह रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है। रविवार के दिन को सूर्य आराधना के लिए सबसे शुभ माना जाता है।
रविवार के दिन भगवान सूर्य को जल अर्पित करने के अलावा कुछ छोटे-छोटे उपाय भी किया जा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन सरल उपाय को अपना कर व्यक्ति तरक्की के मार्ग पर चलने लगता है, साथ ही साथ मन में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए विशेष कर यह बताएंगे कि रविवार के दिन कौन-कौन से कार्य नहीं किए जाने चाहिए।
इस दिशा में न करें यात्रा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में यात्रा करने से अशुभ प्रभाव पड़ सकता है और कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
तांबे से बनी चीजों को बेचने से बचें
रविवार के दिन तांबे से बनी चीजों को बेचने की मनाही है, क्योंकि तांबा सूर्य ग्रह से संबंधित धातु मानी जाती है। इसे बेचने से सूर्य देव की कृपा कम हो सकती है। कई बार लोग रविवार के दिन कबाड़ वाले को या फिर किसी भी दुकान पर कुछ ना कुछ सामान घर का जरूर बेचते हैं। ऐसे में अगर आप तांबे की कुछ चीज बेचने का सोच रहे हैं तो रविवार के अलावा आप बाकी के दिनों में से बेच सकते हैं।
इन रंगों के कपड़े पहनने से बचें
रविवार के दिन नीले, काले, कत्थई और ग्रे रंग के कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए। यह रंग शनि और राहु ग्रहों से संबंधित होते हैं, जो सूर्य ग्रह के विपरीत प्रभाव डाल सकते हैं। रविवार को सूर्य देव की कृपा पाने के लिए हल्के और चमकीले रंग जैसे लाल, नारंगी या पीले कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
पीपल के पेड़ की पूजा करने से बचें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पीपल का पेड़ शनि ग्रह का प्रतीक है, जबकि रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। सूर्य और शनि के बीच वैर भाव के कारण इस दिन पीपल की पूजा करने से जीवन में अशुभ प्रभाव पड़ सकता है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Comments are closed.